UP Shikshak Chikitsa Yojana: किन शिक्षकों को मिलेगा 5 लाख का कैशलेस इलाज, पात्रता और डाक्यूमेंट्स डिटेल्स यहां देखें

Last Updated: Jul 19, 2026, 14:09 IST

UP Teachers Cashless Health Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के लिए 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना' शुरू की है। इसके तहत सरकारी शिक्षक, शिक्षामित्र और अन्य पात्र शिक्षा कर्मियों व उनके परिवारों को 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज मिलेगा, जहां योजना का पूरा बीमा प्रीमियम सरकार वहन करेगी।

योजना के लिए कौन से है जरूरी दस्तावेज
योजना के लिए कौन से है जरूरी दस्तावेज

Mukhyamantri Shikshak Cashless Chikitsa Suvidha Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना' की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से इस योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत सरकारी स्कूलों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, मिड-डे मील रसोइये, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के पात्र कर्मचारी और शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवारों को 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा।

राज्य सरकार भरेगी प्रीमियम

सबसे बड़ी बात यह है कि इस योजना का पूरा 3000 रुपये का वार्षिक बीमा प्रीमियम राज्य सरकार खुद देगी। यानी लाभार्थियों को अपनी जेब से एक भी रुपये खर्च नहीं करने होंगे। इलाज राज्यभर के सरकारी और लिस्टेड प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया जा सकेगा।

कैशलेस चिकित्सा योजना हाई लाइट्स   

  • प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज

  • सरकारी और लिस्टेड प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार की सुविधा

  • पूरे बीमा प्रीमियम का भुगतान राज्य सरकार करेगी

  • लाभार्थियों को किसी भी प्रकार का प्रीमियम नहीं देना होगा

किन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ?

इस योजना से राज्य के करीब 12 से 15 लाख शिक्षक, गैर शिक्षण कर्मचारी और उनके पात्र आश्रित लाभान्वित होंगे। इनमें शामिल हैं- 

  1. सरकारी स्कूलों के शिक्षक

  2. शिक्षामित्र

  3. अनुदेशक (इंस्ट्रक्टर)

  4. मिड-डे मील रसोइये

  5. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के पात्र कर्मचारी

  6. शिक्षा विभाग के अन्य पात्र कर्मचारी

स्वास्थ्य के साथ सामाजिक सुरक्षा भी

योजना के शुभारंभ के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के साथ एक समझौता (MoU) भी किया गया। इसके तहत शिक्षकों और कर्मचारियों को अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा।

दुर्घटना बीमा की भी है सुविधा

10000 रुपये से अधिक मासिक वेतन पाने वाले संविदा कर्मचारियों को 30 लाख से 80 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा मिलेगा। यदि किसी कर्मचारी को स्थायी दिव्यांगता होती है तो उसे भी 30 लाख से 80 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा। वहीं, आंशिक दिव्यांगता की स्थिति में 15 लाख से 40 लाख तक रुपये की सहायता दी जाएगी।

इसके अलावा योजना में हवाई दुर्घटना बीमा भी शामिल है। किसी कर्मचारी की असामयिक मृत्यु या गंभीर दुर्घटना की स्थिति में उसके बच्चों की शिक्षा और बेटियों के विवाह के लिए भी आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है।

योजना के लिए कौन से है जरूरी दस्तावेज

इस योजना के लाभ के लिए पात्र शिक्षकों को यहां बताये गए डाक्यूमेंट्स की जरुरत पड़ सकती है-  

आधार कार्ड (आवेदक और सभी आश्रितों का, मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी)

शिक्षक या कर्मचारी ID कार्ड या सेवा प्रमाण पत्र

हालिया पासपोर्ट साइज फोटो

आय प्रमाण पत्र (आश्रितों के लिए, यदि आवश्यक हो)

दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

आश्रितों का प्रमाण (जन्म प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र या अन्य संबंधित दस्तावेज)

पैन कार्ड (यदि लागू हो)

सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षकों की स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने का अपना वादा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए शुरू की गई यह व्यापक स्वास्थ्य एवं बीमा योजना देश में अपनी तरह की पहली पहल है। इससे लाखों शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर इलाज के साथ आर्थिक सुरक्षा भी मिलेगी, जिससे वे बिना किसी वित्तीय चिंता के अपना जीवन और सेवाएं जारी रख सकेंगे।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 19, 2026, 14:09 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News