Top 11 Diwali Wishes in Hindi: दीपावली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं; यहं से पढ़ें सबसे बेहतरीन विशेज

Last Updated: Nov 8, 2026, 10:36 IST

Diwali Wishes 2026: दीपावली 2026 के इस पावन पर्व पर अपने प्रियजनों को भेजने के लिए यहाँ 11 सबसे बेहतरीन और दिल छू लेने वाले शुभकामनाएं संदेश, शायरी और कोट्स दिए गए हैं, जो आपके रिश्तों में मिठास घोल देंगे।

Diwali Wishes in Hindi
Diwali Wishes in Hindi

Happy Diwali 2026 Wishes: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व दीपावली 2026 देश और विदेशों में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। दिवाली केवल दीये जलाने और मिठाइयां बांटने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी रिश्तों में आई कड़वाहट को दूर कर प्रेम और सौहार्द का उजाला फैलाने का एक खास मौका है। 

इस शुभ अवसर पर हर कोई अपने दोस्तों, रिश्तेदार और करीबियों को दिल छू लेने वाले संदेश भेजकर शुभकामनाएं देते है। यदि आप भी अपने अपनों के लिए बेहतरीन और यूनीक मैसेज की तलाश कर रहे हैं, तो यहां दिए गए टॉप 11 दिवाली विशेज, शायरी और बधाई के मैसेज, जिन्हें आप व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम आदि कहीं भी आसानी से शेयर कर सकते हैं।

Happy Diwali 2026: कब मनाई जा रही है दीपावली?

हिंदू धर्म में दीपावली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही, ये मान्यता है कि दीपावली पर घर में दीपक जलाने से सकारात्मकता आती है, जिससे सभी लोगों पर मां लक्ष्मी की भीव कृपा बनी रहती है।

साल 2026 में दीपावली का पर्व रविवार आज यानी 8 नवंबर 2026 को मनाया जा रहा है। इस दिन लोग अपने घरों को दीपों, फूलों और रंगोली से सजा रहे है। साथ ही, एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। सभी लोग दीपावली के अवसर पर अपने परिवार वालों के साथ बम-पटाखें भी जलाएंगे। 

इवेंट 

डिटेल्स 

त्योहार का नाम

दीपावली / दिवाली

साल 

2026 

दिवाली किस दिन मनाई जा रही है? 

8 नवंबर 2026 

हिंदू डेट 

कार्तिक अमावस्या 

प्रमुख पूजा 

मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। 

दिवाली का महत्व 

प्रकाश, खुशहाली, समृद्धि और बुराई पर अच्छाई की विजय

शुभकामना संदेश

Happy Diwali Wishes 2026

लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

WhatsApp, Instagram, Facebook

diwali wishes in hindi: दिवाली के टॉप 11 मैसेज, यहां देखें

1. दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

दीपों की रोशनी आपके जीवन से हर अंधकार मिटा दे,
खुशियों की बहार आपके आंगन में सजा दे।
मां लक्ष्मी की कृपा से आपका जीवन धन-धान्य से भर जाए,
आपको और आपके परिवार को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

2. परिवार के लिए खास दिवाली संदेश

इस दिवाली घर में खुशियों का दीप जलाएं,
रूठे हुए अपनों को प्यार से मनाएं।
हर रिश्ता महके प्रेम और विश्वास से,
आपकी दिवाली सजे खुशियों के एहसास से।
शुभ दीपावली 2026!

3. दोस्तों के लिए Happy Diwali Wishes

दोस्ती का रिश्ता हमेशा यूं ही चमकता रहे,
हमारी जिंदगी में खुशियों का दीप जलता रहे।
हर साल दिवाली आए नए अरमान लेकर,
तुम्हारा जीवन रोशन रहे हजारों मुस्कान लेकर।
Happy Diwali, मेरे प्यारे दोस्त!

4. दिल छू लेने वाली दिवाली शुभकामना

हर दीपक आपके जीवन में नई उम्मीद जगाए,
हर रंगोली आपके घर में खुशियां सजाए।
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदा आपके साथ रहे,
आपके जीवन में प्रेम और समृद्धि की बरसात रहे।
दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं!

5. रिश्तों में मिठास घोलने वाला संदेश

दीपों का त्योहार है, खुशियों की सौगात है,
हर अपने के चेहरे पर मुस्कान लाने की बात है।
भूल जाएं सारे गिले-शिकवे इस दिवाली,
प्यार से महक उठे हर रिश्ता, यही हमारी आस है।
शुभ दीपावली!

6. मां लक्ष्मी की कृपा के लिए दिवाली संदेश

मां लक्ष्मी आपके घर सुख-समृद्धि लाएं,
भगवान गणेश हर संकट दूर भगाएं।
आपके जीवन में खुशियों के दीप जलते रहें,
हर दिन सफलता के नए फूल खिलते रहें।
आपको दिवाली की मंगलमय शुभकामनाएं!

7. छोटी और प्यारी दिवाली विश

दीप जलें, खुशियां खिलें,
आपके सारे सपने पूरे मिलें।
हर दिन हो रोशनी से भरा,
आपका जीवन बने सबसे प्यारा।
Happy Diwali 2026!

8. दूर रहने वाले अपनों के लिए संदेश

दूरी चाहे कितनी भी हो, दिल हमेशा पास रहते हैं,
त्योहारों के दिन अपने और भी खास लगते हैं।
इस दिवाली मेरी दुआ है कि तुम्हारे जीवन में खुशियां आएं,
हर सपना पूरा हो और चेहरे पर मुस्कान छा जाए।
दूर रहकर भी आपको दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं!

9. सफलता और खुशहाली की कामना

दीपावली का हर दीप आपके सपनों को रोशन करे,
हर नया दिन आपके जीवन में सफलता का अवसर भरे।
आपकी मेहनत रंग लाए, हर मंजिल आसान हो,
आपका जीवन खुशियों और उपलब्धियों के नाम हो।
शुभ दीपावली 2026!

10. रिश्तेदारों के लिए दिवाली बधाई संदेश

आपके घर में सुख-शांति का वास हो,
हर दिन खुशियों का नया एहसास हो।
रिश्तों में प्यार और अपनापन बना रहे,
आपके परिवार पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदा रहे।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!

11. सबसे खास दिवाली शुभकामना संदेश

दीपों की जगमगाहट से आपका संसार रोशन हो,
हर खुशी आपके जीवन का खूबसूरत हिस्सा हो।
दुखों का अंधेरा दूर हो, खुशियों का उजाला आए,
यह दिवाली आपके जीवन में नई उम्मीदें और नई सफलताएं लाए।
आपको और आपके परिवार को Happy Diwali 2026!

Short Happy Diwali Wishes in English

  • Happy Diwali! May your life shine with happiness.
  • Wishing you a sparkling and joyful Diwali.
  • May this Diwali bring endless blessings.
  • Let the lights of Diwali brighten your heart.
  • Happy Deepavali! Stay blessed and keep smiling.

दीपावली को जोरो शोरो के साथ मनाने के साथ-साथ यहां दी गई सभी विशेज का इस्तेमाल करके आप अपने बड़े, दोस्तो और रिश्तेदारों को खुश कर सकते हैं।  

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 8, 2026, 10:36 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News