RRC NR Apprentice Recruitment 2026: आरआरसी एनसीआर अप्रेंटिस के 4651 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 11 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन

Last Updated: Nov 8, 2026, 17:05 IST

RRC NR Apprentice Recruitment 2026: आरआरसी एनसीआर ने अपनी ऑफिशियल पर एक्ट अप्रेंटिस के कुल 4651  रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 11 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

RRC NR Apprentice Recruitment 2026
RRC NR Apprentice Recruitment 2026

RRC NR Apprentice Recruitment 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rrcnr.org पर नॉर्थ रेलवे (NR) में अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत एक्ट अप्रेंटिस (आईटी ट्रेड) के कुल 4651 पदों भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। ये भर्तियां RRC/NR/03/2026/Act Apprentice के तहत नॉर्थ रेलवे के अलग-अलग डिवीजन, यूनिट और वर्कशॉप में ट्रेनिंग के लिए की जानी है।इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 11 नवंबर 2026 को 12.00 बजे से  शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026 तक है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

आरआरसी एनआर अप्रेंटिस पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवदेन रद्द किए जा सकते हैं। 

RRC NR Apprentice Recruitment 2026 Notification आवेदन लिंक  

आरआरसी एनआर अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एजुकेशनल सर्टिफिकेट, कैटेगरी सर्टिफिकेट और आधार कार्ड पहले से तैयार रखने चाहिए। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक 11 नवंबर 2026 से  ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। कैंडिडेट्स नीचे  दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

आरआरसी एनआर अप्रेंटिस पद ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक 

जल्द जारी  

Northern Railway Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

आरआरसी एनआर अप्रेंटिस के पदों में चयन में मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल की परीक्षा शामिल है। सलेक्शन तीनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को यह जानकारी होनी चाहिए कि अप्रेंटिस रोजगार की गारंटी नहीं देता है। यह 6 महीने या सालभर का एक कॉन्ट्रैक्ट होता है। आप नीचे दी गई टेबल से जरूरी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) 

पद का नाम 

आरआरसी एनआर अप्रेंटिस 

रिक्त पदों की संख्या 

4651  

नोटिफिकेशन 

जारी 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

11 नवंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

11 दिसंबर 2026

चयन प्रक्रिया 

मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल

ऑफिशियल वेबसाइट 

rrcnr.org

RRC NR Apprentice Notification 2026 Eligibility Criteria 

आरआरसी एनआर में अप्रेंटिस पदों के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत के साथ 10वीं कक्षा की मार्कशीट सहित संबंधित ट्रेड में आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी से) होनी चाहिए। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन फीस 100 रुपये रखी गई है। एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/महिला का फीस से छूट दी गई है।  

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आवेदन फीस, आयु सीमा और वैकेंसी सहित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

RRC NR Apprentice Recruitment 2026 ऑनलाइन आवदेन कैसे करें? 

आरआरसी एनआर अप्रेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहलेआरआरसी की ऑफिशियल वेबसाइट rrcpryj.org पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • RRC NR Apprentice Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशनल डिटेल्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

ये भी पढ़ें: RRB NTPC Graduate Vacancy 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट के 3548 रिक्त पदों पर आवेदन की कल आखिरी डेट, इस लिंक से फटाफट करें Apply

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Nov 8, 2026, 17:05 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News