"लोग तंज कसते रहे, मैं तैयारी करता रहा", पढ़िए UPSC क्रैक करने वाले विकास कुंडू की अनसुनी दास्तान
कहते हैं अगर आपके अंदर जीतने का जज्बा है और अपनी गलतियों से सीखते रहने की ललक है, तो आप दुनिया जीत लोगे और जो चाहोगे वो आपको एक न एक दिन जरूर मिलकर रहेगा। हरियाणा के रहने वाले विकास कुंडू की कहानी भी यही कहती है, जिन्हें लोगों ने यहां तक कह दिया था, ‘नहीं हो रहा तो छोड़ दे, यह तेरे बस की बात नहीं है, कोई छोटी-मोटी ग्रुप सी या डी की नौकरी कर ले’ लेकिन विकास ने हार नहीं मानी। अपनी गलतियों से सीखते रहें और आगे बढ़ते रहें। फिर एक दिन ऐसा भी आया, जब उन्होंने पहले IPS और फिर IAS बन दुनिया को बता दिया कि झुकती है दुनिया। झुकाने वाला चाहिए।
"ताने चुभें तो शोर मत मचाना, बस अपनी खामोशी को इतनी बड़ी कामयाबी में बदलना कि तंज कसने वाले कल ताली बजाने को मजबूर हो जाएं।" आज इस बात को हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले विकास कुंडू ने सच कर दिखाया है क्योंकि जब 4 बार UPSC सिविल सेवा में उन्हें सफलता नहीं मिल रही है, तो लोगों ने विकास को ताने मारने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। कहते कि ‘नहीं हो रहा तो छोड़ दे, यह तेरे बस की बात नहीं है, कोई छोटी-मोटी ग्रुप सी या डी की नौकरी कर ले’। विकास को यह बात दिल पर लगी और इसी बात को उन्होंने मोटिवेशन का सबसे तगड़ सोर्स बना लिया।
IPS बनने के बाद जब नहीं रुके विकास…….
विकास फिर से अपनी गलतियों का ईमानदारी से एनालिसिस किया और अपनी रणनीति में सुधार किया। 2024 में उन्हें 288वीं रैंक मिली और वे IPS के लिए चयनित हो गए। उनके परिवार के सदस्य और कई लोगों ने उन्हें इसी पद पर रहने की सलाह दी पर विकास को तो जैसा सफलता की धुन सवार थी। वो दुनिया को दिखाना चाहते थे कि तुम्हारे ताने मुझे और मेर लक्ष्य को तोड़ नहीं सकते। अब IAS बनना है, तो है। दुनिया की कोई ताकत मुझे रोक नहीं सकती।
साल 2025 में विकास बनें IAS
आखिकार साल 2025 का वह ऐतिहासिक दिन आया, जब विकास ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक नंबर 27 हासिल की और IAS बन गए। विकास आज देश के लिए ही बल्कि दुनिया के लिए भी एक मिसाल बनकर उभरे हैं। परिवार को उन पर नाज है। आज हम आपको विकास की इस IPS से IAS बनने की कहानी के बारे में बताएंगे।
आखिर कौन है विकास कुंडू?
विकास कुंडू हरियाणा के जींद जिले के एक छोटे से गांव बिल लुखेड़ा के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी स्कूल शिक्षा पास ही गांव से पूरी की। इसके बाद विकास ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह साल 2020 में सिविल सेवा की तैयारी में पूरी तरह से जुट गए। हालांकि विकास के लिए IPS से IAS तक का सफर इतना आसान नहीं रहा। कम से कम चार बार उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: "मुश्किलें चाहें जितनी हों, हौसला बुलंद हो तो..." जैनेंद्र कुमार की अविश्वसनीय DSP बनने की कहानी!
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.