दुनिया की करेंसी के बारे में कितनी है आपकी जानकारी, परखें यहां

Nov 25, 2025, 13:35 IST

यहां दुनिया की मुद्राओं पर 10 सामान्य ज्ञान (GK) के प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं। दुनिया की मुद्राओं के बारे में अपने ज्ञान को परखने के लिए यह क्विज अभी हल करें।

करेंसी पर क्विज
करेंसी पर क्विज

संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त दुनिया में 195 देश हैं और इन देशों में हमें अलग-अलग मुद्राएं चलन में दिखती हैं। सभी मुद्राएं एक जैसी नहीं होती हैं, बल्कि कुछ देशों की मुद्राएं मजबूत होती हैं, तो कुछ की कमजोर होती हैं।

दुनिया की अलग-अलग मुद्राओं के बारे में जानने के लिए मुद्राओं पर आधारित यह GK क्विज हल करें।

1. मलेशिया की मुद्रा क्या है?

a) क्रोना

b) पेसो

c) रिंगिट

d) लीरा

उत्तर: c

व्याख्या: मलेशिया की मुख्य मुद्रा रिंगिट है। इसके अलावा, वहां भारतीय रुपया और ब्रुनेई डॉलर का भी उपयोग किया जाता है।

2. लेक किस देश की मुद्रा है?

a) अजरबैजान

b) अंगोला

c) इंडोनेशिया

d) अल्बानिया

उत्तर: d

व्याख्या: लेक को 1926 में अल्बानिया की मुद्रा के रूप में शुरू किया गया था।

3. लीरा किस देश की पूर्व मुद्रा थी?

a) क्रोएशिया

b) नाइजीरिया

c) इटली

d) पुर्तगाल

उत्तर: c

व्याख्या: लीरा का उपयोग इटली और माल्टा की आधिकारिक मुद्रा के रूप में किया जाता था, लेकिन 2002 के बाद इसकी जगह यूरो ने ले ली।

4. यूरो का उपयोग कितने देशों में मुद्रा के रूप में किया जाता है?

a) 21

b) 19

c) 17

d) 23

उत्तर: b

व्याख्या: यूरोपीय संघ के 19 देशों में यूरो का उपयोग मुद्रा के रूप में किया जाता है।

5. इन देशों में से किस देश में यूरो का उपयोग मुद्रा के रूप में नहीं किया जाता है?

a) लातविया

b) लक्जमबर्ग

c) स्वीडन

d) स्पेन

उत्तर: c

व्याख्या: स्वीडन यूरो का उपयोग आधिकारिक मुद्रा के रूप में नहीं करता है। इसके बजाय, वह स्वीडिश क्रोना का उपयोग करता है।

6. अर्जेंटीना की मुद्रा क्या है?

a) डॉलर

b) क्रून

c) पेसो

d) सोल

उत्तर: c

व्याख्या: अर्जेंटीना पेसो, अर्जेंटीना की मुद्रा है। नए पेसो को 1992 में शुरू किया गया था।

7. दुनिया में सबसे मजबूत मुद्रा किस देश की है?

a) अमेरिकी डॉलर

b) ओमानी रियाल

c) पाउंड

d) कुवैती दिनार

उत्तर: d

व्याख्या: कुवैती दिनार दुनिया की सबसे मजबूत मुद्रा है और यह सबसे महंगी भी है।

8. दुनिया में सबसे कमजोर मुद्रा किस देश की है?

a) इंडोनेशियाई रुपिया

b) जिम्बाब्वे डॉलर

c) ईरानी रियाल

d) वियतनामी डोंग

उत्तर: c

व्याख्या: ईरानी रियाल दुनिया की सबसे कमजोर मुद्रा है। 1 अमेरिकी डॉलर 42,300 ईरानी रियाल के बराबर है।

9. दक्षिण अफ्रीका की आधिकारिक मुद्रा क्या है?

a) रैंड

b) डॉलर

c) पेसो

d) दिनार

उत्तर: a

व्याख्या: दक्षिण अफ्रीका की आधिकारिक मुद्रा रैंड है।

10. मिस्र में किस मुद्रा का उपयोग किया जाता है?

a) दिनार

b) दिरहम

c) पाउंड

d) रियाल

उत्तर: c

व्याख्या: मिस्र में उपयोग की जाने वाली मुद्रा इजिप्शियन पाउंड है।

पढ़ेंःभारत में कब और कहां लगा था पहला ATM, जानें यहां

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News