CSBC Bihar Police Admit Card 2025 OUT: बिहार पुलिस कांस्टेबल PET, DV एडमिट कार्ड csbc.bihar.gov.in पर जारी, ये रहा Direct Link

Nov 25, 2025, 10:10 IST

Bihar Police PET Admit Card 2025 OUT: CSBC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 19838 पदों पर भर्ती के लिए PET के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार जो बिहार पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होने वाले है, वे csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।बिहार पुलिस कांस्टेबल PET एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक इस लेख में नीचे उपलब्ध है। फिजिकल टेस्ट 15 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर लेना चाहिए।

CSBC Bihar Police PET Admit Card 2025 OUT
CSBC Bihar Police PET Admit Card 2025 OUT

CSBC Bihar Police Physical Admit Card 2025 OUT: बिहार सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने आधिकारिक तौर पर बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी/डीवी एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को Physical Efficiency Test (PET) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, वे अब csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल्स भर कर  अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

CSBC बिहार पुलिस PET और DV परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होंगी। इस चरण में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता का परीक्षण, दस्तावेज़ों की जांच और सभी आवश्यक योग्यताओं की पुष्टि की जाएगी। लिखित परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों के लिए यह चरण बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि अंतिम चयन इन्हीं मूल्यांकनों पर आधारित होगा।

बिहार पुलिस कांस्टेबल PET एडमिट कार्ड 2025- हाइलाइट्स

बिहार पुलिस भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण का इंतजार खत्म हो गया है। PET एडमिट कार्ड 2025 अब उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है जो 15 दिसंबर 2025 से शुरू होने वाले फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) में शामिल होंगे। एडमिट कार्ड PDF सीधे CSBC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें PET की टाइमिंग, टेस्ट वेन्यू, कैंडिडेट इंस्ट्रक्शन और परीक्षा के दिन लाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर, शहर, शिफ्ट टाइम, रजिस्ट्रेशन नंबर और यूजर ID जैसी डिटेल्स भी शामिल हैं। सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे डाउनलोड करके इसे प्रिंट कर परीक्षा के दिन साथ लेकर जाएं। बिहार पुलिस फिजिकल टेस्ट से संबंधित अन्य डिटेल्स नीचे दी तालिका में देखें।

भर्ती संगठनसेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल्स (CSBC)
पद का नाम कांस्टेबल
कुल पदों की संख्या 19,838
बिहार पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा 2025 15 दिसंबर 2025 से शुरू
बिहार पुलिस कांस्टेबल PET एडमिट कार्ड 2025  जारी हुआ
परीक्षा का माध्यम ऑफलाइन मोड
आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in

Screenshot 2025-11-25 091244

Also Check: बीएसईबी एसटीईटी उत्तर कुंजी 2025 पीडीएफ

CSBC Bihar Police Constable PET Admit Card 2025 Link

सीएसबीसी ने बिहार पुलिस कांस्टेबल PET एडमिट कार्ड 2025 की लिंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दी है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। एडमिट कार्ड में PET/DV की तारीख, समय, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा स्थल की पूरी जानकारी उपलब्ध है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा दिवस पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो ID प्रूफ भी साथ रखें।

कैंडिडेट्स नीचे दिए गए Direct Link पर क्लिक करके CSBC Bihar Police Constable PET/DV Admit Card 2025 तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Police PET Admit Card 2025 Link

यहां क्लिक करें

बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कैसे करें?

कैंडिडेट Bihar Police Constable PET/PST कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट-csbc.bih.nic.in पर जाएं।

  2. वेबसाइट के होमपेज पर “बिहार पुलिस रिटन एग्जाम एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करें” लिंक देखें और क्लिक करें।

  3. अब लॉगिन फील्ड में रजिस्ट्रेशन ID / एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  4. फिर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।

  5. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड PDF दिखाई देगा।

  6. इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

Also Read in English: Bihar Police Admit Card 2025

Bihar Police DV Admit Card: क्या डॉक्यूमेंट साथ लाने होंगे?

उम्मीदवारों के लिए यह जानना जरूरी है कि फिजिकल टेस्ट/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में कौन-कौन से दस्तावेज़ साथ लाने होंगे। इसके लिए नीचे दी गई सहज तालिका देखें:

श्रेणीजरूरी दस्तावेज़
सभी उम्मीदवार फोटो ID (आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता कार्ड)
जन्म तिथि प्रमाण मैट्रिक/समकक्ष सर्टिफिकेट और अंक पत्र
इंटरमीडिएट पास सर्टिफिकेट और अंक-पत्र
SC/ST जाति प्रमाण-पत्र और स्थायी आवास प्रमाण-पत्र
BC/EBC जाति प्रमाण-पत्र, स्थायी आवास प्रमाण-पत्र, क्रीमीलेयर रहित प्रमाण-पत्र, फॉर्म–II (यदि आवश्यक)
स्वतंत्रता सेनानी आश्रित जिला/अधिकृत पदाधिकारी का प्रमाण-पत्र, स्थायी आवास प्रमाण-पत्र
EWS सक्षम प्राधिकार का प्रमाण-पत्र (FY 2023–24), स्थायी आवास प्रमाण-पत्र
ट्रांसजेंडर जिला पदाधिकारी द्वारा जारी पहचान प्रमाण-पत्र, स्थायी आवास प्रमाण-पत्र
गृह रक्षक प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र, होमगार्ड आई-कार्ड, स्थायी आवास प्रमाण-पत्र
अन्य राज्य सरकार द्वारा अद्यतन नीतिगत दस्तावेज़

नोट: उम्मीदवारों के लिए यहां केवल संक्षिप्त दस्तावेज विवरण दिया गया है। सही और सटीक जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक नोटिस या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News