PM Surya Ghar Yojana: घर पर लगवाएं सोलर पैनल और पाएं 1.10 लाख रुपये तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ
पीएम सूर्य घर योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार मिलकर पात्र परिवारों को सोलर सिस्टम लगाने पर 1.10 लाख रुपये तक की सब्सिडी दे रही हैं। आप यहां योजना से जुड़ी पूरी डिटेल्स देख सकते है।
PM Surya Ghar Yojana: यदि आप हर महीने आने वाले बिजली बिल से परेशान हैं और अपने घर पर सोलर पैनल लगाने की सोच रहे हैं, तो प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
इस योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार मिलकर पात्र परिवारों को सोलर सिस्टम लगाने पर 1.10 लाख रुपये तक की सब्सिडी दे रही हैं। इतना ही नहीं, जिन लोगों के लिए एकमुश्त खर्च करना मुश्किल है, उनके लिए सरकारी बैंकों के माध्यम से कम ब्याज दर पर लोन की सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है।
आय के आधार पर तय होगी सब्सिडी
यदि हम हरियाणा राज्य की बात करें तो, योजना में सब्सिडी की राशि परिवार की वार्षिक आय और बिजली की खपत के आधार पर तय की गई है।
-
अंत्योदय परिवार, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है और सालाना बिजली खपत 2400 यूनिट तक है, उन्हें 2 किलोवाट के सोलर सिस्टम पर केंद्र सरकार से 60,000 रुपये और हरियाणा सरकार से 50 हजार रुपये, यानी कुल 1.10 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी।
-
3 लाख रुपये तक की वार्षिक आय और 2400 यूनिट तक बिजली खपत वाले परिवारों को 2 किलोवाट सिस्टम पर 80,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। इसमें 60 हजार रुपये केंद्र और 20,000 रुपये राज्य सरकार की ओर से दिए जाएंगे।
-
वहीं, 3 लाख रुपये से अधिक आय वाले घरेलू उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की ओर से 1 किलोवाट पर 30,000रुपये, 2 किलोवाट पर 60 हजार रुपये और 3 किलोवाट तक अधिकतम 78,000 रुपये की सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
सूर्य घर योजना के लिए कैसे करें आवेदन
योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ‘Apply for Rooftop Solar’ या ‘Consumer Login’ विकल्प चुनें।
इसके बाद अपना राज्य, जिला और बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) चुनें। फिर बिजली बिल पर दर्ज Consumer Account Number भरें, मोबाइल नंबर OTP से सत्यापित करें और अपना अकाउंट बना लें।
मंजूरी मिलने के बाद लगेगा सोलर सिस्टम
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद पोर्टल पर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसमें छत का आकार, सोलर सिस्टम की क्षमता और नवीनतम बिजली बिल अपलोड करना जरुरी होगा।
इसके बाद DISCOM की ओर से तकनीकी जांच टीम इसकी जांच करेगी। इसके बाद मंजूरी मिलने पर पोर्टल पर उपलब्ध MNRE से अधिकृत (Empanelled) विक्रेता का चयन करें। चुना गया विक्रेता आपके घर पर सोलर सिस्टम स्थापित करेगा।
नेट मीटर और निरीक्षण के बाद मिलेगा सर्टिफिकेट
सोलर सिस्टम लगने के बाद उसकी डिटेल्स पोर्टल पर अपलोड करें और नेट मीटर के लिए आवेदन करें।
इसके बाद DISCOM की टीम आपके घर का निरीक्षण करेगी। सभी मानक पूरे होने पर नेट मीटर लगाया जाएगा और कमिशनिंग सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।
ऐसे आएगी सब्सिडी सीधे बैंक खाते में
कमीशनिंग सर्टिफिकेट मिलने के बाद पोर्टल पर लॉगिन करके इसे, बैंक खाते की जानकारी और कैंसिल चेक की कॉपी अपलोड करनी होगी।
डाक्यूमेंट्स का सत्यापन पूरा होने के बाद सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 30 से 45 दिनों के भीतर सब्सिडी की राशि सीधे आपके बैंक खाते में भेज देती है।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.