टी20 में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे अधिक रन का खिताब, यहां जानें

Last Updated: Mar 2, 2026, 14:25 IST

T20 विश्वकप को क्रिकेट की दुनिया का महासंग्राम कहा जाता है। क्योंकि, यहां हर एक गेंद मायने रखती है। क्रिकेट की इस सीरिज में कम गेंदों में खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा का परिचय देना होता है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि टी20 में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाड़ी के नाम है।

टी20 विश्वकप
टी20 विश्वकप

T20 World Cup 2026:  इन दिनों  टी20 विश्वकप 2026 का आयोजन चल रहा है, जिसमें अलग-अलग टीमों के खिलाड़ी अपनी धुआंधार पारी से नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं टी20 में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम है। उन्होंने कुल 140 मैचों में सबसे अधिक रन बनाने का खिताब अपने नाम किया है, जिसमें उनका अधिकतम स्कोर 122 रहा है। इस लेख में हम जानेंगे कि बाबर आजम ने यह रिकॉर्ड कितने सालों में बनाया और उनके नाम कुल कितने शतक का रिकॉर्ड है। 

टी20 में बाबर आजम के कुल कितने रन हैं

बाबर आजम ने टी20 में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक रन बनाने का खिताब अपने नाम किया है। आजम ने कुल 4596 रन बनाए हैं। उन्होंने कुल 145 मैच में 136 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस फॉर्मेट में बाबर का औसत 38.95 रहा है। 

रन

4596

मैच

145

पारी

136

औसत

38.95

अर्धशतक

39

शतक

3

विराट कोहली का तोड़ा था रिकॉर्ड

बाबर आजम ने बीते 1 फरवरी, 2026 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा था। उन्होंने इस मैच में अपना 39वां अर्धशतक लगाया है। इस अर्धशतक के साथ ही उन्होंने विराट कोहली का 38 अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

एक ही टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन का खिताब

आपको बता दें कि एक ही टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने का खिताब भी पाकिस्तान के खिलाड़ी के नाम है। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने 383 रन बनाकर एक ही वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि, ऑवरऑल रिकॉर्ड बाबर आजम के नाम है।

दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं भारत के ये खिलाड़ी

पहले नंबर पर भले ही पाकिस्तान के बाबर आजम हैं, लेकिन दूसरे और तीसरे नंबर पर भारतीय खिलाड़ियों के नाम हैं। इनमें रोहित शर्मा और विराट कोहली, दोनों ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो कि टी20 विश्वकप से संन्यास ले चुके हैं। 

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

मैच अवधि

2007-2024

कुल मैच

159

रन

4231

उच्च स्कोर

121*

विराट कोहली का रिकॉर्ड

मैच अवधि

2010-2024

कुल मैच

125

रन

4188

उच्च स्कोर

122*

पढ़ेंः T20 Cricket: टी20 में इन बल्लेबाजों ने जड़े हैं सबसे अधिक शतक, देखें टॉप 5 की लिस्ट


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Mar 2, 2026, 14:25 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News