इन 2 राज्यों के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, इस दिन पीएम करेंगे उद्घाटन
भारत के दो बड़े राज्यों के बीच अब अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन की बारी आ गई है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अक्टूबर के अंत तक उद्घाटन किये जाने की संभावना है।
भारत में अब दो राज्यों की कनेक्टिविटी और भी बेहतर होने जा रही है। इस कड़ी में 2 राज्यों के बीच भारतीय रेलवे की ओर से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी पहले ही मिल गई थी। अब इसके उद्घाटन की बारी आ गई है। इस कड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अक्टूबर के अंत तक इसका उद्घाटन किया सकता है। इसके बाद राज्यों में रेलवे स्टेशनों की संख्या बढ़ने के साथ कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
किन 2 राज्यों के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस
भारत में गुजरात के भुज और बिहार के बरौनी तक अमृत भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी। यह ट्रेन बिहार के स्टेशनों पर रूकते हुए चलेगी, जिससे राज्य के जिलों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
सप्ताह में 3 दिन चलेगी ट्रेन
बिहार और गुजरात के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन सप्ताह में 3 दिन किया जाएगा। ऐसे में गुजरात से बिहार और बिहार से गुजरात जाने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात में रहेंगे, ऐसे में यह पूरी संभावना है कि वह 30 अक्टूबर को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।
क्या है ट्रेन की टाइमिंग
भुज से बरौनी चलने वाली गाड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस का नंबर 19427 है। यह ट्रेन भुज से शाम को 5 बजे चलेगी और विभिन्न स्टेशनों से होते हुए यह चौथे दिन बरौनी में सुबह 4 बजे तक पहुंचेगी। वहीं, वापसी की बात करें, तो गाड़ी नंबर 19428 बरौनी से भुज तक चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस बरौनी से रात 11 बजकर 55 मिनट पर चलेगी और चौथे दिन दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक भुज पहुंचेगी।
किस-किस दिन चलेगी ट्रेन
गुजरात से बिहार के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन बरौनी से सप्ताह में मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलेगी, जबकि भुज से सोमवार, बुधवार और शनिवार को ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन शुरू होने से बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा।
बिहार में कहां-कहां रूकेगी ट्रेन
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन बिहार के अलग-अलग स्टेशनों पर रूकेगी। इनमें बिहार का समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा और सीवान शामिल है। इन स्टेशनों के अलावा, ट्रेन राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए आगे बढ़ेगी।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.