MLC Election Results 2026: यूपी की 11 सीटों पर काउंटिंग जारी, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज
MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों पर मतगणना जारी है। यहां सबकी नजर मुख्य रूप से यूपी की 11 सीटों पर टिकी हुई है। राज्यवार नतीजों का क्या स्टेटस है, चलिए लेटेस्ट अपडेट देखते है।
MLC Election Results 2026: देश के चार राज्यों में विधान परिषद की 28 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। इन सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। काउंटिंग के शुरुआती घंटों में ही चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ होने की उम्मीद है, जबकि निर्वाचन आयोग की ओर से मंगलवार शाम तक आधिकारिक नतीजे घोषित किए जा सकते हैं।
खास तौर पर उत्तर प्रदेश में भाजपा और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच मुकाबले को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है।
यूपी में 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
UP MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतगणना हो रही है। इन सीटों पर कुल 152 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कराया गया था। इसके लिए कुल 14,81,310 मतदाता रजिस्टर थे।
मतदान के लिए प्रदेश के 72 जिलों में 2,697 मतदान केंद्र बनाए गए थे। हालांकि, कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव को इस चुनावी प्रक्रिया से बाहर रखा गया था।
किसके बीच है मुख्य मुकाबला
इन सीटों पर मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच माना जा रहा है। इनके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार और विभिन्न दलों के बागी प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ऐसे में नतीजे प्रदेश की राजनीतिक स्थिति के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं।
बिहार की 8 सीटों पर भी मतगणना
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए भी मंगलवार को मतगणना हो रही है। इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी शामिल हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की सीटें हैं।
फाइनल नतीजे कब तक होंगे घोषित
चारों राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतगणना जारी है। हालांकि, निर्वाचन आयोग की ओर से आधिकारिक परिणाम मंगलवार शाम तक घोषित किए जाने की उम्मीद है। मतगणना के शुरुआती रुझानों से पहले ही यह संकेत मिलने लगेगा कि किन उम्मीदवारों को बढ़त मिल रही है और कहां मुकाबला कड़ा बना हुआ है।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.