भारत यानि विविधताओं का देश, जहां की संस्कृति, भाषाएं, मान्यताएं, धर्म और ज्ञान इसे अन्य देशों से अलग बनाते हैं। यहां हर शहर की अपनी खूबी है और इन खूबियों में बसी है शहर की रौनक।
यही वजह है कि कुछ शहरों ने अपनी पहचान न सिर्फ भारत में बनाई है, बल्कि कई शहर वैश्विक स्तर पर भारतीय शहर के रूप में प्रसिद्ध हैं। आपने भारत के अलग-अलग शहरों के बारे में पढ़ा और सुना होगा।
अब यहां बात कर लेते हैं कि भारत के फलों की, जिसमें आम को फलों का राजा कहा जाता है। हालांकि, क्या आपको भारत के ऐसे शहर के बारे में पता है, जिसे ‘Mango City’ यानि आम का शहर कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत के इस शहर के बारे में जानेंगे।
किस शहर को कहा जाता है आम का शहर
भारत के अलग-अलग शहरों की अपनी पहचान है। ऐसे में भारत के पश्चिम बंगाल में स्थित एक शहर ऐसा भी है, जिसे आम का शहर कहा जाता है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के मालदा को आम का शहर भी कहा जाता है।
क्यों कहा जाता है आम का शहर
पश्चिम बंगाल के मालदा शहर को लंगड़ा आम के लिए जाना जाता है। यहां की मिट्टी और जलवायु इस प्रकार के आम की खेती के लिए उपयोगी होती है। यहांं मालदा आम की बड़ी पैमाने पर उपज की जाती है, जिसकी भारतीय बाजारों में अधिक मांग रहती है। इसके अलावा यहां का आम कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में खाया जाता है।
मालदा आम की क्या है खासियत
भारत में उगने वाला यह आम काफी लोकप्रिय आम है, जो कि देखने में हरा और पीला होता है। कुछ जगहों पर यह लाल रंग का भी पाया जाता है। इस आम का स्वाद काफी मीठा होता है और यह आम भारत में अधिक बिकने वाले आमों की वैरायटी में से एक है।
भारत में इन जगहों पर भी होती है आम की खेती
भारत में वैसे तो मालदा को आम का शहर कहा जाता है। हालांकि, इसके अलावा भी भारत में अन्य स्थानों पर आम की खेती की जाती है। इसमें प्रमुख रूप से रत्नागिरी, बनारस, लखनऊ, मलीहाबाद, बंगलुरू, जूनागढ़, मुशिर्दाबाद, हरदोई, सलेम, तुनी व पेरियाकुलम आदि शहरों में भी आम की खेती की जाती है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। क्या आपको भारत के ऐसे शहर के बारे में पता है, जिसे रोशनी का शहर कहा जाता है। यदि नहीं, तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर इस बारे में जान सकते हैं।
पढ़ेंःभारत के किस शहर को कहा जाता है ‘City of Light’, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation