भारत का सबसे बड़ा टमाटर उत्पादक राज्य कौन-सा है, यहां पढ़ें

Kishan Kumar
Jun 27, 2025, 17:05 IST
भारत का सबसे बड़ा टमाटर उत्पादक राज्य
भारत का सबसे बड़ा टमाटर उत्पादक राज्य

भारतीय कृषि में टमाटर महत्त्वपूर्ण फसलों में से एक है। बाजार में इसकी अधिक मांग रहती है। यही वजह है कि भारत में बड़े पैमाने पर टमाटर की खेती की जाती है।

यहां जितना अधिक टमाटर की खेती होती है, उतनी ही टमाटर की खपत भी है। टमाटर एक ऐसा खाद्य उत्पाद है, जिसे सामान्य रूप से खाने के साथ-साथ सब्जियों के साथ पकाने में भी इस्तेमाल किया जाता है।

इसकी मांग व खपत को देखते हुए भारत के अलग-अलग राज्यों में टमाटर की खेती की जाती है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में टमाटर का सबसे अधिक उत्पादन किया जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टमाटर उत्पादक देश 

भारत टमाटर उत्पादन के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। साल 2023-24 की रिपोर्ट पर गौर करें, तो यहां टमाटर उत्पादन 213.20 लाख टन था, जो कि बीते वर्ष की तुलना में 4 फीसदी अधिक था।

भारत में टमाटर का उत्पादन पूरे वर्ष होता है, लेकिन मौसम संबंधी परिवर्तन के कारण इसके उत्पादन में कमी व बढ़ोतरी होती रहती है।

भारत का सबसे बड़ा टमाटर उत्पादक राज्य कौन-सा है

भारत का सबसे बड़ा टमाटर उत्पादक राज्य आंध्र प्रदेश है। साल 2023 की रिपोर्ट पर गौर करें, तो  यहां कुल 2744 मीट्रिक टन टमाटर का उत्पादन हुआ था। इन आंकड़ों के साथ प्रदेश ने बीते वर्ष की तुलना में करीब 14 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की थी।

क्यों टॉप पर है आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश टमाटर उत्पादन में शीर्ष पर है, इसके लिए विभिन्न कारक जिम्मेदार हैंः 

जलवायु परिस्थितिः राज्य की जलवायु गर्म है और यहां वर्षा भी प्राप्त मात्रा में होती है, जो कि टमाटर के लिए अनुकूल है।

उपजाऊ भूमिः आंध्र प्रदेश की उपजाऊ मिट्टी टमाटर की खेती के लिए उपयुक्त है। इस वजह से यह राज्य घरेलू मांग पूरी करने के साथ-साथ विभिन्न राज्यों में टमाटर की आपूर्ति भी करता है।

भंडारण सेवाः राज्य में टमाटर के भंडारण के लिए अधिक संख्या में कोल्ड स्टोरेज हैं, जिससे टमाटर का रखरखाव करना आसान होता है। साथ ही, यहं से अन्य राज्यों में भी कनेक्टिविटी भी बेहतर है। 

और किन राज्यों में होता है टमाटर उत्पादन

भारत में आंध्र प्रदेश के अलावा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, तमिनलाडू, ओडिसा और कर्नाटक राज्य में टमाटर का उत्पादन होता है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेःJagannath Rath Yatra 2025: कौन बनाता है रथ और किस लकड़ी से होता है तैयार, जानें




Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

I did my graduation from GGSIPU University, Delhi. I started my Career from Dainik Jagran(Print) as a reporter then I switched to Amar Ujala(Print) as a Sub-Editor. I used to cover all technical universities of Delhi including; DTU, IIIT, DSEU, IGDTUW & NSUT. Currently I work for Jagran Josh(A digital wing of Dainik Jagran). Here, I create digital content for General Knowledge Section. My expertise is in General Knowledge, Creative writing, Research, Hindi & English typing.
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News