उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। भारत का यह राज्य अपने समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के लिए भी विश्व विख्यात है। समय के साथ यूपी ने विकास की रफ्तार पकड़ी है और इस कड़ी में यहां शॉपिंग से लेकर घूमने-फिरने के लिए कई बड़े शॉपिंग मॉल का निर्माण भी हुआ है।
आपने यूपी के अलग-अलग मॉल घूमे होंगे, हालांकि क्या आप जानते हैं कि यूपी का सबसे बड़ा मॉल कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश का परिचय
उत्तर प्रदेश का कुल एरिया 240,928 वर्ग किलोमीटर है। यह भारत के करीब 7.33 फीसदी हिस्से पर है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है।
यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये सभी मंडल कुल चार संभागों में आते हैं, जिनमें पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदेलखंड शामिल है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश में कुल 351 तहसील, 17 नगर निगम, 28 विकास प्राधिकरण और 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण मौजूद हैं।
यूपी में कुल कितने मॉल हैं
उत्तर प्रदेश में कुल कितने मॉल हैं। इसे लेकर अलग-अलग स्रोतों से अलग-अलग जानकारी मिलती है। हालांकि, कुछ प्रमुख स्रोतों के मुताबिक, यूपी में 14,000 से अधिक मॉल हैं। वहीं, लखनऊ में 429 मॉल हैं, जबकि मेरठ में 350 मॉल हैं।
यूपी का सबसे बड़ा मॉल कौन-सा है
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े मॉल की बात करें, तो यह Lulu Mall है, जो कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित है। यह मॉल जुलाई 2022 से सक्रिय है।
कितना बड़ा है मॉल
मॉल के कुल एरिया की बात करें, तो यह करीब 19 लाख स्क्वायर फीट में बना हुआ है। वहीं, इसका कुल एरिया 45.9 एकड़ है, जबकि लखनऊ का कुल एरिया 6 लाख एकड़ से अधिक है।
मॉल में मौजूद हैं 300 से अधिक दुकानें
Lulu Mall में 300 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स की दुकानें मौजूद हैं। वहीं, यहां बच्चों के खेलने के लिए प्ले गार्डन से लेकर 1600 सीटों वाला फूड कोर्ट भी मौजूद है। इस मॉल को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमें दोपहर के समय प्राकृतिक रोशनी से ही पूरे मॉल में रोशनी रहती है। इसके लिए मॉल में हाई स्ट्रीट बनाई गई हैं व छत का डिजाइन ट्रांसपेरेंट रखा गया है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation