Ladli Behna Yojana 42nd Installment Released: मध्य प्रदेश की 1.24 करोड़ महिलाओं की 42वीं किस्त हुई जारी, ऐसे चेक करें स्टेटस

Last Updated: Nov 13, 2026, 18:22 IST

Ladli Behna Yojana 42nd Installment Released: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिवपुरी से लाडली बहना योजना के अंदर 1.24 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 42वीं किस्त यानी 1500 रुपये ट्रांसफर करें।  

Ladli Behna Yojana 42nd Installment Released
Ladli Behna Yojana 42nd Installment Released

cmladlibahna.mp.gov.in Status Check: मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए एक बार फिर बड़ी खुशखबरी सरकार लेकर आई है। राज्य सरकार की बेहद लोकप्रिय 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' (Mukhyamantri Ladli Behna Yojana) की 42वीं किस्त ऑफिशियल रूप से सभी के अकाउंट में जारी कर दी गई है।

इस बार की किस्त के रूप में सरकार ने 1,831 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की कुल राशि सीधे महिलाओं के आधार-सक्रिय (DBT enabled) बैंक खातों में डाली है। यदि आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो आइए जानते हैं कि इस किस्त से जुड़ी मुख्य बातें क्या हैं और आप घर बैठे अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की एलिजिबल महिलाओं के बैंक खातों में राशि डाल दी है। 

 

Ladli Behna Yojana 42nd Installment

लाडली बहना योजना की 42वीं किस्त से जुड़े सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

योजना और किस्त डिटेल्स 

डिटेल्स 

योजना का नाम

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मध्य प्रदेश सरकार

किस्त का नंबर 

42वीं किस्त (नवंबर किस्त)

राशि ट्रांसफर करने वाले

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (शिवपुरी के पिछोर से)

लाभार्थी महिलाओं के नंबर

1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 से अधिक पात्र महिलाएं

प्रति महिला मिलने वाली राशि

1,500 प्रतिमाह

कुल अंतरित राशि

1,831 करोड़ 77 लाख से अधिक

ऑफिशियल पोर्टल

cmladlibahna.mp.gov.in

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिवपुरी से की राशि जारी 

शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित मुख्य समारोह में उत्साह का माहौल देखने को मिला:

  • सिंगल क्लिक से ट्रांसफर: मुख्यमंत्री ने मंच से रिमोट का बटन दबाकर और सिंगल क्लिक के जरिए सीधे 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपये की राशि भेजी।
  • विकास कार्यों की सौगात: इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने शिवपुरी जिले को 221 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात भी दी।
  • पशुपालन और कृषि को बढ़ावा: इसके बाद मुख्यमंत्री ग्वालियर जिले के ग्राम कुलैथ पहुंचे, जहाँ उन्होंने विशाल पशुपालक सम्मेलन सह पशु मेले में हिस्सा लिया और उन्नत कृषि व पशुपालन को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

लाडली बहना योजना की राशि का सफर: 1000 से बढ़कर हुई 1500 रुपये

शुरुआत से लेकर अब तक इस योजना में समय-समय पर महत्वपूर्ण बदलाव और वित्तीय सहायता में बढ़ोतरी की गई है:

  1. शुरुआत (जून 2023): जब इस योजना की शुरुआत हुई थी, तब पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की सहायता दी जाती थी।
  2. पहली बढ़ोतरी (अक्टूबर 2023): महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए इस राशि को बढ़ाकर 1,250 रुपये कर दिया गया।
  3. वर्तमान राशि (नवंबर 2025 से अब तक): राज्य सरकार के नए प्रावधानों के तहत इसे और बढ़ाकर 1,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।
  4. कुल वितरण: इस 42वीं किस्त के जुड़ने के बाद, सरकार द्वारा योजना के तहत अब तक कुल 69,050 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचाई जा चुकी है।

अपना पेमेंट स्टेटस और लिस्ट कैसे चेक करें? 

जिन महिलाओं के खाते में अभी तक पैसे नहीं आए हैं या वे अपनी किस्त का स्टेटस चेक करना चाहती हैं, तो वे सभी महिलाएं नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं। 

  1. लाडली बहना योजना की ऑफिशियल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर दिए गए ‘Application and Payment Status’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. फिर, अपना लाडली बहना रजिस्ट्रेशन नंबर या समग्र सदस्य आईडी को फिल करें।
  4. फिल करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे निर्धारित बॉक्स में भरें।
  5. बॉक्स में फिल करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें। 
  6. सबमिट करते ही आपके सामने आवेदन और बैंक खाते में आए पैसों की पूरी डिटेल्स आ जाएगी।

यहां भी पढ़े:

Bank Holiday Today: क्या आज छठ के पहले दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें List

Namo Bharat Train Record: दिल्ली-मेरठ रूट पर दौड़ रही नमो भारत बनी यात्रियों की पहली पसंद, जानिए क्यों बढ़ रहा क्रेज?

ASEAN-India Summit 2026: भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' को मिलेगी नई मजबूती, सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी  

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 13, 2026, 18:22 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News