आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) के इस दौर में भी मूलभूत वैज्ञानिक शोध और सिद्धांत हमारे तकनीकी विकास की नींव बने हुए हैं। ऐसा ही एक उदाहरण पेश किया है भारतीय मूल के कंप्यूटर वैज्ञानिक ईशान चट्टोपाध्याय (Eshan Chattopadhyay) ने, जिन्हें वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित गोडेल पुरस्कार मिला है। इस अवार्ड को थ्योरेटिकल कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। ईशान ने यह सम्मान डेविड ज़करमैन (University of Texas at Austin) के साथ साझा किया हैं।
ISS पहुँचने वाले पहले भारतीय Shubhanshu Shukla का UP के इस जिले से है रिश्ता? देखें उनका सफ़र
कौन है ईशान चट्टोपाध्याय?
ईशान चट्टोपाध्याय ने अपनी स्नातक की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT कानपुर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने University of Texas at Austin से पीएचडी की डिग्री ली, जहां डेविड ज़करमैन उनके मार्गदर्शक रहे। इसके बाद वे UC Berkeley, Microsoft Research, और Princeton के Institute for Advanced Study जैसी विश्वस्तरीय संस्थाओं से जुड़े रहे।
किस शोध के लिए मिला गोडेल पुरस्कार?
ईशान को यह अवार्ड उनके शोध पत्र “Explicit Two-Source Extractors and Resilient Functions” के लिए मिला है। उनकी यह रिसर्च रैंडमनेस एक्सट्रैक्शन से जुड़ी हुई है जो सुरक्षित कंप्यूटिंग, एन्क्रिप्शन और साइबर सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
क्या है रैंडमनेस एक्सट्रैक्शन?
कंप्यूटर साइंस और क्रिप्टोग्राफी में रैंडम डेटा बेहद जरूरी होते हैं। परंतु कई बार उपलब्ध स्रोतों से प्राप्त रैंडमनेस पूरी तरह भरोसेमंद नहीं होती। ईशान और ज़करमैन का शोध दो कमजोर रैंडम स्रोतों से हाई क्वालिटी वाली रैंडमनेस बनाने में सहायक है। यह सिक्योर एन्क्रिप्शन और मजबूत साइबर सुरक्षा सिस्टम विकसित करने में क्रांतिकारी साबित हो रहा है।
क्यों है यह उपलब्धि महत्वपूर्ण?
इस ऐतिहासिक सफलता ने फिर साबित कर दिया है कि बेहतर वैज्ञानिक शोध ही आधुनिक तकनीक की असली रीढ़ है। ईशान चट्टोपाध्याय की उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है और उभरते वैज्ञानिकों के लिए प्रेरणा भी।
गोडेल पुरस्कार क्या है?
गोडेल पुरस्कार महान गणितज्ञ कुर्ट गोडेल के सम्मान में दिया जाता है। इसे ACM SIGACT और European Association for Theoretical Computer Science द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया जाता है। यह उन रिसर्च को दिया जाता है जिन्होंने सैद्धांतिक कंप्यूटर विज्ञान में स्थायी और महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।
अन्य सम्मान और योगदान
गोडेल पुरस्कार के अलावा ईशान को Sloan Research Fellowship और NSF CAREER Award जैसे महत्वपूर्ण सम्मान भी मिल चुके हैं। वे FOCS, STOC और SODA जैसे प्रतिष्ठित कंप्यूटर विज्ञान सम्मेलनों में भी सक्रिय रूप से योगदान देते रहते हैं।
ईशान चट्टोपाध्याय का यह सम्मान दिखाता है कि भारतीय वैज्ञानिक वैश्विक स्तर पर भी बुनियादी शोध में नई ऊंचाइयां छू रहे हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation