भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट का रोमांच एक बार फिर लौटने वाला है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का अगला फेज 17 जून से श्रीलंका और बांग्लादेश के मैच से शुरू होगा, लेकिन भारत अपनी WTC यात्रा की शुरुआत 20 जून को इंग्लैंड के खिलाफ करेगा। इस बार टीम इंडिया नए कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में मैदान में उतरेगी, क्योंकि रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वहीं, विकेटकीपर ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया है।
टीम में कई युवा चेहरे और अनुभवी सितारों का जमावड़ा देखने को मिलेगा, लेकिन इस बार विराट कोहली की गैरमौजूदगी खास तौर पर महसूस की जाएगी, क्योंकि उन्होंने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।
कब और कहाँ खेला जायेगा पहला मैच:
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज़ 2025 का पहला मुकाबला 20 जून, शुक्रवार को हेडिंग्ले, लीड्स (Headingley, Leeds) में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 3:30 बजे शुरू होगा। यह शुभमन गिल की कप्तानी में भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की शुरुआत होगी।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ 2025: शेड्यूल और समय
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ 2025 का शेड्यूल आप यहां देख सकते है:
मैच | तारीख | मैच वेन्यू | समय (IST) |
पहला टेस्ट | 20 जून, शुक्रवार | Headingley, लीड्स | शाम 3:30 बजे |
दूसरा टेस्ट | 2 जुलाई, बुधवार | Edgbaston, बर्मिंघम | शाम 3:30 बजे |
तीसरा टेस्ट | 10 जुलाई, गुरुवार | Lord's, लंदन | शाम 3:30 बजे |
चौथा टेस्ट | 23 जुलाई, बुधवार | Old Trafford, मैनचेस्टर | शाम 3:30 बजे |
पांचवां टेस्ट | 31 जुलाई, गुरुवार | Kennington Oval, लंदन | शाम 3:30 बजे |
लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी।
भारत की टेस्ट टीम 2025 फुल पूरी स्क्वॉड
- शुभमन गिल (कप्तान)
- अभिमन्यु ईश्वरन
- साई सुदर्शन
- यशस्वी जायसवाल
- करुण नायर
- नितीश कुमार रेड्डी
- रविंद्र जडेजा
- वॉशिंगटन सुंदर
- शार्दुल ठाकुर
- ऋषभ पंत (विकेटकीपर / उपकप्तान)
- केएल राहुल (विकेटकीपर)
- ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
- मोहम्मद सिराज
- जसप्रीत बुमराह
- प्रसिद्ध कृष्णा
- आकाश दीप
- अर्शदीप सिंह
- कुलदीप यादव
यह टेस्ट सीरीज़ शुभमन गिल की पहली कप्तानी वाली विदेशी सीरीज़ होगी। बता दें कि जसप्रीत बुमराह उपकप्तानी की दौड़ में थे, लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते उन्हें कप्तान नहीं बनाया गया। यह सीरीज़ भारत के लिए WTC 2025-27 की शुरुआत है।
भारत में 16 वर्षों बाद जनगणना, ये रहा पूरा शेड्यूल, आपको कौन-सी जानकारियां देनी होंगी? जानें यहां