RC एक रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट होता है, जो यह दर्शाता है कि आपका वाहन क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) में पंजीकृत है। आप एक तरह से इसे वाहन का "जन्म प्रमाण पत्र" भी कह सकते हैं। बिना RC रोड पर गाड़ी निकालना खतरनाक साबित हो सकता है। ट्रैफिक पुलिस चालक की ड्राइविंग लाइसेंस के साथ आरसी भी देखती है। RC में गाड़ी से जुड़ी सभी डिटेल्स शामिल होते हैं, जैसे की गाड़ी कब खरीदी गई, उसका मालिक कौन है, गाड़ी का रंग क्या है, गाड़ी कब एक्सपायर होगा और आदि।
हालांकि दस्तावेजों का कई बार इधर-उधर हो जाना या गुम हो जाना आम बात है और कई बार आपकी गाड़ी का RC भी खो जाता है। लेकिन, ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आपका RC खो गया है, तो अब आपको क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) के चक्कर लगाने या लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है। अब आप आसानी से घर पर बैठे-बैठे ही अपना आरसी दोबारा हासिल कर सकते हैं।
कैसे मिलती है आरसी?
जब आप किसी भी तरह की वाहन खरीदते हैं, जैसे की दोपहिया या चार पहिया वाहन तब आपको रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी आरसी (RC) दिया जाता है। आरसी आपकी गाड़ी का आधिकारिक प्रमाणपत्र होता है, जो दिखाता है आप गाड़ी के मालिक है। अगर आपका आरसी खो गया है तो यहां बताए गए आसान चरणों का पालन कर के अपना आरसी दोबारा पा सकते हैं।
RC ऑनलाइन डाउनलोड करने की प्रक्रिया
आधिकारिक वाहन पोर्टल पर जाएं।
"ऑनलाइन सेवाएं" पर क्लिक करें और "वाहन संबंधी सेवाएं" चुनें।
अपना राज्य चुनें और अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और OTP का उपयोग करके लॉग इन करें।
अपना वाहन पंजीकरण नंबर और चेसिस नंबर दर्ज करें।
उपयुक्त अनुभाग पर जाएं (जैसे "दस्तावेज़ डाउनलोड करें" या "RC प्रिंट करें" - सटीक लेबल राज्य पोर्टल के अनुसार भिन्न हो सकता है)।
बस कुछ ही क्लिक में अपनी RC की जांच करें और उसे डाउनलोड करें।
डिजीलॉकर से कैसे डाउनलोड करें आरसी?
- डिजिलॉकर वेब पेज या एप्लिकेशन पर जाएं।
- अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉग इन करें।
- 'सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय' अनुभाग पर जाएं।
- 'पंजीकरण प्रमाणपत्र' चुनें और अपने वाहन का विवरण दर्ज करें।
- सुनिश्चित करें कि आपके आधार पर नाम RC पर नाम से मेल खाता हो।
- अपने डिवाइस पर अपने RC का पूर्वावलोकन करें और इसे डाउनलोड करें।
- आपका डिजिटल RC 'जारी किए गए दस्तावेज़' अनुभाग में दिखाई देगा और इसे कभी भी एक्सेस किया जा सकता है।
Duplicate RC क्या होता है ?
अगर आपके गाड़ी की ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट खो गाती है या फट जाती है, तो आप डुप्लीकेट आरसी सर्टिफिकेट इश्यू करवा सकते हैं। यह आपके ओरिजिनल आरसी का एक वैध सर्टिफिकेट होता है, जो RTO द्वारा ही जारी किया जाता है। हालांकि डुप्लीकेट आरसी लेने के लिए आपको अपनी गाड़ी से संबंधित जरूरी जानकारी भी देनी पड़ती है, जैसे की गाड़ी नंबर, मॉडल, रजिस्ट्रेशन की तारीख आदि-
ऑनलाइन कैसे मिलता है डुप्लीकेट आरसी?
अगर आपका आरसी खो गया है, तो आप इसे ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी प्रक्रिया क्या है-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://parivahan.gov.in पर जाए।
- होमपेज पर ऑनलाइन सर्विसेज टैब पर क्लिक करें और उसके बाद व्हीकल रिलेटेड सर्विसेज ऑप्शन चुनें।
- लिस्ट में से अपना राज्य चुनें, जहां आपका वाहन रजिस्टर्ड है।
- इसके बाद वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर भरें और चेसिस नंबर के आखिरी 5 नंबर डाले। यह आपको वाहन के इंश्योरेंस पेपर पर मिलेगा।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी हासिल करें।
- फिर ओटीपी को भर कर आगे बढ़ें।
- सामने सर्विस लिस्ट आएगी, जिसमें आपको अप्लाई फॉर डुप्लीकेट आरसी ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अगर आरसी खो गई है, तो लॉस्ट, थेफ्ट, डैमेज्ड ऑप्शन में से कोई एक ऑप्शन चुने।
- इसके साथ ही आपको अपने व्हीकल इंश्योरेंस पॉलिसी की जानकारी और उससे जुड़ी दूसरी सभी जानकारी भरें।
- फिर, ज़रूरी दस्तावेज़ों की कॉपी स्कैन करें और डाउनलोड करें।
- मांगे गए शुक्ल का भुगतान करें और आगे बढ़े।
- भुगतान सफल होने के बाद, आपको रसीद डाउनलोड करनी होगी।
- आपकी नई डुप्लीकेट RC करीब 15 दिनों के अंदर आपके पते पर भेज दी जाएगी।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation