Happy Children’s Day 2025 Hindi Wishes, Quotes: ‘हम अपने बच्चों को’…, इन प्रेरणादायक कोट्स से बच्चों में भरें उत्साह

Nov 13, 2025, 23:01 IST

Happy Children’s Day 2025 Wishes, Quotes in Hindi: भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिन देशभर के स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बच्चों की अहम भागीदारी होती है। ऐसे में इस विशेष अवसर पर अपनों के साथ बाल दिवस की शुभकामनाएं देने के लिए आप इस लेख की मदद ले सकते हैं।

Children’s Day 2025 Wishes, Quotes in Hindi: भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस का आयोजन किया जाता है। यह दिन बच्चों के लिए पूरी तरह समर्पित होता है। इस दौरान बच्चों के भविष्य और उनके अधिकारों पर जोर दिया जाता है। साथ ही, स्कूलों से लेकर शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

इस विशेष अवसर पर अभिभावक व शिक्षक बच्चों को इस खास दिन की शुभकामना दे सकते हैं। इसे लेकर हमनें कुछ शुभकामाना संदेश और कोट्स लिखे हैं, जिन्हें आप अपने बच्चों, शिक्षकों व अभिभावकों के साथ साझा कर सकते हैं। 

Happy Children’s Day (Bal Diwas) 2025 Wishes in Hindi: बाल दिवस पर शुभकामना संदेश

-आज के बच्चे कल का भविष्य हैं। बच्चे देश का भविष्य तय करेंगे। सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं।

-दुनिया में सबसे अनमोल तोहफे बच्चे होते हैं। आप सभी बच्चों की मुस्कान और शरारत हमेशा यूं ही बनी रहे। बाल दिवस की शुभकामनाएं बच्चों।

-बच्चे मन के सच्चे होते हैं। बच्चों को स्नेह और सुरक्षा देना ही हमारा कर्त्वय है। हर बच्चा ईश्वर का रूप है। बाल दिवस की शुभकामनाएं।

-प्यारे बच्चों तुम देश का भविष्य हो। तुम सब देश की उम्मीद हो। कभी भी किसी चुनौती से मत घबराना, बस धैर्य रखना और हर मुश्किल को पार करना। बाल दिवस की शुभकामनाएं।

-सभी बच्चों को सम्मान, शिक्षा और अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिले। बाल दिवस की शुभकामनाएं।

-हर बच्चे में एक खूबी होती है। बच्चों में क्षमताएं होती हैं, बस उन्हें पहचानने की जरूरत है। हर बच्चा जरूरी है। हर बच्चा देश का भविष्य है। बाल दिवस की शुभकामनाएं।

-बच्चे मन के सच्चे होते हैं। हर बच्चा देश का भविष्य है और इसलिए बच्चों का भविष्य बनाना बहुत जरूरी है। बाल दिवस की शुभकामनाएं।

-आप सभी बच्चों को बाल दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी जीवन में बहुत तरक्की करें और खूब आगे बढ़ें।  

-हमें बच्चों से मासूमियत सीखनी चाहिए और बच्चों को स्नेह देना चाहिए। आपको बाल दिवस की शुभकामनाएं।

Happy Children’s Day (Bal Diwas) 2025 Quotes in Hindi: बाल दिवस पर प्रमुख कोट्स

-आज के बच्चे कल के भारत के निर्माता हैं। जिस तरह उनका पालन-पोषण किया जाएगा, उससे देश का भविष्य तय होगा।

-बच्चे राष्ट्र का भविष्य होते हैं और कल के नागरिक हैं। वे बगीचे की कलियों की तरह नाजुक होते हैं, जिन्हें बहुत ही महफूज रखा जाता है।

-बच्चों को उपदेश नहीं, उदाहरण देना चाहिए, जिससे बेहतर भविष्य का निर्माण हो सके।

-"हर बच्चा इस संदेश के साथ आता है कि ईश्वर अभी तक मनुष्य से निराश नहीं हुआ है।"- रवींद्रनाथ टैगोर -"हम अपने बच्चों को यह नहीं सिखा सकते कि वे क्या सोचें, बल्कि हम उन्हें यह सिखा सकते हैं कि वे कैसे सोचें।"- एपीजे अब्दुल कलाम

-"दुनिया में सबसे अच्छी खुशबू बच्चे का सिर है।"- अब्राहम लिंकन

-"सबसे शुद्ध आत्मा बच्चों की होती है। उन्हें प्यार करें, उनका सम्मान करें और उन्हें प्रेरित करें।"- दलाई लामा

-"बच्चों के साथ व्यवहार करने का सबसे अच्छा तरीका उनसे दोस्ती करना है।" — महात्मा गांधी

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News