भारत का महाकिला, जिसमें मौजूद थे 200 किले, कभी सिखों की थी पहली राजधानी

Last Updated: Jul 22, 2026, 17:46 IST

भारत में आपने अलग-अलग किलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आपने कभी भारत के महाकिला के बारे में पढ़ा या सुना है। यह महाकिला हरियाणा जिले में मौजूद है।

किला
किला

भारत के इतिहास में जब भी किलों की बात होती है, तो इसमें कई बड़े-बड़े किलों का नाम लिया जाता है। हालांकि, इन किलों में से एक हरियाणा में मौजूद लौहगढ़ नाम का एक किला ऐसा भी है, जिसे महाकिला नाम से जाना जाता है। खास बात यह है कि यह किला कभी सिखों की पहली राजधानी हुआ करता था। आज भी इस किले को देखा जा सकता है, जिसमें 200 छोटे-छोटे किले के होने के प्रमाण मिलते हैं। इस लेख में हम इस किले के बारे में विस्तार से जानेंगे।

हरियाणा में कहां है किला 

लौहगढ़ किले हरियाणा के यमुनानगर जिले में बिलासपुर एरिया और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर शिवालिक पहाड़ियों के पास बना हुआ है।

किसने बनवाया था किला 

लौहगढ़ किले का निर्माण 1710 में महान सिख सेनापति बाबा बंदा सिंह बहादुर द्वारा करवाया गया था। उन्होंने इस किले से ही सिख इंटीग्रीटी की शुरुआत की और गुरु नानक देव व गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर पहले सिक्के चलवाए। उन्होंने इस किले को सिखों की पहली राजधानी बनाया था।

7,000 एकड़ में फैला है किला 

लौहगढ़ किला पूरे 7,000 एकड़ की पहाड़ी में फैला हुआ है। इस किले के अंदर 200 छोटे-छोटे किले बने हुए हैं, जो कि मुख्य किले की सुरक्षा और चौकियों के तौर पर बनाए गए थे। इस किले में दुश्मनों का प्रवेश रोकने के लिए करुक्षेत्र और करनाल तक 52 चौकियां बनाई गई थीं।

किले में होता था तोप, बंदूक और बारूद का निर्माण 

इस किले में दुश्मनों से निपटने के लिए तोप, बंदूक और बारूद का निर्माण किया जाता था, जिससे लड़ाई के समय किले के सैनिक कमजोर न पड़ सके।

कब हुआ था लौहगढ़ का ऐतिहासिक युद्ध

लौहगढ़ का युद्ध दिसंबर, 1710 में हुआ था। उस समय मुगल सम्राट बहादुर शाह प्रथम 2 लाख सैनिकों की फौज लेकर किले को जीतने पहुंचे थे। यहां कई महीनों तक युद्ध चला। हालांकि, जब किले में राशन खत्म होने लगा, तो बंदा सिंह बहादुर मुगलों को चमका देकर पहाड़ियों के रास्ते ऊपरी क्षेत्र में पंजाब और हिमाचल होते हुए निकल गए थे। बाद में मुगलों के हाथ में खाली किला ही आया।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 22, 2026, 17:46 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News