उत्तराखंड की आखिरी वोटर लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

Last Updated: Oct 3, 2026, 17:22 IST

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण(SIR) के बाद आखिरी वोटर लिस्ट जारी हो गई है। इसमें 71.59 लाख वोटर्स शामिल हैं। जो पात्र व्यक्ति लिस्ट में नहीं हैं, उनके लिए अलग से अभियान चलाया जाएगा।

वोटर लिस्ट
वोटर लिस्ट

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानि SIR होने के बाद 3 अक्टूबर, 2026 को आखिरी वोटर लिस्ट जारी हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 1 जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के बेसिस पर चलाए गए पुनरीक्षण अभियान के बाद इस लिस्ट में 71,58,949 वोटर्स के नाम हैं। इनमें 34,21,036 महिलाएं, 37,37701 पुरुष और 212 थर्ड जेंडर शामिल हैं। इस लेख के माध्यम से आप यह जानेंगे कि कैसे वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

कब हुई थी SIR की शुरुआत

उत्तराखंड में एसआईआर की शुरुआत 8 जून को की गई थी। शुरुआती दौर में इस लिस्ट 79,60,762 वोटर के नाम शामिल थे। वहीं, काउंटिंग फॉर्म के बाद 14 जुलाई को वोट लिस्ट जारी हुई, जिसमें यह संख्या घटकर 71,33,785 पर आ गई थी। सरकार ने 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां मांगी थीं, जिनका 28 सितंबर तक निस्तारण किया गया। अब फाइनल लिस्ट जारी हो गई है।

फाइनल लिस्ट में युवाओं और बुजुर्गों की संख्या 

सरकार द्वारा जारी फाइनल वोटर लिस्ट में 18 से 19 साल के आयुवर्ग के मतदाताओं की संख्या 72,656 है, जबकि 80 साल से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 1,22,892 हैं। दावे और आपत्तियों को निपटाकर विभाग ने 1,29,872 नए वोटर्स को शामिल किया है।

छूट गया नाम, तो न हो परेशान

फाइनल लिस्ट में जिस पात्र व्यक्ति का नाम शामिल नहीं है, उनके लिए विशेष रूप से अभियान चलाया जाएगा। ऐसे व्यक्तियों को फॉर्म-6 के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग के नेट ऐप पर ऑनलाइन या BLO के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन करना होगा। बीएलओ द्वारा प्री-एसआईआर से पहले की वोटर लिस्ट से मिलान किया जाएगा और पात्र व्यक्ति के घर पहुंच उनका सत्यापन होगा। इनमें पहली बार वोट डालने वाले मतादाओं को भी शामिल किया जाएगा। वहीं, ऐसे पात्र व्यक्ति, जो बेघर हैं या फिर बस्तियों में रहते हैं, उनके लिए विशेष बूथ स्तर का अभियान चलाने की भी तैयारी है। 

कहां और कैसे चेक करें अपना नाम 

फाइनल लिस्ट में अपन नाम देखने के लिए आप भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.voter.eci.gov.in और मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट www.ceo.uk.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा, आप डीईओ / ईआरओ कार्यालय व अपने बीएलओ से भी फाइलन लिस्ट मांग सकते हैं।  

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 3, 2026, 17:22 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News