UP Board Physics Syllabus 2026-27: यूपी बोर्ड कक्षा 12 भौतिक विज्ञान सिलेबस जारी, जानें एग्जाम पैटर्न और पाएं फ्री PDF
UP Board 12th Physics 2026-27: उत्तर प्रदेश बोर्ड 12वीं के भौतिक विज्ञान का सिलेब्स 2026-27 यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दिया गया है। छात्र वेबसाइट पर उपलब्ध इस सिलेब्स की PDF को डाउनलोड करें। यहां से एग्जाम पैटर्न और सिलेब्स के बारे में जानें।
UP Board Class 12th Physics Syllabus 2026-27: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए कक्षा 12वीं के भौतिक विज्ञान (Physics) सब्जेक्ट का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दिया गया है।
कक्षा 12 भौतिक विज्ञान के पूरे सिलेबस, थ्योरी और प्रैक्टिकल एग्जाम के मार्क्स विभाजन, महत्वपूर्ण टॉपिक्स और 2026-27 सेशन के लिए ट्रेंडिंग स्टडी टिप्स के बारे में डिटेल से जानें।
उत्तर प्रदेश बोर्ड 12वीं भौतिक विज्ञान सिलेबस 2026-27 से जुड़ी हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 के भौतिक विज्ञान सिलेबस के बारे में जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें:
| इवेंट | डिटेल्स |
| बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | |
| विषय (Subject) | कक्षा 12 भौतिक विज्ञान (Physics) |
| कुल अंक (Total Marks) | 100 अंक (70 लिखित + 30 प्रयोगात्मक) |
| थ्योरी अंक (Theory) | 70 मार्क्स (न्यूनतम पासिंग मार्क्स: 23) |
| प्रैक्टिकल अंक (Practical) | 30 मार्क्स (न्यूनतम पासिंग मार्क्स: 10) |
| परीक्षा की अवधि | 3 घंटे 15 मिनट (लिखित) / 4 घंटे (प्रैक्टिकल) |
UP Board Class 12 Physics Exam Pattern & Marking Scheme
यूपी बोर्ड 12वीं भौतिक विज्ञान का कुल पेपर 100 अंकों का आयोजित किया जाता है। इसे मुख्य रूप से दो भागों में बांटा गया है:
-
बोर्ड लिखित परीक्षा (Theory Exam): 70 मार्क्स
-
आंतरिक मूल्यांकन एवं प्रयोगात्मक परीक्षा (Practical Exam): 30 मार्क्स
| एग्जाम का प्रकार | कुल मार्क्स | पासिंग मार्क्स |
| बोर्ड लिखित एग्जाम (Theory Exam) | 70 मार्क्स | 23 मार्क्स |
| आंतरिक मूल्यांकन एवं प्रोजेक्ट वर्क (Internal & Practical) | 30 मार्क्स | 10 मार्क्स |
| कुल मार्क्स (Total Marks) | 100 मार्क्स | 33 मार्क्स |
UP Board Class 12 Physics Syllabus 2026-27 - यहां क्लिक करें
खंड-वार मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन - Section-Wise Marks Distribution
खंड- क
इकाई 1 - स्थिर विद्युतकी
वैद्युत आवेश, आवेश का संरक्षण, कूलॉम नियम—दो बिन्दु आवेशों के बीच बल, बहुत आवेशों के बीच बल, अध्यारोपण सिद्धान्त तथा सतत् आवेश वितरण।
विद्युत क्षेत्र, विद्युत आवेश के कारण वैद्युत् क्षेत्र, विद्युत् क्षेत्र रेखायें, वैद्युत् द्विध्रुव, द्विध्रुव के कारण वैद्युत क्षेत्र, एक समान वैद्युत् क्षेत्र में द्विध्रुव पर बल आघूर्ण।
वैद्युत् फ्लक्स, गाउस नियम का प्रकथन तथा अनन्त लम्बाई के एक समान आवेशित सीधे तार, एक समान आवेशित अनन्त समतल चादर तथा एक समान आवेशित पतले गोलीय खोल (के भीतर तथा बाहर) विद्युत् क्षेत्र ज्ञात करने में इस नियम का अनुप्रयोग, वैद्युत् विभव, विभवान्तर, किसी बिन्दु आवेश, वैद्युत् द्विध्रुव, आवेशों के निकाय के कारण वैद्युत् विभव, समविभव पृष्ठ, किसी स्थिर वैद्युत् क्षेत्र में दो बिन्दु आवेशों के निकाय तथा वैद्युत् द्विध्रुव की स्थिर वैद्युत् स्थितिज ऊर्जा, चालक तथा विद्युत् रोधी, किसी चालक के भीतर मुक्त आवेश तथा बद्ध आवेश, परावैद्युत् पदार्थ तथा वैद्युत् ध्रुवण, संधारित्र तथा धारिता, श्रेणीक्रम तथा समान्तर क्रम में संधारित्रों का संयोजन, पट्टिकाओं के बीच परावैद्युत् माध्यम होने अथवा न होने पर किसी समान्तर पट्टिका संधारित्र की धारिता, संधारित्र में संचित ऊर्जा, वैद्युत क्षेत्र तथा वैद्युत विभव में सम्बन्ध, स्थिर वैद्युत परिरक्षण।
इकाई 2 - धारा विद्युत्
विद्युत् धारा, धात्विक चालक में वैद्युत् आवेशों का प्रवाह, अपवाह वेग (Drift Velocity), गतिशीलता तथा इनका विद्युत् धारा से सम्बन्ध, ओम का नियम, वैद्युत् प्रतिरोध V-I अभिलक्षण (रैखिक तथा अरैखिक) विद्युत् ऊर्जा और शक्ति, वैद्युत् प्रतिरोधकता तथा चालकता, प्रतिरोध की ताप निर्भरता, सेलों का आन्तरिक प्रतिरोध, सेल का वि०वा०बल (e.m.f.) तथा विभवान्तर, सेलों का श्रेणीक्रम तथा समान्तर संयोजन, किरचॉफ का नियम तथा इसके अनुप्रयोग व्हीटस्टोन सेतु।
इकाई 3 - विद्युत् धारा का चुम्बकीय प्रभाव तथा चुम्बकत्व
चुम्बकीय क्षेत्र की संकल्पना, ओस्टेंड का प्रयोग, बायोसेवर्ट नियम तथा धारावाही लूप में इसका अनुप्रयोग, ऐम्पियर का नियम तथा इसका अनन्त लम्बाई के सीधे तार में अनुप्रयोग, सीधी परिनलिका, एक समान विद्युत तथा चुम्बकीय क्षेत्र में गतिमान आवेश पर बल, एक समान चुम्बकीय क्षेत्र में धारावाही चालक पर बल, दो समान्तर धारावाही चालकों के बीच बल - एम्पियर की परिभाषा, एक समान चुम्बकीय क्षेत्र में धारावाही लूप द्वारा बल आघूर्ण का अनुभव, चल-कुण्डली गैल्वेनोमीटर इसकी धारा सुग्राह्यता तथा इसका अमीटर तथा वोल्टमीटर में रूपान्तरण, धारा लूप चुम्बकीय द्विध्रुव के रूप में तथा इसका चुम्बकीय द्विध्रुव आघूर्ण, चुम्बकीय द्विध्रुव (छड़ चुम्बक) के कारण इसके अक्ष के अनुदिश तथा अक्ष के अभिलम्बत् चुम्बकीय क्षेत्र तीव्रता, एक समान चुम्बकीय क्षेत्र में आवेशित कण की गति, चुम्बकीय कारण एवं चुम्बकीय तीव्रता, चुम्बकीय द्विध्रुव (छड़ चुम्बक) पर बल आघूर्ण, तुल्यांकी परिनालिका के रूप में छड़ चुम्बक, चुम्बकीय क्षेत्र रेखायें, चुम्बकीय क्षेत्र में गौस का प्रमेय, अनुचुम्बकीय, प्रतिचुम्बकीय तथा लौह चुम्बकीय पदार्थ उदाहरणों सहित परमाणुकीय मॉडल, परिनालिका।
इकाई 4 - वैद्युत् चुम्बकीय प्रेरण तथा प्रत्यावर्ती धारायें
वैद्युत् चुम्बकीय प्रेरण - फैराडे के नियम, प्रेरित e.m.f. तथा धारा, लेंज का नियम, स्वप्रेरण तथा अन्योन्य प्रेरण, चुम्बकीय फलक्स, परिनालिका के लिए स्वप्रेरकत्व एवं अन्योन्य प्रेरकत्व गुणांक, R परिपथ, L तथा C परिपथ, L-C, R-L और C-R परिपथ, प्रत्यावर्ती धारा, प्रत्यावर्ती धारा तथा वोल्टता के शिखर तथा वर्गमाध्यमूल मान, प्रतिघात तथा प्रतिबाधा, श्रेणीबद्ध LCR परिपथ अनुनाद, AC परिपथों में शक्ति, शक्ति गुणांक, वाटहीन धारा, AC जनित्र तथा ट्रान्सफार्मर, गतिक विद्युत वाहक बल।
इकाई 5 - वैद्युत् चुम्बकीय तरंगे
विस्थापन धारा की आवश्यकता, वैद्युत् चुम्बकीय तरंगें, तथा इनके अभिलक्षण (केवल गुणात्मक संकल्पना), वैद्युत् चुम्बकीय तरंगों की अनुप्रस्थ प्रकृति, वैद्युत् चुम्बकीय स्पेक्ट्रम (रेडियो तरंगे, सूक्ष्म तरंगे, अवरक्त, दृश्य, पराबैंगनी, X किरणें, गामा किरणें) इनके उपयोग के विषय में मौलिक तथ्यों सहित।
खण्ड - ख
इकाई 1 - प्रकाशिकी
प्रकाश का परावर्तन, गोलीय दर्पण, दर्पण सूत्र, प्रकाश का अपवर्तन, पूर्ण आन्तरिक परावर्तन तथा इसके अनुप्रयोग, प्रकाशिक तन्तु, गोलीय पृष्ठों पर अपवर्तन, लेंस, पतले लेंसों का सूत्र, लेंस मेकर सूत्र, आवर्धन, लेंस की शक्ति, सम्पर्क में रखें पतले लेंसों का संयोजन, प्रिज्म से होकर प्रकाश का अपवर्तन।
प्रकाश का प्रकीर्णन - सूक्ष्मदर्शी तथा खगोलीय दूरदर्शक (परावर्ती तथा अपवर्ती) तथा इनकी आवर्धन क्षमतायें तरंग, तरंग प्रकाशिकी तरंगाग्र तथा हाइगेन्स का सिद्धान्त, तरंगाग्रों के उपयोग द्वारा समतल तरंगों का समतल पृष्ठों पर परावर्तन तथा अपवर्तन, हाइगेन्स सिद्धान्त के उपयोग द्वारा परावर्तन तथा अपवर्तन के नियमों का सत्यापन, व्यतिकरण, यंग का द्विझिरी प्रयोग तथा फ्रिज चौड़ाई के लिये व्यंजक, कला संबद्ध स्रोत तथा प्रकाश का प्रतिपालित व्यतिकरण, एकल झिरी के कारण विवर्तन, (केवल गुणात्मक अध्ययन) केन्द्रीय उच्चिष्ठ की चौड़ाई, ध्रुवण, (अपवर्तन द्वारा ध्रुवण) समतल ध्रुवित प्रकाश, पोलरॉयडों का उपयोग - मैलेस का नियम।
इकाई 2 - द्रव्य तथा विकिरणों की द्वैत प्रकृति
विकिरणों की द्वैत प्रकृति, प्रकाश विद्युत् प्रभाव, हर्ज तथा लेनार्ड प्रेक्षण, आइस्टीन प्रकाश वैद्युत् समीकरण, प्रकाश की कणात्मक प्रकृति द्रव्य तरंगेकणों की तरंगात्मक प्रकृति, दी-ब्रॉग्ली सम्बन्ध। फोटान
इकाई 3 - परमाणु तथा नाभिक
एल्फा - कण प्रकीर्णन प्रयोग, परमाणु का रदरफोर्ड मॉडल, बोर मॉडल, ऊर्जा - स्तर, हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम (गुणात्मक अध्ययन) नाभिकों की संरचना एवं आकार, परमाणु द्रव्यमान समस्थानिक, समभारिक, समन्यूट्रॉनिक, द्रव्यमान - ऊर्जा सम्बन्ध, द्रव्यमान क्षति, बंधन ऊर्जा प्रति न्यूक्लिऑन तथा द्रव्यमान संख्या के साथ इसमें परिवर्तन, नाभिकीय विघटन और संलयन, रेडियोएक्टिवता। नाभिकीय बल, तारों में ऊर्जा (Stellar energy)।
इकाई 4 - इलेक्ट्रॉनिक युक्तियाँ (गुणात्मक आख्या मात्र)
ठोसों में ऊर्जा बैन्ड, चालक, कुचालक तथा अर्धचालक -
- अर्धचालक के प्रकार -
1 - निज अर्धचालक,
2 - वाह्य अर्धचालक
(i) n-type
(ii) p-type
-
p-n संधि डायोड, अर्धचालक डायोड, I-V अभिलाक्षणिक (अग्रदिशिक तथा पश्चदिशिक वायसन में) (In forward and reverse bias) डायोड दिष्टकारी के रूप में।
Free - UP Board Class 12 Physics Syllabus PDF डाउनलोड कैसे करें?
छात्र UP Board Class 12 Physics Syllabus PDF को डाउनलोड करने के लिए यहां नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिए गए Syllabus 2026-27 लिंक पर क्लिक करें।
- Class 12th की लिस्ट में Physics (कोड - 151) के सामने दिए गए 'Download' बटन पर क्लिक करें।
- डाउनलोड करने के बाद PDF का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
यहां भी पढ़े: UP Board Class 12 Hindi Syllabus 2026-27: यूपी बोर्ड कक्षा 12 हिंदी सिलेबस जारी, जानें एग्जाम पैटर्न और पाएं फ्री PDF
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.