पीएम मोदी के जन्म दिवस से शुरू हो रहे सेवा संकल्प अभियान की क्या है खास बातें? यहां देखें डिटेल्स

Last Updated: Sep 15, 2026, 15:42 IST

Seva Sankalp Abhiyan: दिल्ली सरकार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जनसेवा अभियान 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करने जा रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, पौधरोपण और स्वच्छता अभियान चलाये जाएंगे और 13,820 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। 

युवाओं के लिए ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता
युवाओं के लिए ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को इस बार दिल्ली सरकार जनसेवा के रूप में मनाने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को घोषणा की कि राजधानी में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ (Seva Sankalp Abhiyan) चलाया जाएगा। इस दौरान सरकार का फोकस सिर्फ सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आम लोगों की सेहत, पर्यावरण, श्रमिकों और युवाओं से जुड़े कई मुद्दों पर काम किया जाएगा।

साथ ही अभियान के दौरान दिल्ली में करीब 13820 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी प्रस्तावित है।

रक्तदान से होगी अभियान की शुरुआत

17 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेगा रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। सरकार ने एक दिन में 2,500 यूनिट रक्त जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही दिल्ली के करीब 25,000 बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग मिलकर इन शिविरों का आयोजन करेंगे।

श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की तैयारी

अभियान के दौरान श्रम विभाग श्रमिकों और निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण करेगा। उनके स्वास्थ्य की जांच भी की जाएगी। वहीं सरकार का कहना है कि इस पहल से पात्र श्रमिकों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और जरूरी सेवाओं का लाभ लेने में मदद मिलेगी।

जागरूकता बढ़ाएगा SOTTO प्लेटफॉर्म

दिल्ली में स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (SOTTO) प्लेटफॉर्म की शुरुआत भी इसी अभियान के तहत की जाएगी। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग बाल देखभाल केंद्रों में रहने वाले बच्चों के लिए भी कई गतिविधियां आयोजित करेगा।

यमुना की सफाई और 70 लाख पौधों का लक्ष्य

अभियान में पर्यावरण को भी खास जगह दी गई है। यमुना के किनारों और दिल्ली के अलग-अलग वार्डों में सफाई अभियान चलाया जाएगा।

वहीं ‘क्लीन दिल्ली, ग्रीन दिल्ली’ पहल के तहत सरकार ने 70 लाख पेड़ और पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए हर वार्ड में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

युवाओं के लिए ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता

युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें विद्यार्थी पेंटिंग, भाषण और रील मेकिंग के जरिए अपने सपनों के भारत की तस्वीर पेश करेंगे।

सरकार के अनुसार, दिल्ली के करीब 5000 स्कूलों से लगभग 5 लाख विद्यार्थियों के इस पहल से जुड़ने की उम्मीद है। इसमें सरकारी, निजी, नगर निगम और NDMC स्कूलों के साथ विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी भी शामिल होंगे।

घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में लाभार्थी अपने घरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देंगे। वहीं, ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय एकता, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर रंगोली और मंडला कला गतिविधियां होंगी। 

विकास कार्यों को भी मिलेगी रफ्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि अभियान के दौरान दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों की करीब 13,820 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास किया जाएगा।

सरकार का कहना है कि इस महीनेभर चलने वाले अभियान के जरिए जनसेवा, सामाजिक भागीदारी और विकास कार्यों को एक साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

अब इस राज्य में UCC बिल लाने की तैयारी, CM ने खुद बताया कब शुरू होगी प्रक्रिया

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 15, 2026, 15:42 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News