UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड 9 और 11 का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, upmsp.edu.in पर देखें नई डेट्स
UP Board Class 9, 11 Advance Registration 2026-27: UPMSP ने सेशन 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रो के एडवांस रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 तक जारी कर दी है। छात्र फीस और अन्य डिटेल्स के बारे में जानने के लिए ऑफिशियल पोर्टल upmsp.edu.in के साथ यहां से देखें।
UPMSP Exam 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने राज्य भर के माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश शासन के माध्यमिक शिक्षा अनुभाग द्वारा जारी नोटिस - 1/1458284/15-7-2026-1959241 के माध्यम से शैक्षिक सेशन 2026-2027 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के Institutional Students के एडवांस रजिस्ट्रेशन डेट्स को आगे बढ़ा दिया गया है।
बोर्ड सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस 10 सितंबर, 2026 को जारी किया गया था, जिसके अनुसार, जिन छात्रों का रजिस्ट्रेशन किसी कारणवश नहीं हो पाया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपने संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा 30 सितंबर 2026 तक प्रोसेस को पूरा करवा सकते हैं।
UP Board Class 9th & 11th Registration Revised Schedule
UPMSP द्वारा जारी ऑफिशियल रिवाइज्ड नोटिस (UP Board Exam 2027 Update) में कक्षा 9 और 11 के लिए डेट्स में बदलाव किया गया है। यहां इन डेट्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| डिटेल्स | ऑफिशियल रिवाइज्ड डेट्स |
| प्रधानाचार्य द्वारा 50 रूपय हर छात्र रजिस्ट्रेशन फीस प्राप्त कर राजकीय कोषागार में चालान जमा करने ओर डिटेल्स upmsp.edu.in पर अपलोड करने की लास्ट डेट | 30 सितंबर, 2026 की रात 12:00 बजे तक |
| वेबसाइट से प्राप्त चेकलिस्ट के आधार पर डिटेल्स (नाम, माता/पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, सब्जेक्ट, फोटो आदि) की वेरिफिकेशन की अवधि (अपडेशन प्रतिबंधित) | 01 अक्टूबर से 04 अक्टूबर, 2026 तक |
| डिटेल्स में किसी भी प्रकार का ऑनलाइन अपडेट करने की अवधि (नया रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं होगा) | 05 अक्टूबर से 08 अक्टूबर, 2026 तक की रात 12:00 बजे तक |
| रजिस्टर्ड छात्रों की फोटोयुक्त नामावली और कोषपत्र डीआईओएस (DIOS) कार्यालय में जमा करने की लास्ट डेट | 15 अक्टूबर, 2026 तक |
UP Board Class 9th & 11th Registration Revised Schedule - यहां क्लिक करें
रजिस्ट्रेशन फीस और ऑनलाइन प्रक्रिया की पूरी डिटेल्स
यूपी बोर्ड के अनुसार कक्षा 9वीं और 11वीं में एडवांस रजिस्ट्रेशन कराने वाले हर छात्र के लिए 50 रूपय की फीस निर्धारित की गई है।
- फीस विभाजन: कुल 50 रूपय हर छात्र फीस में से 40 रूपय चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में एकमुश्त जमा किए जाएंगे। साथ ही, बचे 10 रूपय हर छात्र स्कूल के खाते में रखे जाएंगे।
- प्रधानाचार्यों के लिए आवश्यक निर्देश: राज्य भर के सभी स्कूलों के संस्था प्रमुखों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित टाइम-लाइन के अंदर ही सभी एलिजिबल छात्रों का डाटा पोर्टल पर अपलोड कर दें।
छात्रों के लिए जरूरी जानकारी और निर्देश
- डिटेल्स का री-वेरिफिकेशन: कक्षा 9 और 11 के एडवांस रजिस्ट्रेशन में फिल की गई डिटेल्स ही आगे के लिए यानी कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट्स में छपकर आते हैं। इसलिए अपने नाम की स्पेलिंग, जन्मतिथि और आधार कार्ड आदि की डिटेल्स को स्कूल रिकॉर्ड से ध्यान से मिलाएं।
- समय पर डॉक्यूमेंट्स जमा करें: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में देरी से बचने के लिए छात्र अपनी नई पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और पहले की कक्षा की मार्कशीट को स्कूलों में जमा कर दें।
यहां भी पढ़े: CAT 2026 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी आगे, IIM इंदौर ने जारी किया नया अपडेट, जानें क्या तक फिल कर सकेंगे Registration Form
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.