Free Solar Panel Scheme: पीएम सूर्य घर योजना के तहत अब फ्री में लगेगा सोलर पैनल, किसे मिलेगा लाभ, देखें यहां

Last Updated: Sep 2, 2026, 16:28 IST

Delhi Free Solar Yojana: दिल्ली सरकार की नई सोलर पैनल योजना का फायदा उन घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिनके घर में हर महीने 400 यूनिट तक बिजली की खपत होती है। इसके लिए आवेदन पीएम सूर्य घर पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। 

2027 तक 2.3 लाख घरों को सोलर से जोड़ने का लक्ष्य
2027 तक 2.3 लाख घरों को सोलर से जोड़ने का लक्ष्य

Delhi Free Solar Yojana: बड़ी खुशखबरी! यदि आप दिल्ली में रहते हैं और हर महीने 400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए काम की खबर है। अब घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए आपको बड़ी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं।

दिल्ली सरकार ने ऐसी योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत पात्र परिवारों की छत पर 3 Kw तक का सोलर सिस्टम मुफ्त लगाया जाएगा। खास बात यह है कि पैनल लगने के बाद 5 साल तक इसके रखरखाव का खर्च भी नहीं देना होगा।

बढ़ती बिजली मांग के बीच बड़ा कदम

दिल्ली में गर्मी और बढ़ती जरूरतों के साथ बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। राजधानी में अधिकतम बिजली मांग 8,748 Mw तक पहुंच चुकी है। ऐसे में सरकार अब सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर बिजली की बढ़ती जरूरत को पूरा करने की कोशिश कर रही है।

पहले से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगाने पर सब्सिडी दी जा रही है, लेकिन लोगों की भागीदारी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। अब दिल्ली सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए योजना को और आसान बनाने का फैसला किया है।

400 यूनिट तक बिल वालों को मिलेगा लाभ

नई योजना का फायदा उन घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिनके घर में हर महीने 400 यूनिट तक बिजली की खपत होती है। यदि आपकी छत पर सोलर सिस्टम लगाना तकनीकी रूप से संभव है, तो आपको 3kW तक का रूफटॉप सोलर सिस्टम दिया जा सकता है। यानी सोलर लगवाने के लिए शुरुआत में अपनी जेब से बड़ी रकम लगाने की जरूरत नहीं होगी।

करीब 1.56 लाख रुपये का खर्च सरकार की सब्सिडी से

बात दें कि 3kW सोलर सिस्टम के लिए करीब 1.56 लाख रुपये की फंडिंग का प्रावधान बताया गया है। इसमें लगभग 78000 रुपये केंद्र सरकार की सब्सिडी और करीब 78000 रुपये दिल्ली सरकार की कैपिटल सब्सिडी शामिल होगी। सरल शब्दों में समझें तो पात्र परिवारों के लिए सोलर सिस्टम लगाने का शुरुआती खर्च इन सब्सिडी के जरिए कवर किया जाएगा।

5 साल तक मेंटेनेंस की टेंशन नहीं

सोलर पैनल लगवाने के बाद उसका रखरखाव भी लोगों के लिए चिंता का विषय रहता है। इस योजना में सरकार ने इस हिस्से का भी ध्यान रखा है। चयनित वेंडर 5 साल तक सोलर सिस्टम के ऑपरेशन और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी संभालेंगे। यानी इस अवधि में सिस्टम की देखभाल के लिए अलग से मेंटेनेंस खर्च नहीं करना होगा। 

सोलर लगवाने के बाद भी बिजली सब्सिडी रहेगी जारी

यह योजना इसलिए भी खास है क्योंकि सोलर लगवाने के बाद मौजूदा बिजली सब्सिडी खत्म नहीं होगी। यानी परिवारों को सोलर से मिलने वाले फायदे के साथ ग्रिड से ली जाने वाली बिजली पर उपलब्ध सब्सिडी का लाभ भी नियमों के मुताबिक मिलता रहेगा।

कैसे मिलेगा मुफ्त सोलर पैनल?

इसके लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा। आवेदन पीएम सूर्य घर पोर्टल के जरिए किया जाएगा। 

-पीएम सूर्य घर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।

-लॉगिन करके Rooftop Solar Application भरें।

-आवेदन के बाद तकनीकी जांच होगी।

-पात्रता और Feasibility Approval मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

-इसके बाद वेंडर का चयन किया जाएगा और चयनित वेंडर आपके घर पर सोलर सिस्टम लगाएगा।

2027 तक 2.3 लाख घरों को सोलर से जोड़ने का लक्ष्य

दिल्ली सरकार ने 2027 तक करीब 2.3 लाख घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में 1 सितंबर 2026 को हुई कैबिनेट बैठक में सोलर एनर्जी पॉलिसी में बदलावों को मंजूरी दी गई।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 2, 2026, 16:28 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News