Current Affairs One-Liners 12 May 2026: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के नए अध्यक्ष कौन बने हैं?
Current Affairs One-Liners 12 May 2026: आज के वन-लाइनर करेंट अफेयर्स यहां एक नए फॉर्मेट में प्रस्तुत किए गए हैं। ये अपडेट परीक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण हैं और आपकी तैयारी में मददगार साबित होंगे।
Current Affairs One-Liners 12 May 2026: आज के वन-लाइनर करेंट अफेयर्स यहां एक नए फॉर्मेट में प्रस्तुत किए गए हैं। ये अपडेट परीक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण हैं और आपकी तैयारी में मददगार साबित होंगे। आज के मुख्य हाई लाइट्स में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2026, भारत इनोवेट्स 2026, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के नए अध्यक्ष आदि से संबंधित सवाल शामिल हैं।
-
केन्द्रीय गृह मंत्रालय के तहत कार्यरत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने साइबर-सक्षम वित्तीय धोखाधड़ियों से निपटने के लिए किसके साथ समझौता किया है- रिज़र्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH)
-
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस हर साल कब मनाया जाता है- 12 मई
-
भारत की अध्यक्षता में किम्बर्ले प्रोसेस (केपी) की अंतरसत्रीय बैठक 2026 का शुभारंभ कहां हुआ- मुंबई
-
हाल ही में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में किसने कार्यभार ग्रहण किया- डॉ. अशोक कुमार पंडा
-
भारतीय नौसेना के अगले चीफ ऑफ़ नेवल स्टाफ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है- वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन
-
हाल ही में दोहरीघाट-मऊ-औड़िहार यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किसने रवाना किया- रेल, सूचना एवं प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव
-
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में 10 मई 2026 को किसने शपथ ली- सी. जोसेफ विजय
-
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस हर साल कब मनाया जाता है- 11 मई
-
भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है- लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि
-
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में भारत इनोवेट्स 2026 के अंतर्गत भारत की पहली एकीकृत सीसीयूएस फील्ड प्रयोगशाला सुविधा का उद्घाटन कहां किया- आईआईटी बॉम्बे
Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.