दिल्ली के 7 ऐतिहासिक शहर कौन-से हैं, यहां जानें

Sep 5, 2025, 18:17 IST

दिल्ली को दिल वालों का शहर कहा जाता है। भारत का यह शहर अपने आप में सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध इतिहास समेटे हुए है। यह शहर कुल 7 बार बसा और उजड़ा। ऐसे में क्या आप दिल्ली के 7 ऐतिहासिक शहरों के बारे में जानते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

दिल्ली के सात ऐतिहासिक शहर
दिल्ली के सात ऐतिहासिक शहर

भारत में बसे दिल्ली को दिल वालों का शहर भी कहा जाता है। इतिहास उठाकर देखें, तो हमें अतीत के पन्नों में यह शहर 7 बार बसा और उजड़ा हुआ मिलता है। दिल्ली में समय-समय अलग शासकों का शासन रहा, जिन्होंने शहर को अपने हिसाब से बसाया, लेकिन समय-समय पर होने वाले विदेशी आक्रमण की वजह से शहर कई बार उजड़ा और बसा। आज दिल्ली में मौजूद नई दिल्ली भारत की राजधानी है और यह शहर विशेष महत्त्व भी रखता है। इस लेख के माध्यम से हम दिल्ली के 7 ऐतिहासिक शहरों के बारे में जानेंगे।

दिल्ली का पहला शहर 

दिल्ली के लाल कोट को दिल्ली का पहला शहर कहा जाता है। इसकी नींव 8वीं शताब्दी में राजा अनंगपाल तोमर ने रखी थी। वहीं, 12वीं शताब्दी में पृथ्वीराज चौहान ने इसका विस्तार किया। आज भी इस किले की दीवारों को लाल किले के पास देखा जा सकता है।

दिल्ली का दूसरा शहर

दिल्ली में बसा दूसरा शहर सिरी कहलाता है। आज इसे सिरी फोर्ट के नाम से भी जानते हैं। इस शहर को अलाउद्दीन खिलजी ने 1303 में मंगोल आक्रमणकारियों से बचने के लिए बनवाया था। इस शहर को मजबूत किलेबंदी के साथ बनवाया गया था। हालांकि, आज इसके कुछ ही अवशेष बचे हैं।

दिल्ली का तीसरा शहर

दिल्ली का तीसरा शहर तुगलकाबाद रहा है। इसकी स्थापना1321 ईस्वी में तुगलक वंश के संस्थापक गयासुद्दीन तुगलक ने की थी। इस शहर को भी मजबूत दीवारों के साथ बनवाया गया था। किले को लेकर कहा जाता है कि एक सूफी संत के श्राप के बाद इस किले को छोड़ दिया गया था।

दिल्ली का चौथा शहर

दिल्ली का चौथा शहर जहांपनाह कहलाता है, जिसका निर्माण मुहम्मद बिन तुगलक ने 1326 ईस्वी में कराया था। इसे सिरी फोर्ट और तुगलकाबाद को जोड़ने के लिए बनाया गया था।

दिल्ली का पांचवा शहर

दिल्ली का पांचवा शहर फिरोज शाह कोटला कहलाता है। इसकी स्थापना 1354 ईस्वी में हुई थी। इसमें मस्जिद से लेकर बाग और भव्य महल बनवाए गए थे, लेकिन समय के साथ यह खंडहर बन गया है। आज यहां अशोका पिलर भी देखा जा सकता है। साथ ही, यहां एक मस्जिद भी मौजूद है। यह शहर फिरोज शाह कोटला स्टेडियम, दिल्ली गेट के पास है।

दिल्ली का छठा शहर

दिल्ली का छठा शहर दीनपनाह या शेरगढ़ या फिर पुराना किला कहलाता है। इसकी नींव मुगल शासक हुमायूं ने 1533 ईस्वी में रखी थी। किले का निर्माण पूरा होने से पहले ही शेरशाह सूरी ने हुमायूं को हरा दिया था और किले का नाम शेरगढ़ रख दिया था। आज इस किले को पुराना किला भी कहा जाता है।

शाहजहांनाबाद बना सातवां शहर

दिल्ली का शाहजहांनाबाद 7वां शहर कहलाता है। इसकी स्थापना मुगल शासक शाहजहां द्वारा 1639 में की गई थी। इस शहर में लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक और कई ऐतिहासिक इमारतें मौजूद हैं। 

पढ़ेंःभारत का इकलौता शहर, जिसे उल्टा लिखो या सीधा, नहीं बदलता है नाम

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News