New GST Slab 2025: नए जीएसटी स्लैब में क्या हुआ सस्ता और किस पर हुआ 0% GST? देखें नई रेट लिस्ट

Last Updated: Sep 22, 2025, 16:09 IST

New GST Slab 2025: सितंबर 2025 में हुई जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में बड़े और अहम बदलावों पर सहमति बनी। अब सभी तरह की ब्रेड जैसे पराठा, रोटी, खाखरा और पिज्जा ब्रेड पर जीएसटी पूरी तरह हटा दिया गया है। वहीं, कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक सिर्फ 5% टैक्स के दायरे में रखा गया है, जिससे ये सस्ते होंगे। इसके अलावा, हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कई रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत दी गई है। New GST Rate List 2025 या कहें NextGenGST यहां देख सकते हैं। जीएसटी बचत उत्सव” (GST Bachat Utsav) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी 2.0 यानी नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स के तहत शुरू की गई पहल है।

New GST Rates List 2025: सितंबर 2025 की जीएसटी काउंसिल बैठक में बड़े सुधार किए गए। अब रोज़मर्रा की चीज़ों में बड़ी राहत दी गई है।
New GST Rates List 2025: सितंबर 2025 की जीएसटी काउंसिल बैठक में बड़े सुधार किए गए। अब रोज़मर्रा की चीज़ों में बड़ी राहत दी गई है।

New GST Rates List 2025: दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक आयोजित हुई, जो सुबह 11 बजे से शुरू होकर देर रात 9 बजे तक करीब 10 घंटे चली थी । इस लंबी महाबैठक में टैक्स ढांचे में बड़ा और ऐतिहासिक सुधार किया गया। काउंसिल ने 12% और 28% के स्लैब पूरी तरह खत्म कर दिए हैं। अब देश में सिर्फ दो मुख्य स्लैब 5% और 18% लागू होंगे। बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन नए फैसलों की आधिकारिक घोषणा की थी। New GST Rates List 2025 यहां देख सकते हैं।

“जीएसटी बचत उत्सव” (GST Bachat Utsav) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी 2.0 यानी नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स के तहत शुरू की गई पहल है। इसका उद्देश्य आम जनता को सीधा फायदा पहुंचाना और रोज़मर्रा की ज़रूरी वस्तुओं की कीमतों में कमी लाकर राहत देना है।

NextGenGST सेवाओं पर नई जीएसटी दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। वहीं, सभी वस्तुओं पर नई जीएसटी दरें (पान मसाला, गुटखा, सिगरेट, जर्दा, बिना प्रसंस्कृत तंबाकू और बीड़ी को छोड़कर) 22 सितंबर 2025 से प्रभावी हो गयी है।

GST Bachat Utsav 2025 Kya Hai जीएसटी बचत उत्सव? क्या हुआ सस्ता, यहाँ देखें नई रेट लिस्ट

भारत की पहली ट्रेन का कितना था किराया? इंजनों के क्या थे नाम और कितने थे कोच?

दोहरे टैक्स स्लैब को मंजूरी

 

  • अब सिर्फ 5% और 18% स्लैब रहेंगे।

  • 12% वाले 99% आइटम को 5% स्लैब में शिफ्ट किया गया।

  • 28% वाले अधिकतर सामान को 18% स्लैब में लाया गया।

  • पान मसाला, तंबाकू और लग्जरी कारों जैसे ‘सिन गुड्स’ पर 40% का नया स्लैब प्रस्तावित।

नेक्स्टजेन जीएसटी (NextGenGST) 2025

भारत सरकार 2025 से जीएसटी प्रणाली में बड़ा सुधार करने जा रही है, जिसे नेक्स्टजेन जीएसटी कहा जा रहा है। इस सुधार का मुख्य उद्देश्य टैक्स स्लैब को सरल बनाना, दरें कम करना और उपभोग (Consumption) को बढ़ावा देना है।

स्लैब में बदलाव

डिटेल्स 

5% स्लैब

अब सिर्फ दो मुख्य स्लैब रहेंगे – 5% और 18%

12% से 5%

12% वाले 99% आइटम को 5% स्लैब में शिफ्ट किया गया

28% से 18%

28% वाले अधिकतर सामान को 18% स्लैब में लाया गया

40% का नया स्लैब

पान मसाला, तंबाकू और लग्जरी कारों जैसे ‘सिन गुड्स’ पर प्रस्तावित

मुख्य बदलाव:

पहले जहां 5%, 12%, 18% और 28% की दरें थीं, अब केवल तीन नए स्लैब होंगे-

  • 5%
  • 18%
  • 40% (लक्ज़री और सिन गुड्स के लिए)

Next gen gst Reforms पहले दिन लिए गए बड़े फैसले

  1. ऑटोमैटिक जीएसटी रिफंड की प्रक्रिया पर सहमति।

  2. निर्यातकों का रजिस्ट्रेशन समय घटाकर 3 दिन कर दिया गया (पहले 1 महीना)।

  3. कपड़े और फुटवियर: 2500 रुपये तक के सामान पर जीएसटी घटाकर 5% किया गया (पहले 1,000 से ऊपर 12% लगता था)।

  4. रोजमर्रा की चीजें जैसे पनीर, खाखरा, चपाती, साबुन, टूथपेस्ट और शैंपू पर टैक्स 18% से घटाकर 5% या 0% करने पर चर्चा।

  5. हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर राहत – 5 लाख तक की हेल्थ पॉलिसी और टर्म इंश्योरेंस पर पूरी छूट की संभावना।

28% से 18% स्लैब में लाए गए सामान

  • सीमेंट

  • छोटे कार और मोटरसाइकिल (300 सीसी तक)

  • बसें, ट्रक और एंबुलेंस

  • सभी ऑटो पार्ट्स पर 18% का समान टैक्स

  • तीन पहिया वाहन

New GST Rates List 2025 नया जीएसटी सुधार (पूरी लिस्ट)

कैटेगरी कमोडिटीजपहले (From)अब (To)
दैनिक ज़रूरत की चीज़ों पर बचत हेयर ऑयल, शैम्पू, टूथपेस्ट, टॉयलेट सोप, बाथ, टूथ ब्रश, शेविंग क्रीम 18% 12%
  मक्खन, घी, चीज़ और डेयरी स्प्रेड्स 12% 5%
  पैकेज्ड नमकीन, भुजिया और मिक्सचर 12% 5%
  बर्तन 12% 5%
  बच्चों के लिए फीडिंग बोतल, नैपीज़ और क्लिनिकल डायपर 12% 5%
  सिलाई मशीन व इसके पार्ट्स 12% 5%
किसानों और कृषि के लिए राहत ट्रैक्टर टायर और पार्ट्स 18% 5%
  ट्रैक्टर 12% 5%
  बायो-कीटनाशक, बायो-फर्टिलाइज़र, माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स 12% 5%
  ड्रिप इरिगेशन सिस्टम और स्प्रिंकलर 12% 5%
  कृषि/बागवानी/वानिकी मशीनरी (जुताई, खेती, कटाई व गहाई के लिए) 18% 5%
हेल्थकेयर सेक्टर में राहत व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा 18% शून्य
  थर्मामीटर 18% 5%
  मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन 12% शून्य
  सभी डायग्नोस्टिक किट्स और रिएजेंट्स 12% 5%
  ग्लूकोमीटर और टेस्ट स्ट्रिप्स 12% 5%
  करेक्टिव चश्मे 12% शून्य
वाहन हुए किफायती पेट्रोल/पेट्रोल हाइब्रिड, एलपीजी, सीएनजी कारें (≤1200cc और ≤4000mm) व डीज़ल/डीज़ल हाइब्रिड कारें (≤1500cc और ≤4000mm) 28% 18%
  छोटी कारें (≤350cc) 28% 18%
  माल ढुलाई के वाहन 28% 18%
सस्ती शिक्षा नक्शे, चार्ट और ग्लोब 12% शून्य
  पेंसिल, शार्पनर, क्रेयॉन्स और पेस्टल 12% शून्य
  एक्सरसाइज़ बुक्स और नोटबुक्स 12% शून्य
  रबर (इरेज़र) 12% शून्य
इलेक्ट्रॉनिक सामान पर बचत एयर कंडीशनर 28% 18%
  टेलीविज़न (32 इंच से बड़े, जिनमें LED व LCD शामिल) 28% 18%
  मॉनिटर और प्रोजेक्टर 28% 18%
  डिश वॉशिंग मशीन 28% 18%

कौन-सी चीजें हुई GST मुक्त:

NextGenGST सितंबर 2025 की जीएसटी काउंसिल बैठक के बाद अब भारत में सभी तरह की ब्रेड पूरी तरह से जीएसटी मुक्त हो गई हैं। 3 सितंबर 2025 को हुई बैठक में ऐलान किया गया कि पराठा, परोट्टा, चपाती, रोटी, खाखरा और पिज्जा ब्रेड जैसी सभी वैरायटी पर लगने वाला 5% जीएसटी घटाकर शून्य कर दिया गया है। यह छूट दरअसल टैक्स ढांचे को सरल बनाने और ज़रूरी खाद्य पदार्थों पर राहत देने के बड़े फैसले का हिस्सा है। नया प्रावधान 22 सितंबर 2025 से लागू होगा।

यह फैसला कारोबारियों और आम जनता दोनों के लिए अहम माना जा रहा है। टैक्स ढांचे को सरल बनाना लंबे समय से मांग में था, और अब 12% व 28% स्लैब हटाकर जीएसटी काउंसिल ने बड़ा कदम उठाया है।

 

भारत का पहला Private Railway Station, एयरपोर्ट जैसी सुविधा, जानें कौन है मालिक?

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 22, 2025, 16:09 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News