72nd National Film Awards 2026: आर्टिकल 370 बनी बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का अवार्ड किसके नाम? देखें सभी नाम
72nd National Film Awards 2026: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2026 में आर्टिकल 370 ने बेस्ट फीचर फिल्म का अवार्ड जीता। यामी गौतम सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बनीं, तो वहीं कार्तिक आर्यन और ममूटी को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर चुना गया।
भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान 18 जुलाई 2026 को कर दिया गया। ये पुरस्कार वर्ष 2024 में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से प्रमाणित फिल्मों के लिए दिए गए हैं।
इस बार आर्टिकल 370 ने सबसे बड़ा सम्मान जीतते हुए सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का खिताब अपने नाम किया। फिल्म की लीड एक्ट्रेस यामी गौतम को उनके शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया।
बेस्ट एक्टर का अवार्ड किसने जीता?
बेस्ट एक्टर का अवार्ड कार्तिक आर्यन और ममूटी ने संयुक्त रूप से पुरस्कार जीता। कार्तिक को 'चंदू चैंपियन' में दिव्यांग पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाने के लिए यह सम्मान मिला। यह उनके करियर का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है। वहीं मलयालम सुपरस्टार ममूटी को उनकी फिल्म 'ब्रमयुगम' के लिए सम्मानित किया गया।
पेरियासामी ने जीता बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड
निर्देशक जयराज की अध्यक्षता वाली जूरी ने देशभर की विभिन्न भाषाओं की फिल्मों का मूल्यांकन किया। राजकुमार पेरियासामी को फिल्म अमरन के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया। वहीं कल्कि 2898 एडी को संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मिला, जबकि श्रीकांत को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का सम्मान मिला।
पुष्पा 2 के नाम भी दो अवार्ड
साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म पुष्पा 2 ने भी राष्ट्रीय पुरस्कारों में अपनी छाप छोड़ी। फिल्म के लिए दीपाली नूर और शीतल शर्मा को सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिज़ाइन का पुरस्कार मिला, जबकि निर्देशक सुकुमार को सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए सम्मानित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू डायरेक्टर
वहीं अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के जीवन, उनके क्रांतिकारी संघर्ष और सेल्युलर जेल में झेली गई यातनाओं पर आधारित है।
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2026: प्रमुख विजेताओं की लिस्ट
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2026 में आर्टिकल 370 ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता। यामी गौतम सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बनीं, तो वहीं कार्तिक आर्यन और ममूटी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया, प्रमुख विजेताओं के नाम आप यहां देख सकते है-
-
बेस्ट हिंदी फिल्म: श्रीकांत
-
बेस्ट फीचर फिल्म: आर्टिकल 370
-
बेस्ट एक्ट्रेस: यामी गौतम (आर्टिकल 370)
-
बेस्ट एक्टर: कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) और ममूटी (ब्रमयुगम)
-
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: राजकुमार पेरियासामी (अमरन)
-
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक: रणदीप हुड्डा (स्वातंत्र्य वीर सावरकर)
-
संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म: कल्कि 2898 एडी
-
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म समीक्षक: संजीव श्रीवास्तव
क्षेत्रीय भाषा फिल्मों के विजेता
क्षेत्रीय भाषा फिल्मों के विजेता: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में विभिन्न भारतीय भाषाओं की फिल्मों को भी सम्मान मिला। 'श्रीकांत' (हिंदी), 'रायन' (तमिल), 'कमेटी कुर्रोल्लु' (तेलुगु), 'फेमिनिची फातिमा' (मलयालम), जैसी फिल्मों ने बाजी मारी, आप यहां प्रमुख विजेता देख सकते है-
-
हिंदी: श्रीकांत
-
तमिल: रायन
-
तेलुगु: कमेटी कुर्रोल्लु
-
असमिया: चलचित्र एखोन
-
गुजराती: मारान
-
मणिपुरी: सुनीता
-
मलयालम: फेमिनिची फातिमा
-
बंगाली: चलचित्र एखोन
-
कन्नड़: मिथ्या
-
मराठी: मुक्काम पोस्ट बॉम्बिलवाड़ी
तमिल सिनेमा का भी रहा दबदबा
तमिल सिनेमा के लिए भी यह साल यादगार रहा। अभिनेता-निर्देशक धनुष की फिल्म रायन ने सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म का पुरस्कार जीता, जबकि 'अमरन' ने कई कैटेगरी में बाजी मारी।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.