क्रिकेट के मैदान पर जब गेंद आसमान छूते हुए बाउंड्री के पार जाती है और छक्कों की बारिश होती है, तो यह नजारा हर क्रिकेट प्रेमी के दिल की धड़कनें बढ़ा देता है। वन डे इंटरनेशनल (ODI) क्रिकेट की रोमांचक दुनिया में ऐसे कई लम्हें देखने को मिले हैं, जब बल्लेबाज़ों ने अपनी विस्फोटक पारी से दर्शकों को सीट से उछलने पर मजबूर कर दिया। जैसे-जैसे खेल में बल्लेबाज़ी का अंदाज़ और आक्रामक होता जा रहा है, एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड, निडरता का प्रतीक बन गया है। गेंदबाज़ नई-नई रणनीतियां अपनाते हैं, फील्डिंग की सेटिंग बदलती है, लेकिन जब बल्लेबाज़ लय में हो, तो गेंद का ठिकाना बस दर्शकों के बीच ही होता है। यहां हम आपको ऐसे ही धमाकेदार रिकॉर्ड से रूबरू कराने जा रहे हैं।
India’s Upcoming Matches 2025: भारत कब और कहां खेलेगा अपना अगला मैच, ये रही हर मैच की लिस्ट
भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए इस सूची में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नाम खास अहमियत रखता है। 2 नवंबर 2013 को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 209 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलते हुए 16 गगनचुंबी छक्के लगाए। यह पारी न केवल व्यक्तिगत करियर के लिए मील का पत्थर बनी, बल्कि दुनिया को दिखा दिया कि ‘हिटमैन’ नाम क्यों दिया गया है।
ODI में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
रैंक | बल्लेबाज़ | छक्के | रन | बनाम | वेन्यू | तारीख |
1 | इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड) | 17 | 148 | अफगानिस्तान | मैनचेस्टर, इंग्लैंड | 18 जून 2019 |
2 | रोहित शर्मा (भारत) | 16 | 209 | ऑस्ट्रेलिया | बेंगलुरु, भारत | 2 नवम्बर 2013 |
2 | एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) | 16 | 149 | वेस्ट इंडीज | जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका | 18 जनवरी 2015 |
2 | क्रिस गेल (वेस्ट इंडीज) | 16 | 215 | जिम्बाब्वे | कैनबरा, ऑस्ट्रेलिया | 24 फरवरी 2015 |
2 | जसकरण मल्होत्रा (USA) | 16 | 173* | पापुआ न्यू गिनी | मस्कट, ओमान | 9 सितम्बर 2021 |
साल 2019 विश्व कप में इयोन मॉर्गन ने 17 छक्कों के साथ नया रिकॉर्ड बनाते हुए इंग्लैंड को विशाल स्कोर तक पहुंचाया था और दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित कर दिया। वहीं, रोहित शर्मा, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल और जसकरण मल्होत्रा 16-16 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। ये ऐतिहासिक पारियां तीन महाद्वीपों में खेली गईं, जो ये दिखाता है कि ताबड़तोड़ बल्लेबाजी क्रिकेट की हर सरहद को पार कर चुका है।
वनडे में छक्कों का यह रिकॉर्ड सिर्फ आंकड़ा नहीं, बल्कि निडर खेल का प्रतीक है। जैसे-जैसे आधुनिक बैट और फील्डिंग नियम सीमाओं को आगे बढ़ा रहे हैं, यह सूची भविष्य में और भी रोमांचक बदलाव देख सकती है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation