Weekly Current Affairs Quiz 02 - 07 February 2026: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज प्रस्तुत कर रहा है. इसमें मुख्य रूप से रेपो रेट, ग्लोबल टीचर प्राइज 2026, संयुक्त सैन्य अभ्यास 'खंजर' आदि से सम्बंधित प्रश्न शामिल है.
1. भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत रेपो रेट को कितने प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है?
A) 5.50 प्रतिशत
B) 5.25 प्रतिशत
C) 5.75 प्रतिशत
D) 6.00 प्रतिशत
उत्तर: B) 5.25 प्रतिशत
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को घोषणा की कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने सर्वसम्मति से तटस्थ नीतिगत रुख बनाए रखते हुए नीतिगत रेपो दर को 5.25 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है। इस निर्णय की घोषणा करते हुए, गवर्नर ने कहा कि एमपीसी विकसित व्यापक आर्थिक स्थितियों और समग्र आर्थिक दृष्टिकोण के विस्तृत मूल्यांकन के बाद अपने निष्कर्ष पर पहुंची है।
2. हाल ही में ग्लोबल टीचर प्राइज 2026 से किसे सम्मानित किया गया है?
A) रूबल नागी
B) किरण गोयल
C) अभिनव कुमार
D) रूबल शेख
उत्तर: A) रूबल नागी
भारतीय शिक्षिका रूबल नागी (Rouble Nagi) को हाल ही में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट के दौरान ग्लोबल टीचर प्राइज 2026 से सम्मानित किया गया, जिसमें उन्होंने जीईएमएस एजुकेशन द्वारा अपने दसवें संस्करण में प्रस्तुत एक मिलियन डॉलर का पुरस्कार जीता। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भारत की शिक्षिका रूबल नागी को ग्लोबल टीचर प्राइज 2026 प्रदान किया।
3.महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताब किस टीम ने जीता है?
A) मुंबई इंडियंस
B) दिल्ली कैपिटल्स
C) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
D) यूपी वॉरियर्ज़
उत्तर: C) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हाल ही में वडोदरा के कोटम्बी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग 2026 का टाइटल और अपना दूसरा महिला प्रीमियर लीग खिताब जीता। टूर्नामेंट के अब तक के चार संस्करणों में, केवल दो टीमों मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब जीता है।
4.दुनिया की सबसे बड़ी प्लास्टिक प्रदर्शनियों में से एक 'प्लास्टइंडिया 2026' का उद्घाटन कहाँ किया गया?
A) मुंबई
B) चेन्नई
C) नई दिल्ली
D) बेंगलुरु
उत्तर: C) नई दिल्ली
हाल ही में दुनिया की सबसे बड़ी प्लास्टिक प्रदर्शनियों में से एक प्लास्टइंडिया 2026 (PLASTINDIA 2026) का उद्घाटन नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया गया. यह आयोजन वैश्विक उद्योगपतियों को एक साथ लाएगा क्योंकि भारत प्लास्टिक निर्माण को औद्योगिक विकास और रोजगार के एक प्रमुख चालक के रूप में स्थापित कर रहा है। इसे रसायन और पेट्रोकेमिकल्स विभाग, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के समर्थन से आयोजित किया जा रहा है, जो 10 फरवरी तक चलेगा।
5. हाल ही में किस राज्य में अपनी तरह की पहली महिला-नेतृत्व वाली औद्योगिक पार्क पहल का उद्घाटन किया गया है?
A) महाराष्ट्र
B) कर्नाटक
C) तमिलनाडु
D) आंध्र प्रदेश
उत्तर: B) कर्नाटक
हाल ही में अपनी तरह की पहली महिला-नेतृत्व वाली औद्योगिक पार्क पहल का उद्घाटन कर्नाटक के गौरीबनूर में किया गया। एफआईसीसीआई एफएलओ (एफआईसीसीआई लेडीज ऑर्गनाइजेशन) बैंगलोर, फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफआईसीसीआई) की महिला शाखा, ने औपचारिक रूप से एफएलओ बैंगलोर इंडस्ट्रियल पार्क का उद्घाटन किया।
6. भारत की पहली सहकारी क्षेत्र की राइड-हेलिंग सेवा का क्या नाम है, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लांच किया?
A) इंडिया कैब
B) भारत टैक्सी
C) सहकारी कैब
D) भीम टैक्सी
उत्तर: B) भारत टैक्सी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भारत की पहली सहकारी क्षेत्र की राइड-हेलिंग सेवा, “भारत टैक्सी” का शुभारंभ किया। भारत टैक्सी को एक ड्राइवर-स्वामित्व वाला और ड्राइवर-नेतृत्व वाला मोबिलिटी प्लेटफॉर्म के रूप में परिकल्पित किया गया है, जो पारंपरिक एग्रीगेटर-आधारित मॉडल से अलग है। मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटीज एक्ट, 2002 के तहत पंजीकृत, भारत टैक्सी की स्थापना 6 जून, 2025 को हुई थी।
7. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किस देश में माउंट एकॉनकागुआ के लिए एक संयुक्त अभियान को हरी झंडी दिखाई?
A) चिली
B) अर्जेंटीना
C) पेरू
D) ब्राजील
उत्तर: D) अर्जेंटीना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 05 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक से अर्जेंटीना में माउंट एकॉनकागुआ के लिए एक संयुक्त अभियान को हरी झंडी दिखाई। 6,961 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह पर्वत दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी और एशिया के बाहर सबसे ऊंचा पर्वत है। यह संयुक्त अभियान नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM), उत्तरकाशी और जवाहर पर्वतारोहण और शीतकालीन खेल संस्थान (JIM&WS), पहलगाम द्वारा चलाया जा रहा है।
8. संयुक्त सैन्य अभ्यास 'खंजर' (Exercise KHANJAR) का 13वां संस्करण भारत और किस देश के बीच आयोजित किया जा रहा है?
A) नेपाल
B) भूटान
C) किर्गिस्तान
D) कजाकिस्तान
उत्तर: C) किर्गिस्तान
भारत और किर्गिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'खंजर' (Exercise KHANJAR) का 13वां संस्करण आज असम के सोनितपुर जिले के मिसामारी में शुरू हो रहा है। 14 दिनों तक चलने वाले इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत शहरी युद्ध और आतंकवाद विरोधी परिदृश्यों में संयुक्त अभियानों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, दोनों देशों के विशेष बलों के बीच अंतरसंचालनीयता को बढ़ाना है।
9. युमनाम खेमचंद सिंह ने हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है?
A) असम
B) मणिपुर
C) नागालैंड
D) मेघालय
उत्तर: (B) मणिपुर
हाल ही में बीजेपी विधायक दल की दिल्ली में हुई बैठक में युमनाम खेमचंद सिंह (Yumnam Khemchand Singh) को नेता चुना गया था, इसके बाद उन्होंने राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के सिंगजामेई विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक हैं और मैतेई समुदाय से आते हैं।
10. भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण जहाज आईएनएस सुदर्शनि (INS Sudarshini) लोकायन 26 यात्रा के तहत किस बंदरगाह पर पहुंचा?
A) पोर्ट सईद, मिस्र
B) सलालाह, ओमान
C) जेद्दाह, सऊदी अरब
D) कोलंबो, श्रीलंका
उत्तर: B) सलालाह, ओमान
भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण जहाज आईएनएस सुदर्शनि (INS Sudarshini) 02 फरवरी 2026 को ओमान के सलालाह बंदरगाह पर पहुंचा, जो उसकी प्रतिष्ठित ट्रांसोसेनिक यात्रा - लोकायन 26 का पहला अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह कॉल है। ओमान में आगमन जहाज की दस महीने लंबी तैनाती में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिसका उद्देश्य भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करना और अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation