UPSSSC PET Admit Card 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET) 2025 का एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार अपने पंजीकरण क्रमांक और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करके इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। UPSSSC PET परीक्षा का आयोजन 6 और 7 सितंबर 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो-दो शिफ्टों में संपन्न होगी। PET परीक्षा, यूपी में होने वाली विभिन्न ग्रुप ‘C’ भर्ती परीक्षाओं के लिए आवश्यक प्रारंभिक चरण है।
UP PET Admit Card 2025 Download Link
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) बहुत जल्द प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET) 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव करेगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन विवरण दर्ज करके UP PET Admit Card 2025 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव होने के बाद, इस लेख में नीचे डायरेक्ट डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध करा दिया जाएगा ताकि उम्मीदवार आसानी से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकें।
UP PET Admit Card 2025 Link |
UPSSSC PET Exam Date 2025: यूपी पीईटी परीक्षा शिफ्ट और समय क्या है?
यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यूपी पीईटी परीक्षा दो शिफ्टों में होगी – पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक। यहाँ UPSSSC PET 2025 परीक्षा की शिफ्ट और समय का टेबल देखें:
परीक्षा तिथि | शिफ्ट | समय |
6 सितंबर 2025 | पहली शिफ्ट | सुबह 10:00 बजे – 12:00 बजे |
6 सितंबर 2025 | दूसरी शिफ्ट | दोपहर 3:00 बजे – 5:00 बजे |
7 सितंबर 2025 | पहली शिफ्ट | सुबह 10:00 बजे – 12:00 बजे |
7 सितंबर 2025 | दूसरी शिफ्ट | दोपहर 3:00 बजे – 5:00 बजे |
UPSSSC PET Admit Card 2025: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड कर सकते हैं, इसके बारे में आसान स्टेप्स नीचे दिए गए हैं:
-
UPSSSC की आधिकारिक साइट upsssc.gov.in खोलें।
-
होमपेज पर “UP PET Admit Card 2025” का लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
-
लॉगिन विवरण भरें: रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि, सही तरीके से दर्ज करें।
-
सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
-
PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।
UP PET Exam 2025 के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
-
एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
-
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा।
-
परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और समय से जुड़ी सभी जानकारी एडमिट कार्ड पर दी जाएगी।
UPSSSC PET Exam Pattern 2025: यूपी पीईटी परीक्षा पैटर्न क्या है?
यूपी पीईटी परीक्षा ऑफ़लाइन मोड (OMR आधारित) में होगी। इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, प्रत्येक का 1 अंक होगा। गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन होगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे है और यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया में तीन चरण होंगे:
-
लिखित परीक्षा
-
मेरिट लिस्ट
-
दस्तावेज़ सत्यापन
Comments
All Comments (0)
Join the conversation