Rajuvas RPVT Result 2025 OUT: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ वेटेरिनरी एंड एनिमल साइंसेस (RAJUVAS), बीकानेर ने RPVT 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अब उम्मीदवार अपना रिजल्ट RAJUVAS की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। रिजल्ट के साथ स्कोर कार्ड भी उपलब्ध है, जिसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जानकारी होगी।
RPVT Result 2025 Download Link
राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (RAJUVAS) ने राजस्थान प्री-वेटरिनरी टेस्ट (RPVT) 2025 का परिणाम लिंक आज 25 अगस्त 2025 को एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके आसानी से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RPVT 2025 Result Direct Link | यहां क्लिक करें |
RPVT रिजल्ट 2025: स्कोरकार्ड कैसे चेक करें?
राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (RAJUVAS) ने RPVT 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए अपने Registration Number और Password का उपयोग कर सकते हैं। RPVT स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए इन आसान चरणों का पालन करें:
-
पहले आप RAJUVAS की आधिकारिक वेबसाइट rajuvas.org पर जाएँ।
-
फिर होमपेज पर 'RPVT-2025 Result' लिंक पर क्लिक करें।
-
अब आपको नए लॉगिन पोर्टल पर भेजा जाएगा।
-
अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
सबमिट के बटन पर क्लिक करें। आपका RPVT 2025 परिणाम और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
इसे पीडीएफ में डाउनलोड करें और भविष्य में प्रवेश और काउंसलिंग के लिए प्रिंटआउट ले लें।
RAJUVAS RPVT परिणाम 2025: अब होगी Counselling प्रक्रिया
RPVT रिजल्ट 2025 आने के बाद अब मेरिट लिस्ट बनेगी। यह लिस्ट स्टूडेंट्स को मिले अंकों के आधार पर तैयार होगी। जिनका नाम इसमें आएगा, उन्हें काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा और वहीं पर उन्हें कॉलेज में सीट मिलेगी। ये परीक्षा RAJUVAS, बीकानेर और RAJUVAS, जयपुर से जुड़े कॉलेजों में BVSc & AH (बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबैंड्री) कोर्स में एडमिशन के लिए कराई जाती है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation