UPSSSC Forest Guard & Wildlife Eligibility Result 2026: यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड पात्रता परिणाम upsssc.gov.in जारी

Last Updated: Aug 28, 2026, 13:33 IST

UPSSSC Forest Guard Eligibility Result 2026: यूपीएसएसएससी ने फॉरेस्ट गार्ड पात्रता परिणाम 2026 जारी किया है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपना पात्रता परिणाम देख सकते हैं।

UPSSSC Forest Guard & Wildlife Eligibility Result 2026
UPSSSC Forest Guard & Wildlife Eligibility Result 2026

UPSSSC Forest Guard Eligibility Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक भर्ती के लिए पात्रता परिणाम जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी-2025) में शामिल होने वाले और वन रक्षक मुख्य परीक्षा (विज्ञापन संख्या 12-परीक्षा/2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने परिणामों की जांच कर सकते हैं। आयोग की ओर से पीईटी अंकों के आधार पर कुल 19,692 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। यूपीएसएसएससी ने मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट, श्रेणीवार कट-ऑफ अंकों के साथ जारी की है। रिजल्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर 27 अगस्त को जारी कि गया है। 

UPSSSC Vanpal Eligibility Result 2026: रिजल्ट जारी

यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर पात्रता परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके लॉग इन कर नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यहां क्लिक करें: यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड रिजल्ट 2026 

UPSSSC Forest Guard Eligibility Result 2026: हाइलाइट्स 

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड पात्रता परिणाम 2026 के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:

विवरण

जानकारी 

 

संचालन निकाय

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

पद के नाम

वन रक्षक एवं वन्यजीव रक्षक

विज्ञापन संख्या

12वीं परीक्षा 2026

कुल रिक्तियां

708 पोस्ट

चयनित उम्मीदवारों की कुल संख्या

19,692 उम्मीदवार

परिणाम प्रकार

पात्रता परिणाम

परिणाम पोस्ट करने की तिथि

27 अगस्त 2026 (जारी)

चयन के आधार पर 

पीईटी स्कोर

ऑफिशियल वेबसाइट

upsssc.gov.in

UPSSSC Forest Guard Eligibility Cut off 2026: कट ऑफ मार्क्स

यूपीएसएसएससी वनरक्षक व वन्यजीव के लिए कुल 19,692 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। श्रेणीवार कट ऑफ मार्क्स जानने के लिए आप नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं। 

कैटेगरी

कट ऑफ 

जनरल, अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग

69.66

अनुसूचित जाति श्रेणी

62.10 

अनुसूचित जनजाति 

56.36

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित 

47.59 

सैन्य वियोजित/भूतपूर्व सैनिक 

34.72 

महिला

66.16

उत्कृष्ठ खिलाड़ी

45.12

UPSSSC Forest Guard Eligibility Result 2026: कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  • यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, "व्हाट्स न्यू" सेक्शन पर क्लिक करें।

  • "वन रक्षक / वन्यजीव रक्षक पात्रता परिणाम 2026" लिंक का चयन करें।

  • अब, अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  • इसके बाद, आपकी पात्रता का परिणाम खुल जाएगा। 

  • जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें।

  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।



Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Aug 28, 2026, 13:33 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News