UPPSC PCS Prelims Admit Card 2025 OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड आज 30 सितंबर 2025 (मंगलवार) कोजारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in और epexams.pariksha.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और अन्य लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पाने के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और एक वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्यभर के विभिन्न जिलों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित होगी। आयोग ने उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ने और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी है।
UP PCS Admit Card 2025: यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड हाइलाइट्स
UPPSC PCS परीक्षा अधिसूचना के अनुसार, 200 पदों के लिए 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। परीक्षा के लिए 75 जिलों में 1435 केंद्र बनाए गए हैं। यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड, दो फोटो और ओरिजिनल आईडी प्रूफ तथा उसकी फोटोकॉपी होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती है।
जानकारी | विवरण |
आयोग का नाम | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) |
परीक्षा का नाम | यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2025 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 30 सितंबर 2025 |
परीक्षा तिथि | 12 अक्टूबर 2025 |
पदों की संख्या | 210 |
आवेदन करने वाले उम्मीदवार | 6 लाख+ |
परीक्षा केंद्र | 75 जिले, 1435 केंद्र |
आवश्यक दस्तावेज | एडमिट कार्ड, 2 फोटो, ओरिजिनल आईडी प्रूफ और फोटोकॉपी |
आधिकारिक वेबसाइट | uppsc.up.nic.in |
UPPSC PCS Prelims Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सरल स्टेप्स का पालन करें:
-
यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर "UPPSC PCS Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना पंजीकरण नंबर (Registration Number), जन्म तिथि (Date of Birth) और Captcha दर्ज करें।
-
Submit बटन पर क्लिक करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, इसमें लिखी हुई जानकारी को चेक करें और डाउनलोड करें।
-
अंत में एडमिट कार्ड का एक प्रिंट निकाल लें, जिसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है।
UP PCS Admit Card 2025 Link
यूपीपीएससी पीसीएस एडमिट कार्ड 2025 अब आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in और epexams.pariksha.nic.in पर उपलब्ध है। 12 अक्टूबर 2025 को होने वाली परीक्षा के लिए उम्मीदवार अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए यह जरूरी दस्तावेज है, जिसमें नाम, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय, केंद्र का पता और रोल नंबर जैसी अहम जानकारी दी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधे अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC PCS Admit Card 2025 Link-1 | |
UP PCS Admit Card 2025 Link -2 |
UPPSC Prelims Admit Card 2025 पर उल्लिखित विवरण
यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 में उल्लिखित विवरण निम्नलिखित हैं:
-
परीक्षा केंद्र का नाम और पता:
-
परीक्षा का समय और तिथि:
-
उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर:
-
पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि:
-
पिता का नाम और लिंग:
-
श्रेणी और निवास स्थान:
-
परीक्षा के दिशा-निर्देश:
-
फोटोग्राफ और हस्ताक्षर:
-
उम्मीदवार का पता:
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड को सावधानीपूर्वक जांचें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में समय रहते सुधार करवाएं।
UPPSC Exam Date 2025: कब होगी यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा?
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2025 की घोषणा कर दी है।
-
परीक्षा तिथि: 12 अक्टूबर 2025 (रविवार)
-
परीक्षा केंद्र: पूरे प्रदेश के 75 जिलों में 1435 केंद्र
-
कुल उम्मीदवार: 6,26,387
परीक्षा का समय
-
पहली पाली: 9:30 AM – 11:30 AM
-
दूसरी पाली: 2:30 PM – 4:30 PM
प्रवेश और नियम
-
परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा 30 मिनट पहले प्रवेश मिलेगा।
-
परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे।
-
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है:
-
दो हालिया फोटो
-
एक वैध पहचान पत्र (मूल और प्रिंट)
-
UPPSC Prelims Exam Pattern 2024: यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न
यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा में कुल दो पेपर होंगे – पेपर I और पेपर II। दोनों ही पेपर 200-200 अंकों के होंगे और प्रत्येक के लिए 120 मिनट (2 घंटे) का समय दिया जाएगा। पूरा परीक्षा पैटर्न नीचे तालिका में देख सकते हैं:
पेपर | विषय | अंक | समयावधि |
---|---|---|---|
पेपर I | सामान्य अध्ययन (General Studies I) | 200 | 2 घंटे |
पेपर II | सामान्य अध्ययन (CSAT - General Studies II) | 200 | 2 घंटे |
- दोनों पेपर वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होंगे।
- पेपर II (CSAT) क्वालिफाइंग प्रकृति का है, जिसमें न्यूनतम 33% अंक लाना जरूरी है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation