UP Police SI Result 2026 OUT: यूपी पुलिस SI फाइनल रिजल्ट uppbpb.gov.in पर घोषित, यहां देखें सिलेक्शन लिस्ट PDF

Last Updated: Jul 14, 2026, 21:40 IST

UP Police SI Final Result 2026 OUT: यूपी पुलिस SI भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जिसने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया है, वे अब UPPRPB की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर सब-इंस्पेक्टर (SI) सिविल पुलिस, प्लाटून कमांडर (PAC/SSF) और समकक्ष पदों परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों की आसानी के लिए सिलेक्शन लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।

UP Police SI Final Result 2026 जारी हुआ।
UP Police SI Final Result 2026 जारी हुआ।

UP Police SI Final Result 2026 OUT, Sarkari Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज 14 जुलाई 2026 को यूपी पुलिस SI का फाइनल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। विज्ञापन संख्या PRPB-B (सब-इंस्पेक्टर कैडर)-03/2025 के तहत कुल 4,543 पदों पर भर्ती के लिए फाइनल सिलेक्शन लिस्ट और कैटेगरी वाइज मेरिट लिस्ट 14 जुलाई 2026 को घोषित की गई। इस भर्ती में सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस), प्लाटून कमांडर PAC, SI आर्म्ड पुलिस, स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स और महिला सब-इंस्पेक्टर के पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को अब नियुक्ति प्रक्रिया के तहत मेडिकल टेस्ट और चरित्र सत्यापन से गुजरना होगा।

UP Police SI Final Result PDF Download Link- Active

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस SI अंतिम फाइनल मेरिट लिस्ट 2026 का PDF लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपनी कैटेगरी-वाइज फाइनल मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, इस लेख में नीचे रिजल्ट डाउनलोड करने का सीधा लिंक दिया गया है।

यहां क्लिक करें:- UP Police SI Final Result 2026 PDF

यूपी पुलिस SI फाइनल कट ऑफ 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UP Police SI Final Cut Off 2026 भी जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे दी गई इमेज में कैटेगरी-वाइज फाइनल कट-ऑफ मार्क्स देख सकते हैं।

Screenshot 2026-07-14 212609


UP Police SI Result 2026 हाइलाइट्स

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UP Police SI Final Merit List 2026 आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। विज्ञापन संख्या PRPB-B (सब-इंस्पेक्टर कैडर)-03/2025 के तहत कुल 4,543 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें 4,242 सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस), 135 प्लाटून कमांडर/PAC, 60 एसआई स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स और 106 महिला सब-इंस्पेक्टर के पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए 15,75,760 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। उम्मीदवार रिजल्ट से संबंधित सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देखें। 

भर्ती बोर्ड का नाम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)

भर्ती का नाम

यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2025

विज्ञापन संख्या

PRPB-B (सब-इंस्पेक्टर कैडर)-03/2025

कुल पदों की संख्या

4,543

सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस)

4,242

प्लाटून कमांडर/PAC

135

प्लाटून कमांडर/एसआई स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स

60

महिला सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस)

106

कुल आवेदन

15,75,760

लिखित परीक्षा तिथि

14 और 15 मार्च 2026

फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि

14 जुलाई 2026

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा, PST, PET, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल परीक्षण और चरित्र सत्यापन

आधिकारिक वेबसाइट

uppbpb.gov.in

यूपी पुलिस SI फाइनल मेरिट लिस्ट 2026 कैसे तैयार की गई?

यूपी पुलिस एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को प्रदेश के 75 जिलों में आयोजित की गई थी। इसके बाद पास अभ्यर्थियों की PST, PET और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी की गई। अंतिम मेरिट लिस्ट नॉर्मलाइज्ड स्कोर, मेरिट, अभ्यर्थियों की वरीयता (Order of Preference) और आरक्षण नियमों के आधार पर तैयार की गई है।

UP Police SI Final Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना यूपी पुलिस SI फाइनल रिजल्ट और मेरिट लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

  • होम पेज पर TOP NOTICES / शीर्ष सूचनाएं सेक्शन में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती – 2025 के अन्तिम चयन परिणाम हेतु लिंक पर क्लिक करें। 

  • अब रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

कब आएगा यूपी पुलिस एसआई Normalised स्कोरकार्ड?

यूपी पुलिस SI लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी 22 जुलाई 2026 से अपना Normalised Score UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। बोर्ड इस दिन स्कोरकार्ड देखने के लिए लिंक एक्टिव करेगा। अभ्यर्थियों को स्कोरकार्ड देखने की प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 14, 2026, 21:29 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News