UP PGT Teacher Online Form 2026: यूपी पीजीटी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि, फौरन करें अप्लाई
UP PGT Teacher Online Form 2026: यूपी पीजीटी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर को समाप्त होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवारों को लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है।
UP PGT Teacher Online Form 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यूपी पीजीटी शिक्षक भर्ती 2026 महत्वपूर्ण अवसर है। इस भर्ती के माध्यम से प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (Post Graduate Teacher-PGT) के पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर, 2026 को समाप्त होने जा रही है। एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर तय की गई है।
UPESSC PGT Teacher Recruitment 2026: हाइलाइट्स
यूपी पीजीटी भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिया गया टेबल :
| परीक्षा का नाम | यूपी पीजीटी 2026 |
| संचालन निकाय | उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज |
| पोस्ट का नाम | यूपी पीजीटी टीचर |
| विज्ञापन संख्या | 06/2026 |
| कुल रिक्तियां | 2,607 |
| लड़कों के स्कूल में रिक्तियां | 2,329 |
| बालिका विद्यालय में रिक्तियां | 278 |
| आधिकारिक वेबसाइट | upessc.up.gov.in |
UP PGT Online Form 2026: आवेदन की अंतिम तिथि
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से पीजीटी यानी प्रवक्ता भर्ती 2026 के तहत कुल 2,607 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 सितंबर 2026 से शुरू हुई थी। आवेदन करने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।
भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को आयोजित किए जाने का कार्यक्रम है। आवेदन फॉर्म में निर्धारित नियमों के अनुसार सुधार करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 है।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
यूपी पीजीटी भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (Master's Degree) की डिग्री होनी चाहिए। अधिकांश विषयों के लिए बीएड की योग्यता भी निर्धारित है। हालांकि, पद और विषय के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग हो सकती है।
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा और आरक्षित वर्गों को मिलने वाली छूट के लिए नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
आवेदन शुल्क कितना है?
यूपी पीजीटी भर्ती 2026 के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है।
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: ₹1,500
- एससी और एसटी वर्ग: ₹750
- दिव्यांग उम्मीदवार: ₹500
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। शुल्क जमा करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में दिए गए निर्देशों की जांच अवश्य करें।
UP PGT Teacher Online Form 2026: आवेदन कैसे करें?
यूपी पीजीटी आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप फॉलो कर सकते हैं:
1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
2. नए उम्मीदवार के रूप में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
3. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके PGT भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
4. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और विषय से संबंधित विवरण भरें।
5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
6. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.