UP Guard Fireman Result 2026 Out: यूपी गार्ड फायरमैन रिजल्ट जारी, 7967 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

Last Updated: Nov 19, 2026, 11:11 IST

UP Guard Fireman Result 2026 Out: यूपी गार्ड फायरमैन का रिजल्ट जारी किया गया है। जिसमें कुल 7967 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। रिजल्ट और कट ऑफ मार्क्स देखने के लिए नीचे लेख में दिए लिंक पर क्लिक करें। 

UP Guard Fireman Result 2026 Out: यूपी गार्ड फायरमैन रिजल्ट जारी, 7967 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट
UP Guard Fireman Result 2026 Out: यूपी गार्ड फायरमैन रिजल्ट जारी, 7967 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

UP Guard Fireman Result 2026 Out: उत्तर प्रदेश विधान भवन सचिवालय भर्ती 2026 के तहत विधान भवन रक्षक और अग्निरक्षक पदों के लिए परिणाम जारी कर दिया गया है। जिसे उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 7,967 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट और कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं।

UPSSSC Vidhan Bhawan Guard & Fireman Result 2026 Download link

उत्तर प्रदेश विधान भवन सचिवालय द्वारा रक्षक और अग्निरक्षक के पदों पर योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर अगले चरण के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। कुल 7,967 उम्मीदवारों का चयन अगली प्रक्रिया के लिए किया गया है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण में शामिल होना होगा। 

यूपी गार्ड फायरमैन रिजल्ट 2026 

लिंक 

कैटेगरी वाइज कट ऑफ 2026

इस भर्ती में उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग निर्धारित चयन मानदंडों और श्रेणीवार कट ऑफ के आधार पर की गई है। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ अलग-अलग हो सकती है। उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार आधिकारिक कट ऑफ पीडीएफ में प्राप्त अंकों की जांच कर सकते हैं। कट ऑफ देखने के लिए संबंधित रिजल्ट नोटिस डाउनलोड करना जरूरी है।

UP Vidhan Bhawan Guard Result 2026: कैटेगरी वाइज कट ऑफ

आयोग ने कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं, जिसे उम्मीदवार नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं:

ऊर्ध्वाधर आरक्षण (Vertical Reservation)

कैटेगरी

कट ऑफ अंक

सामान्य (UR)

72.35

ओबीसी (OBC)

72.35

ईडब्ल्यूएस (EWS)

72.35

एससी (SC)

69.13

एसटी (ST)

60.02

क्षैतिज आरक्षण (Horizontal Reservation)

कैटेगरी

कट ऑफ अंक

स्वतंत्रता सेनानी आश्रित

59.23

भूतपूर्व सैनिक

52.86

महिला

69.55

उत्कृष्ट खिलाड़ी

61.26

ये कट ऑफ मार्क्स PET-2025 के सामान्यीकृत स्कोर (Normalize Score) के आधार पर जारी किए गए हैं।

UP Vidhan Bhawan Guard Result 2026 कैसे चेक करें?

रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

1. सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर रिजल्ट या नोटिस बोर्ड सेक्शन खोलें।

3. विधान भवन रक्षक एवं अग्निरक्षक भर्ती के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर दर्ज करके परिणाम देखें।

5. रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

6. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या पीडीएफ डाउनलोड करना ना भूलें।

UPSSSC  Guard Fireman Result 2026 के बाद क्या?

मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 7,967 उम्मीदवारों को अब अगली चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। मुख्य परीक्षा की तारीख आयोग द्वारा अभी घोषित नहीं की गई है। मुख्य परीक्षा के बाद निर्धारित नियमों के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Nov 19, 2026, 11:11 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News