UP Board 2026-27: कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र ध्यान दें! फॉर्म भरने की लास्ट डेट 30 सितंबर तक बढ़ी, upmsp.edu.in से करें चेक अपडेट्स

Last Updated: Sep 15, 2026, 17:14 IST

UP Board Exam 2027: UPMSP ने साल 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं एग्जाम के लिए फीस जमा करने की डेट 28 सितंबर तथा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अपलोड करने की लास्ट डेट को बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दी है। इससे जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए छात्र यहां से पढ़े।

UP Board 2026-27: कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र ध्यान दें! फॉर्म भरने की लास्ट डेट 30 सितंबर तक बढ़ी, upmsp.edu.in से करें चेक अपडेट्स
UP Board 2026-27: कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र ध्यान दें! फॉर्म भरने की लास्ट डेट 30 सितंबर तक बढ़ी, upmsp.edu.in से करें चेक अपडेट्स

UPMSP Board Class 10th & 12th Revised Dates 2026-27: माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जिन विद्यार्थियों का फॉर्म किसी कारणवश अब तक नहीं भरा जा सका था, उनके विद्यालय प्रमुख अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के जरिए संशोधित समय-सारणी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) एग्जाम साल 2027 में शामिल होने वाले लाखों रेगुलर तथा प्राइवेट छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग ने एक नोटिस 1/1458284/15-7-2026-1959241 के द्वारा बोर्ड के व्यापक छात्रहित को ध्यान में रखते हुए एग्जाम फीस जमा करने और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरने की डेट्स को आगे बढ़ा दिया है। 

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, वे सभी छात्र जो किसी कारणवश निर्धारित टाइम के अंदर अपनी एग्जाम फीस या ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को जमा नहीं करवा पाए थे, वह अब प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। 

UP Board Exam 2027 Class 10th & 12th Revised Schedule 

यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10 और 12 के छात्रों के एग्जाम रजिस्ट्रेशन के लिए जारी रिवाइज्ड टाइम-लाइन की पूरी डिटेल्स जानने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। 

डिटेल्स

ऑफिशियल रिवाइज्ड डेट्स 

संस्था प्रमुख (प्रधानाचार्य) द्वारा छात्रों से प्राप्त एग्जाम फीस एकमुश्त चालान से कोषागार में जमा करने की लास्ट डेट 

28 सितंबर, 2026

कोषागार में जमा फीस की सूचना और छात्रों के शैक्षिक डिटेल्स upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड करने की लास्ट डेट 

30 सितंबर, 2026 की रात 12:00 बजे तक

पोर्टल से डिटेल्स की चेकलिस्ट प्राप्त कर गहन जांच करने एवं त्रुटि होने पर ऑनलाइन संशोधन/अपडेट करने की अवधि

01 अक्टूबर से 06 अक्टूबर, 2026 की रात 12:00 बजे तक

रजिस्टर्ड छात्रों की फोटोयुक्त नामावली एवं कोषागार चालान की प्रति DIOS कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि

15 अक्टूबर, 2026 तक

बोर्ड के निर्देशों के अनुसार छात्रों को 30 सितंबर 2026 तक अपलोड किए गए रजिस्ट्रेशन की चेकलिस्ट प्राप्त कर डिटेल्स की जांच तथा आवश्यक रिवाइज्ड की प्रक्रिया 01 अक्टूबर से 06 अक्टूबर 2026 के बीच ही पूरी की जाएगी। इस रिवाइज्ड अवधि के दौरान किसी भी नए छात्र की डिटेल्स अपलोड स्वीकार नहीं किया जाएगा, केवल पहले अपलोड डेटा में रिवाइज्ड ही स्वीकार्य होंगे।

UPMSP Class 10 & 12 Revised Schedule 2026-27: यहां क्लिक करें 

यहां भी पढ़े: UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड 9 और 11 का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, upmsp.edu.in पर देखें नई डेट्स

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और स्कूल प्रधानाचार्यों के लिए आवश्यक निर्देश

यूपी बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 30 सितंबर 2026 के बाद एग्जाम रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने या डिटेल्स  अपलोड करने के लिए बोर्ड प्रशासन की ओर से दोबारा कोई अतिरिक्त अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।

  • शुल्क चालान प्रक्रिया: विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा अपने जनपद के कोषागार (Treasury) में परीक्षा शुल्क का कोषपत्र 05 प्रतियों में तैयार करके जमा कराया जाएगा।
  • दस्तावेजों का संकलन व सत्यापन: कोषागार में शुल्क जमा होने के पश्चात 02 प्रतियां कोषागार, 01 प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS), 01 प्रति बोर्ड कार्यालय तथा 01 प्रति विद्यालय रिकॉर्ड में सुरक्षित रखी जाएगी।
  • DIOS द्वारा शत-प्रतिशत सत्यापन प्रमाणपत्र: प्रत्येक जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक सभी विद्यालयों से यह प्रमाणपत्र प्राप्त करेंगे कि 2027 परीक्षा हेतु 10वीं और 12वीं के सभी योग्य विद्यार्थियों के आवेदन अपलोड हो चुके हैं और कोई भी अभ्यर्थी छूटने नहीं पाया है।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 15, 2026, 17:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News