UGC NET 2026 Answer Key को लेकर बड़ा अपडेट, जानें किस दिन खत्म होगा इंतजार

Last Updated: Aug 4, 2026, 12:45 IST

UGC NET 2026 Answer Key: यूजीसी नेट जून सेशन की परीक्षा 22 जून से 25 जून 2026 के अलावा 29 और 30 जून 2026 को आयोजित की गई थी। लगभग 7 लाख से अधिक लोग अब उत्तर कुंजी जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। आप नीचे लेख में यूजीसी नेट उत्तर कुंजी से जुड़ी अब तक की लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं। 

UGC NET 2026 Answer Key
UGC NET 2026 Answer Key

UGC NET 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जून सेशन के लिए राष्ट्रीय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) की परीक्षा दिनांक 22 जून, 23 जून, 24 जून, 25 जून, 29 जून और 30 जून 2026 को आयोजित की गई थी। इसका री-एग्जाम दिनांक 05 जुलाई 2026 को हुआ था। लगभग 7 लाख से अधिक लोग अब उत्तर कुंजी जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। 

इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूजीसी नेट की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट www.nta.ac.in पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। 

UGC NET June Answer Key 2026 Kab Aayegi 

यूजीसी नेट की परीक्षा का समाप्त हुए करीब 22 दिन से अधिक हो चुक हैं, लेेकिन इस परीक्षा की उत्तर कुंजी को लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल डेट नहीं बताई है। यूजीसी नेट उत्तर कुंजी अब तक जारी न होने के पीछे अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट प्रश्न पत्रों को लेकर चिंता जताई है और दावा किया है कि कई प्रश्नों में व्याकरण संबंधी और टाइपिंग की त्रुटियां थीं। 

वर्तमान स्थिति के बीच, सरकार ने एनटीए से सभी आरोपों की सावधानीपूर्वक जांच करने और सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है। इन सभी कारणों की वजह से यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी होने में देरी हो रही है। पिछले कई सालों के ट्रेंड्स देखें, तो एनटीए आमतौर पर आखिरी परीक्षा के 6 से 7 दिनों के भीतर यूजीसी नेट की उत्तर कुंजी जारी कर देता है। अब ऐसा कहा जा रहा है कि अगस्त के पहले हफ्ते में यूजीसी नेट की उत्तर कुंजी जारी की जा सकती है। 

UGC NET 2026 Answer Key डाउनलोड कैसे करें? 

यूजीसी नेट जून सेशन की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर जाएं और Latest News सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • UGC NET Provisional Answer Key लिंक पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेश नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • आपको रिस्पॉन्स शीट, प्रश्न पत्र और आंसर-की देखने का विकल्प मिल जाएगा। 

  • Download बटन पर क्लिक करके उत्तर कुंजी की PDF डाउनलोड कर लें। 

UGC NET 2026 Answer Key - अंकों की गणना कैसे करें?

यूजीसी नेट की परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान इस प्रकार लगा सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए: +2 अंक दिए जाते हैं। गलत उत्तर या अनुत्तरित प्रश्न के लिए: 0 अंक (कोई अंक नहीं काटा जाता)। फार्मूला: कुल अंक = (सही उत्तरों की संख्या x 2 )

UGC NET Answer Key 2026 - क्वालिफाइंग मार्क्स

यूजीसी नेट परीक्षा पास करने के लिए कैटेगरी वाइज अलग-अलग मार्क्स निर्धारित है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को दोनों पेपर मिलाकर कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। OBC NCL, SC, ST, PWD और थर्ड जेंडर कैटेगरी से जुड़े उम्मीदवारों को कम से कम 35 प्रतिशत अंक लाने होंगे। 

ये भी पढ़ें: UGC NET Answer Key 2026: कभी भी जारी हो सकती है यूजीसी नेट उत्तर कुंजी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 4, 2026, 12:45 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News