SSC GD Result 2026: एसएससी जीडी रिजल्ट ssc.gov.in जारी, मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें
SSC GD Result 2026: एसएससी जीडी रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट पीडीएफ आगे लेख में दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC GD Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम 2026 आज 12 अक्टूबर, 2026 को जारी कर दिया है। आयोग ने परीक्षा 2026 का आयोजन 27 अप्रैल से 31 मई तक किया था। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य एसएससी जनरल ड्यूटी कांस्टेबल (BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, AR, SSF और NCB) की पोस्ट को भरना है। जिसमें कुल 25487 रिक्त पद शामिल है। परीक्षा में शामिल हुए लगभग 48 लाख से अधिक उम्मीदवार परिणामों का इंतजार कर रहे थे। रिजल्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया गया है।
SSC GD Result 2026: रिजल्ट जारी
एसएससी की ओर से जीडी कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। आयोग की ओर से कुल 4 मेरिट लिस्ट जारी की गई हैं। जिसे उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं:
| रिजल्ट | मेरिट लिस्ट |
| एसएससी जीडी रिजल्ट 2026 | मेरिट लिस्ट 1, मेरिट लिस्ट 2, मेरिट लिस्ट 3, मेरिट लिस्ट 4 |
SSC GD Result 2026 Out: हाइलाइट्स
एसएससी जीडी रिजल्ट 2026 आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इसमें क्वालिफाई होने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण PET-PST में शामिल होना होगा। अन्य हाइलाइट्ल के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं:
| आयोग का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
| पोस्ट | जनरल ड्यूटी कांस्टेबल (GD Constable) |
| परीक्षा का नाम | एसएससी GD कांस्टेबल परीक्षा 2026 |
| कुल पोस्ट | 25,487 |
| एसएससी GD एग्जाम डेट | 27 अप्रैल से 30 मई 2026 |
| SSC GD Answer Key 2026 डेट | 15 जून 2026 |
| SSC GD Result 2026 डेट | 12 अक्टूबर 2026 (जारी) |
| वेबसाइट | ssc.gov.in |
Check- SSC GD Result 2026 (OUT)
SSC GD Result 2026: रिक्त पदों की संख्या
एसएससी जीडी कांस्टेबल में कुल 23,467 रिक्त पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं। वहीं, 2020 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। कैटेगरी वाइज पदों की संख्या निम्नलिखित है:
पुरुष उम्मीदवारों की संख्या
| पद | अनुसूचित जाति | अनुसूचित जनजाति | अन्य पिछड़ा वर्ग | ईडब्ल्यूएस | जनरल | कुल पदों की संख्या |
| बीएसएफ | 78 | 58 | 113 | 53 | 222 | 524 |
| सी आई एस एफ | 1918 | 1391 | 2958 | 1321 | 5547 | 13135 |
| सीआरपीएफ | 870 | 32 | 1343 | 598 | 2523 | 5366 |
| एसएसबी | 257 | 167 | 412 | 176 | 752 | 1764 |
| आई टी बी पी | 146 | 139 | 219 | 109 | 486 | 1099 |
| एआर | 161 | 302 | 278 | 157 | 658 | 1556 |
| एसएसएफ | 3 | 2 | 6 | 2 | 10 | 23 |
| कुल | 3433 | 2091 | 5329 | 2416 | 10198 | 23467 |
महिला उम्मीदवारों की संख्या
| पद | अनुसूचित जाति | अनुसूचित जनजाति | अन्य पिछड़ा वर्ग | ईडब्ल्यूएस | जनरल | कुल पदों की संख्या |
| बीएसएफ | 11 | 7 | 20 | 5 | 49 | 92 |
| सी आई एस एफ | 205 | 152 | 326 | 150 | 627 | 1460 |
| सीआरपीएफ | 15 | 8 | 27 | 8 | 66 | 124 |
| एसएसबी | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| आई टी बी पी | 24 | 25 | 38 | 16 | 91 | 194 |
| एआर | 14 | 30 | 25 | 10 | 71 | 150 |
| एसएसएफ | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| कुल | 269 | 222 | 436 | 189 | 904 | 2020 |
SSC GD Result 2026: एसएससी जीडी रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?
एसएससी जीडी रिजल्ट 2026 ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।
स्टेप 3 उम्मीदवार एसएससी जीडी रिजल्ट 2026 स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5 अपना नाम और रोल नंबर सर्च करने के लिए ctrl+f Press करें।
स्टेप 6 चयनित उम्मीदवारों को PET-PST पर क्लिक करना होगा।
India Post GDS Cut Off 2026 Out: जनरल, एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी वाइज मार्क्स
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.