Live

[LIVE] SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा रिजल्ट का ssc.gov.in पर इंतजार, जानें कब होगा घोषित

SSC GD Constable Result 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करने वाला है। अभ्यर्थी अपना SSC GD परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर चेक कर सकेंगे। इस लेख में आपको SSC GD रिजल्ट 2025 की PDF डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध कराई जाएगी। रिजल्ट के साथ-साथ आयोग द्वारा कट-ऑफ मार्क्स, मेरिट लिस्ट, स्कोरकार्ड, और फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट 2025 से जुड़ी सभी ताजा अपडेट्स के लिए नीचे स्क्रॉल करते रहें।


Vijay Pratap Singh
Jun 6, 2025, 13:04 IST
SSC GD Result 2025 Latest Updates
SSC GD Result 2025 Latest Updates

HIGHLIGHTS

  • SSC GD कांस्टेबल 2025 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
  • चयनित उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट (PET/PST) या मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  • विभिन्न राज्यों और श्रेणियों के लिए कटऑफ मार्क्स भी परिणाम के साथ साझा किए जाएंगे।
SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही इस परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर सकता है। यह परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन CBT मोड में देशभर के विभिन्न केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। लाखों उम्मीदवारों ने इसमें भाग लिया और अब वे बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

SSC GD रिजल्ट 2025 देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। परिणाम उम्मीदवार के CBT परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया जाएगा। सफल उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट (PET/PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसकी सूची भी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।

ऐसे चेक करें एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025:

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

  • "Result" सेक्शन में जाएं और GD Constable Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।

फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्टिंग:-

CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) में प्रदर्शन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टेड सूची SSC की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को आगे फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 2025

SSC GD कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF), असम राइफल्स और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में रिक्त पदों को भरा जाएगा। पहले जहां कुल 39,481 पद घोषित किए गए थे, वहीं अब इस संख्या को बढ़ाकर 53,690 पद कर दिया गया है, जो उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है।

SSC GD Constable Result 2025 Kab Aayega?

SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जून 2025 के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। रिजल्ट के साथ ही स्कोरकार्ड, कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी।

SSC GD Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में SSC GD रिजल्ट 2025 से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी एक स्थान पर देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2025

आयोजन संस्था

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

रिजल्ट की तारीख 

जून 2025 का दूसरा सप्ताह

आधिकारिक वेबसाइट

ssc.gov.in

परिणाम स्वरूप

PDF (लिखित परीक्षा चयन सूची)

साथ में जारी दस्तावेज

कट-ऑफ, मेरिट लिस्ट, स्कोरकार्ड, फाइनल आंसर की

अगला चरण

फिजिकल टेस्ट (PET/PST)

LIVE UPDATES
Click here to refreshRefresh
  • Jun 6, 2025, 13:04 IST

    एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कब तक जारी होगा?

    SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2025 का परिणाम जल्द ही SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। यह परीक्षा 4 से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट में उम्मीदवारों के रोल नंबर, क्वालिफाइंग स्टेटस, कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट शामिल होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद, योग्य उम्मीदवारों को अगले चरण, यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा।

    रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट सेक्शन में दिए गए लिंक पर क्लिक करें। यह रिजल्ट PDF फॉर्मेट में उपलब्ध होगा, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और अन्य विवरण होंगे।

    अधिक जानकारी और अपडेट के लिए, उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

  • Jun 5, 2025, 17:18 IST

    Is the SSC GD result declared in 2025?

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अभी तक SSC GD कांस्टेबल परिणाम 2025 घोषित नहीं किया है। परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर घोषित होने की उम्मीद है।

  • Jun 5, 2025, 12:00 IST

    SSC GD Result 2025: एसएससी जीडी परिणाम 2025 कैसे चेक करें?

    एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2025 की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
    • आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

    • एसएससी जीडी रिजल्ट 2025 पीडीएफ के लिंक पर क्लिक करें।

    • पीडीएफ फाइल को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

    • आवश्यकतानुसार पीडीएफ को डाउनलोड करें।

  • Jun 5, 2025, 09:31 IST

    SSC GD Result 2025 LIVE: ssc.gov.in पर घोषित होगा रिजल्ट

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Jun 4, 2025, 15:16 IST

    एसएससी जीडी रिजल्ट 2025: चयन प्रक्रिया

    • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): उत्तीर्ण उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

    • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST): CBT में सफल उम्मीदवारों को PET/PST के लिए बुलाया जाएगा।

    • मेडिकल परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन: PET/PST में सफल उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

  • Jun 4, 2025, 14:54 IST

    SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी रिजल्ट जल्द

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2025 का परिणाम जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। यह भर्ती अभियान 53,690 पदों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, Assam Rifles, SSF और NCB जैसी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कांस्टेबल (GD) पदों की भर्ती शामिल है

  • Jun 4, 2025, 10:10 IST

    SSC GD Result 2025 LIVE: कब आएगी अंतिम उत्तर कुंजी?

    SSC GD कांस्टेबल परीक्षा की फाइनल आंसर-की और रिजल्ट उन्हीं आपत्तियों पर विचार के बाद जारी किए जाएंगे, जो प्रोविजनल आंसर-की पर उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट जून महीने में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस बारे में SSC की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

  • Jun 4, 2025, 10:07 IST

    SSC GD Result 2025 Date: कितनी मिलेगी सैलरी

    इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के कुल 53,690 पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह के बीच का वेतनमान प्रदान किया जाएगा, जो लेवल-3 पे स्केल के अंतर्गत आता है।

  • Jun 3, 2025, 16:43 IST

    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में पास होने के लिए कितने प्रतिशत अंक चाहिए?

    SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में सफल होने के लिए कटऑफ न्यूनतम अंकों के आधार पर तय की गई है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को कम से कम 30% अंक लाने होंगे। वहीं, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 25% अंक आवश्यक हैं। इसके अलावा, अन्य आरक्षित वर्गों (SC/ST आदि) के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 20% निर्धारित किए गए हैं।

  • Jun 3, 2025, 15:48 IST

    SSC GD Cut Off 2025

    SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जल्द ही जारी होने की संभावना है। उम्मीद की जा रही है कि यह परिणाम जून के दूसरे सप्ताह तक घोषित किया जा सकता है।रिजल्ट के साथ, कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा।

  • Jun 3, 2025, 15:46 IST

    कब आएगा एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025?

    SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जल्द ही जारी होने की संभावना है। उम्मीद की जा रही है कि यह परिणाम जून के दूसरे सप्ताह तक घोषित किया जा सकता है।रिजल्ट के साथ, कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा।

  • Jun 3, 2025, 13:41 IST

    SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का पैटर्न

    कंप्यूटर आधारित यह परीक्षा कुल 160 अंकों की थी, जिसमें 80 सवाल पूछे गए थे—हर सवाल 2 अंक का था। पूरी परीक्षा के लिए 60 मिनट का समय दिया गया था। परीक्षा अंग्रेज़ी और हिंदी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी आयोजित की गई थी: असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।

  • Jun 3, 2025, 12:16 IST

    SSC GD Constable Result 2025 Kab Aayega? एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कब आएगा

    एसएससी (स्टाफ सिलेक्शन कमीशन) ने अभी तक एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि यह सरकारी रिजल्ट जून महीने में जारी किया जा सकता है। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 30% अंक प्राप्त करना आवश्यक है, जबकि ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए यह न्यूनतम सीमा 25% है। अन्य वर्गों के उम्मीदवारों को कम से कम 20% अंक प्राप्त करने होंगे।

  • Jun 3, 2025, 12:14 IST

    SSC GD Constable Results 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 रिजल्ट

    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने इसकी प्रोविजनल आंसर-की 4 मार्च 2025 को जारी की थी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 53,690 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    लाखों उम्मीदवार अब एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही ssc.gov.in वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारियाँ भी इसी वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी।

    लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे फिजिकल टेस्ट देना होगा। फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद ही एसएससी जीडी कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट 2025 घोषित किया जाएगा।

  • Jun 3, 2025, 12:00 IST

    SSC GD Result 2025 Live: सीबीई परीक्षा 15 भाषाओं में आयोजित की गई थी

    एसएससी जीडी 2025 परीक्षा 4 से 25 फरवरी, 2025 तक अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 15 भाषाओं में आयोजित की गई थी।

  • Jun 3, 2025, 11:58 IST

    SSC GD Constable Result 2025: रिक्तियों का विवरण

    बीएसएफ: 15654 रिक्तियां

    सीआईएसएफ: 7145 रिक्तियां

    सीआरपीएफ: 11541 रिक्तियां

    एसएसबी: 819 रिक्तियां

    आईटीबीपी: 3017 रिक्तियां

    एआर: 1248 रिक्तियां

    एसएसएफ: 35 रिक्तियां

    एनसीबी: 22 रिक्तियां

  • Jun 3, 2025, 11:56 IST

    SSC GD Result 2025 Live: रिक्तियों की संख्या

    आयोग एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 परीक्षा के माध्यम से कुल 53,690 रिक्तियों को भरना चाहता है।

  • Jun 3, 2025, 11:55 IST

    SSC Result 2025 GD Constable LIVE: एसएससी जीडी मार्किंग स्कीम

    • सही उत्तर के लिए +2
    •  गलत उत्तर के लिए 0.25
  • Jun 3, 2025, 11:50 IST

    SSC GD Result 2025 pdf Download kaise kare

    SSC GD Constable 2025 का रिजल्ट PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

    • SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    • होमपेज पर "Result" सेक्शन पर क्लिक करें।
    • Constable-GD टैब पर क्लिक करें।
    • “Click Here” लिंक पर क्लिक करें जो Result (PDF) के सामने होता है।
    • PDF फाइल खुलेगी — आप इसे ब्राउज़र में देख सकते हैं।
    • Download बटन पर क्लिक करें या Ctrl+S दबाकर सेव करें।
  • Jun 3, 2025, 11:45 IST

    Is the SSC GD Result 2025 Released?

    नहीं, SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2025 का परिणाम अभी तक जारी नहीं हुआ है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा।

  • Jun 3, 2025, 11:44 IST

    SSC GD Physical Height Requirement 2025:

    • पुरुषों के लिए ऊंचाई: 170 सेमी
    • महिलाओं के लिए ऊंचाई: 157 सेमी
  • Jun 3, 2025, 11:41 IST

    SSC GD Expected Cut Off 2025

    एसएससी जीडी अपेक्षित कट ऑफ 2025 विभिन्न राज्यों और श्रेणियों (जनरल, OBC, SC, ST, EWS) के लिए अलग-अलग हो सकती है। सामान्यत: कट ऑफ पिछले सालों के आधार पर और परीक्षा के कठिनाई स्तर के अनुसार तय होती है। आप नीचे दी तालिका में एसएससी जीडी अपेक्षित कट ऑफ 2025 देख सकते हैं। 

    UR
    145-155
    SC
    130-140
    ST
    120-130
    EWS
    138-148
    OBC
    135-145
    ESM
    60-70
  • Jun 3, 2025, 11:38 IST

    SSC GD Constable Results 2025: एसएससी जीडी रिजल्ट 2025

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही 2025 SSC GD कांस्टेबल का परिणाम जारी करेगा। यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध होगा। इस पेज पर SSC GD परिणाम का PDF डाउनलोड लिंक भी प्रदान किया जाएगा। साथ ही, SSC GD कांस्टेबल परिणाम के साथ कट ऑफ, मेरिट लिस्ट, स्कोरकार्ड और अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। SSC GD परिणाम 2025 से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारी के लिए नीचे पढ़ते रहें।

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates.

He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations.

With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

Trending

Latest Education News