School Holiday (26th November): क्या 26 नवंबर को संविधान दिवस पर बंद रहेंगे स्कूल? देखें पूरी जानकारी

Last Updated: Nov 26, 2026, 06:00 IST

Constitution Day School Holiday 2026: 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस पर ज्यादातर राज्यों जैसे राजस्थान, बिहार, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ व झारखंड आदि में स्कूल खुले रहने की उम्मीद है, क्योंकि कोई राष्ट्रव्यापी छुट्टी घोषित नहीं है। स्कूलों में प्रस्तावना वाचन व जागरूकता गतिविधियों के साथ नियमित कक्षाएं चलने की संभावना है; किसी स्थानीय बदलाव के लिए स्कूल की सूचना देखें। 

Constitution Day School Holiday 26 November 2026
Constitution Day School Holiday 26 November 2026

26 November 2026 Holiday Update: आज गुरुवार 26 नवंबर 2026 को देशभर में संविधान दिवस (Constitution Day/Samvidhan Divas) मनाया जा रहा है। Constitution Day 2026 को लेकर छात्रों और पेरेंट्स के मन में यह सवाल आ रहा होगा कि क्या आज 26 नवंबर को स्कूलों में छुट्टी रहेगी या क्लासेस रेगुलर रूप से ही चलेंगी। 

उपलब्ध ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर को संविधान दिवस पर कोई नेशनल हॉलिडे जारी नहीं की गई है। इसलिए राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के साथ ज्यादातर राज्यों में स्कूल अपने रेगुलर टाइम पर ही खुले रहने की उम्मीद है, जहां पढ़ाई के साथ संविधान दिवस से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

CBSE issues circular on Constitution Day 2026

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने भी 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस मनाने को लेकर सर्कुलर जारी किया है, जिसमें स्कूलों से मॉर्निंग असेंबली में संविधान की प्रस्तावना (Preamble) का वाचन कराने और छात्रों को संविधान सभा व संवैधानिक मूल्यों से जोड़ने वाले कार्यक्रमों के आयोजन का सुझाव दिया गया है। वहीं, गुजरात में दिवाली की छुट्टियां 25 नवंबर को समाप्त होने के बाद 26 नवंबर से नियमित शैक्षणिक गतिविधियां शुरू होने का कार्यक्रम है।

Samvidhan Diwas 2026 School Status: 26 नवंबर 2026 को राज्यों में स्कूलों की स्थिति: स्टेट-वाइज लिस्ट

संविधान दिवस के अवसर पर राज्यों के स्कूलों की एक्सपेक्टेड स्थिति के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

राज्य 

26 नवंबर 2026 को स्कूलों की स्थिति

छुट्टी व आयोजन से जुड़ी मुख्य जानकारी

राजस्थान

खुले रहने की उम्मीद

कोई नेशनल हॉलिडे नहीं

बिहार

खुले रहने की उम्मीद

कोई नेशनल हॉलिडे नहीं

उत्तर प्रदेश

खुले रहने की उम्मीद

कोई नेशनल हॉलिडे नहीं

मध्य प्रदेश

खुले रहने की उम्मीद

कोई नेशनल हॉलिडे नहीं

छत्तीसगढ़

खुले रहने की उम्मीद

कोई नेशनल हॉलिडे नहीं

झारखंड

खुले रहने की उम्मीद

कोई नेशनल हॉलिडे नहीं

26 नवंबर को स्कूलों में क्यों नहीं होती छुट्टी? समझें संविधान दिवस का महत्व

भारत सरकार ने साल 2015 में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की ऑफिशियल शुरुआत की गई थी। इससे पहले इसे राष्ट्रीय विधि दिवस के रूप में जाना जाता था। साथ ही, इसी दिन 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने संविधान को एक्सेप्ट किया था।

School Holiday 26 November 2026, छुट्टी के बजाय इस दिन को शैक्षणिक और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से मनाने का उद्देश्य छात्रों में मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों, न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व के प्रति समझ विकसित करना है।

यहां भी पढ़े: ऑस्ट्रेलिया की जिस यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं अखिलेश यादव वहां कैसे मिलता है एडमिशन, फीस जानकर चौंक जाएंगे आप

Bihar Board Exam 2027 Update: 10वीं-12वीं के 2nd डमी एडमिट कार्ड में करेक्शन का आखिरी मौका कल, सब्जेक्ट बदलने की भी सुविधा  

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 26, 2026, 06:00 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News