SBI Clerk Mains Admit Card 2026: एसबीआई क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड जारी, हॉल टिकट डाउनलोड करें

Last Updated: Oct 19, 2026, 18:20 IST

SBI Clerk Mains Admit Card 2026: एसबीआई क्लर्क मेन्स का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर से किया जाएगा। बैकलॉग परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार लेख में दिए लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

SBI Clerk Mains Admit Card 2026: एसबीआई क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड जारी, हॉल टिकट डाउनलोड करें
SBI Clerk Mains Admit Card 2026: एसबीआई क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड जारी, हॉल टिकट डाउनलोड करें

SBI Clerk Mains Admit Card 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क मेन्स 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिसे 19 अक्टूबर को जारी कर दिया गया है। 29 अक्टूबर 2026 को होने वाली SBI क्लर्क मेन्स (बैकलॉग) परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा। इसमें परीक्षा तिथि, शिफ्ट का समय, परीक्षा स्थल, परीक्षा के दिन के निर्देश आदि जैसी आवश्यक जानकारी शामिल है।

SBI Clerk Mains Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जारी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने वेबसाइट पर एसबीआई क्लर्क बैकलॉग एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 1580 बैकलॉग रिक्तियों के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई क्लर्क फेज 2 कॉल लेटर को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड या जन्मतिथि का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। 

SBI Clerk Mains Admit Card 2026 Download Link 

एसबीआई क्लर्क बैकलॉग मेन्स परीक्षा 2026 का कॉल लेटर 19 अक्टूबर को एसबीआई करियर वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार sbi.bank.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है।

एसबीआई क्लर्क बैकलॉग मेन्स एडमिट कार्ड 2026 

लिंक 

SBI Clerk Mains Admit Card 2026: हाइलाइट्स 

उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें:

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • अपना एडमिट कार्ड देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारियों की जांच कर लें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
  • परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

SBI Clerk Mains Exam Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न 

एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र का पैटर्न और अंकन प्रणाली अवश्य पता होनी चाहिए। एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा 2026 की अवधि 2 घंटे 40 मिनट है और इसमें कुल 190 प्रश्न होंगे। 

विषय  प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक अवधि
सामान्य अंग्रेजी 40 40 35 मिनट
मात्रात्मक रूझान 50 50 45 मिनट
तर्क क्षमता और कंप्यूटर योग्यता 50 60 45 मिनट
सामान्य/वित्तीय जागरूकता 50 50 35 मिनट
कुल 190 200 2 घंटे 40 मिनट

नोट: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटे जाएंगे। 


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 19, 2026, 18:20 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News