RRB Section Controller City Intimation Slip 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर सिटी स्लिप rrbcdg.gov.in जल्द होगी जारी

Feb 2, 2026, 12:46 IST

RRB Section Controller City Intimation Slip 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर सीबीटी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा का उद्देश्य कुल 368 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आरआरबी की ओर से आज सिटी स्लिप जारी की जा सकती है आगे लेख में एडमिट कार्ड सहित विवरण जानें।

RRB Section Controller City Intimation Slip 2026
RRB Section Controller City Intimation Slip 2026

RRB Section Controller City Intimation Slip 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से सीबीटी परीक्षा का आयोजन 11 और 12 फरवरी, 2026 को किया जाना है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर जारी किए गए परीक्षा शेड्यूल को देख सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के जरिए रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के कुल 368 रिक्त पदों को भरना है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए सीबीटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे। जिसके बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

RRB Section Controller City Intimation Slip 2026: सिटी इंटीमेशन स्लिप

जारी शेड्यूल के अनुसार, सिटी इंटीमेशन स्लिप एडमिट कार्ड से पहले जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा तिथि, शिफ्ट का समय और परीक्षा शहर की जानकारी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप में उपलब्ध करा दी जाएगी। 

RRB Section Controller City Intimation Slip 2026: महत्वपूर्ण विवरण

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 2026 का आयोजन 11 और 12 फरवरी को किया जाना है। जिन उम्मीदवारों ने संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, वे नीचे टेबल में महत्वपूर्ण विवरणों को देख सकते हैं।

भर्ती बोर्ड का नाम 

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) 

पद का नाम 

सेक्शन कंट्रोलर

पदों की संख्या 

368

परीक्षा तिथि 

11 और 12 फरवरी, 2026

चयन प्रक्रिया 

सीबीटी, सीबीएटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट

नौकरी का स्थान 

ऑल इंडिया 

ऑफिशियल वेबसाइट

rrbcdg.gov.in

Check: Budget 2026 in Hindi: शी-मार्ट क्या है

RRB Section Controller City Intimation Slip 2026: डायरेक्ट लिंक 

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर सीबीटी परीक्षा 2026 का सिटी स्लिप डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा का 11 फरवरी को वे आज अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक आज यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर सिटी स्लिप 2026

जल्द होगी जारी 

RRB Section Controller City Intimation Slip 2026: ऑनलाइन सिटी स्लिप डाउनलोड कैसे करें?

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर सीबीटी परीक्षा 2026 की सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपनी सिटी स्लिप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर, CEN 04/2025 लिंक पर जाएं।

  • लॉगिन करने के बाद रजिस्ट्रेशन डिटेल दर्ज करें। 

  • RRB Section Controller City Intimation Slip 2026 पर जाएं।

  • सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। 

  • भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करना ना भूलें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News