SSC MTS Admit Card 2026 Link [OUT]: एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें हॉल टिकट PDF

Feb 2, 2026, 13:49 IST

SSC MTS Admit Card 2026 OUT: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने 2 फरवरी 2026 को SSC MTS एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ssc.gov.in पर जाएं, जहां उन्होंने अपना आवेदन सबमिट किया था। इसके अलावा, उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे लेख में डायरेक्ट डाउनलोड लिंक भी दिया गया है।

SSC MTS Admit Card 2026 OUT
SSC MTS Admit Card 2026 OUT

SSC MTS Admit Card 2026 OUT: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने आज, 2 फरवरी 2026 को SSC MTS एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड केवल उन उम्मीदवारों के लिए है जिनकी परीक्षा 4 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली है। इस भर्ती के लिए लगभग 36.17 लाख उम्मीदवारों ने मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (CBIC और CBN) की कुल 8021 वैकेंसी के लिए आवेदन किया था।

अधिकारिक जानकारी के अनुसार, उम्मीदवार अब SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस आर्टिकल में डायरेक्ट डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।

SSC MTS Hall Ticket 2026: एसएससी एमटीएस 2026 महत्वपूर्ण जानकारी

श्रेणी

विवरण

संस्था का नाम

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC)

परीक्षा का नाम

मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (CBIC & CBN) परीक्षा 2025

वैकेंसी

8021

उम्मीदवारों ने आवेदन किया

36.17 लाख

अधिकारिक वेबसाइट

ssc.gov.in

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

2 फरवरी 2026 

MTS परीक्षा तिथि

4 फरवरी – 15 फरवरी 2026

चयन प्रक्रिया

पेपर-1 (ऑब्जेक्टिव), PET/PST (केवल हवलदार पद के लिए)

शिफ्ट टाइमिंग्स

शिफ्ट 1: 9:00–10:30, शिफ्ट 2: 12:00–1:30, शिफ्ट 3: 3:00–4:30, शिफ्ट 4: 6:00–7:30

परीक्षा मोड

ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित)

अवधि

90 मिनट (1.5 घंटे)

प्रश्न प्रकार

बहुविकल्पीय (MCQ)

कुल प्रश्न

90

SSC MTS Admit Card 2026 Download Link-Active

SSC MTS एडमिट कार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें। तकनीकी दिक्कत से बचने के लिए इसे तुरंत डाउनलोड करना चाहिए।

SSC MTS Hall Ticket 2026 Download Link

यहां क्लिक करें

SSC MTS एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार यहां नीचे SSC MTS एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के स्टेप्स यहां देख सकते हैं:

  1. वेबसाइट-ssc.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर SSC MTS (Non-Technical Staff & Havaldar) Exam 2025 लिंक पर क्लिक करें।

  3. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें पर क्लिक करें।

  4. लॉगिन बॉक्स में रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें।

  5. कैप्चा कोड भरकर लॉगिन पर क्लिक करें।

  6. स्क्रीन पर आपका SSC MTS एडमिट कार्ड 2026 दिखेगा। इसे डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।

SSC MTS एडमिट कार्ड 2026 पर दी गई जानकारी

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर अपनी जरूरी जानकारी जरूर चेक कर चाहिए, जैसे—उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता, फोटो और हस्ताक्षर, तथा परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News