India Post GDS Bharti 2026: 10वीं पास हैं? तो मत छोड़िए ये मौका, 28 हजार से अधिक GDS पदों के लिए आज ही करें आवेदन

Feb 2, 2026, 10:35 IST

India Post GDS Vacancy 2026 Apply Online: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए इंडिया पोस्ट में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौैका, ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के तहत 28,000 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी और उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा।

इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी 2026 ऑनलाइन आवेदन करें
इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी 2026 ऑनलाइन आवेदन करें

India Post GDS Bharti 2026: यह उन लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है जो लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे। इंडिया पोस्ट ने साल 2026 के लिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती प्रक्रिया 31 जनवरी 2031 से शुरू कर दी है, जिसके तहत देशभर के विभिन्न पोस्टल सर्कल में हज़ारों खाली पद भरे जाएंगे। इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी और चयन 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के अनुसार होगा।

यह भर्ती अभियान ग्रामीण डाक सेवक (GDS), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM), और ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) पदों के लिए है। कुल 28,000 से अधिक  पदों के साथ, यह 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बड़ा अवसर है।

संचार मंत्रालय के अंतर्गत डाक विभाग ने 30 जनवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारी के अनुसार पात्रता, चयन प्रक्रिया और रजिस्ट्रेशन तिथियों की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

India Post GDS Notification 2026 PDF OUT

उम्मीदवार य़हां नीचे इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 की अधिसूचना PDF सहित सभी मुख्य हाइलाइट्स और जरूरी जानकारी देख सकते हैं।

  • भर्ती प्राधिकरण: इंडिया पोस्ट 

  • भर्ती का नाम: इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026

  • पद नाम: ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)
    आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष

  • शैक्षिक योग्यता: 10वीं पास

  • चयन प्रक्रिया: मेरिट आधारित (10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर)

  • आधिकारिक वेबसाइट: indiapostgdsonline.gov.in

  • इंडिया पोस्ट जीडीएस अधिसूचना 2026 PDF- यहां क्लिक करें

  • नोटिफिकेशन जारी: 30 जनवरी 2026

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 31 जनवरी 2026

  • रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 14 फरवरी 2026

  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 16 फरवरी 2026

  • एडिट/सुधार विंडो: 18-19 फरवरी 2026

  • पहली मेरिट लिस्ट (संभावित): 28 फरवरी 2026

GDS Vacancy 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

जिन उम्मीदवारों ने घोषित पदों के लिए आवेदन करने की इच्छा जताई है, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि वे सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, जैसे शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा। विवरण इस प्रकार हैं:

शैक्षिक योग्यता:

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सेकेंडरी स्कूल परीक्षा (10वीं) पास की हो।

  • विषय आवश्यकताएं: गणित और अंग्रेज़ी में उत्तीर्ण अंक होना अनिवार्य है।

  • स्थानीय भाषा: उम्मीदवार ने आवेदन किए गए सर्कल की स्थानीय भाषा कम से कम 10वीं कक्षा तक पढ़ी हो।

आयु सीमा (1 जनवरी 2026 के अनुसार):

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

India Post GDS Apply Online 2026 Link

इंडिया पोस्ट GDS 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक indiapostgdsonline.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को पहले वन-टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसके बाद अपने क्रेडेंशियल से लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करना होगा। इस भर्ती में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28,000 से अधिक पदों के लिए आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए गए हैं। रजिस्ट्रेशन विंडो 14 फरवरी 2026 तक खुलेगी और फॉर्म सबमिशन की आखिरी तारीख 16 फरवरी 2026 है। एप्लीकेशन में सुधार या करेक्शन की सुविधा 18-19 फरवरी 2026 को उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार केवल अपने संबंधित सर्कल की वैकेंसी के लिए ही आवेदन कर सकते हैं।

India Post GDS 2026 Application Form Link

यहां क्लिक करें

India Post GDS Selection Process 2026: बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन

  • इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा।

  • उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा के अंकों पर आधारित मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा।

  • ज्यादा अंक वाले उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News