UPSC ESE Admit Card 2026 OUT: यूपीएससी ईएसई एडमिट कार्ड upsconline.nic.in पर जारी, ये रहा हॉल टिकट Direct Link

Feb 2, 2026, 10:59 IST

UPSC ESE Admit Card 2026 OUT: UPSC ने 30 जनवरी 2026 को इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा (ESE) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ESE 2026 का आयोजन 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

UPSC ESE Admit Card 2026 OUT
UPSC ESE Admit Card 2026 OUT

UPSC ESE Admit Card 2026 OUT: यूपीएससी ईएसई एडमिट कार्ड 2026 को लेकर उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा (ESE) 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना यूपीएससी ईएसई हॉल टिकट 2026 ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। UPSC द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, ESE 2026 परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है।

UPSC ESE Admit Card 2026 Direct Link-Active

संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा (ESE) 2026 का एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार upsconline.nic.in पर जाकर या नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन आईडी दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित होगी।

यहां क्लिक करें- UPSC ESE Admit Card 2026 Link

UPSC ESE Admit Card 2026-हाइलाइट्स

  • परीक्षा का नाम: इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा (ESE) 2026

  • आयोजन संस्था: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)

  • एडमिट कार्ड जारी तिथि: 30 जनवरी 2026

  • परीक्षा तिथि: 8 फरवरी 2026

  • आधिकारिक वेबसाइट: upsconline.nic.in

UPSC ESE Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना यूपीएससी ईएसई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं

  2. होमपेज पर ““E-Admit Cards for various Examinations of UPSC” लिंक पर क्लिक करें

  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें

  4. सबमिट करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा

  5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

UPSC ESE Admit Card 2026 में दी गई जानकारी

यूपीएससी ईएसई एडमिट कार्ड में निम्न जानकारियां दर्ज होती हैं:

  • उम्मीदवार का नाम

  • रोल नंबर

  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

  • परीक्षा की तिथि और समय

  • परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News