RRB NTPC Undergraduate Exam Date 2025 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC अंडरग्रेजुएट (UG) परीक्षा 2025 की तिथियां आधिकारिक वेबसाइट rrbald.gov.in पर जारी कर दी हैं। नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, NTPC UG पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। NTPC UG पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि, शिफ्ट और शहर की जानकारी सिटी इंटिमेशन स्लिप के माध्यम से मिलेगी। यह स्लिप परीक्षा से कुछ समय पहले आधिकारिक RRB वेबसाइटों पर उपलब्ध कराई जाएगी। इससे उम्मीदवार अपनी परीक्षा की योजना पहले से बना सकेंगे।
RRB NTPC UG Exam Date 2025 OUT
परीक्षा की तिथियां भारतीय रेलवे की 21 क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी की गई हैं, जिनमें अहमदाबाद, अजमेर, बेंगलुरु, प्रयागराज, भोपाल, बिलासपुर, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, गोरखपुर, चेन्नई, गुवाहाटी, कोलकाता, जम्मू, मालदा, मुजफ्फरपुर, मुंबई, पटना, सिकंदराबाद, रांची, सिलीगुड़ी और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं। यह परीक्षा लगभग एक महीने तक आयोजित की जाएगी।
RRB NTPC Undergraduate Exam Date 2025 Notice PDF
आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा शेड्यूल 2025 की आधिकारिक पीडीएफ नोटिस जारी कर दी गई है, जिसमें परीक्षा तिथियों के साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी शामिल हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस शेड्यूल को ध्यानपूर्वक डाउनलोड कर पढ़ें, ताकि वे अपनी तैयारी उसी अनुसार कर सकें।
Official RRB NTPC UG Exam Date 2025 PDF |
RRB NTPC UG Admit Card 2025 Kab Aayega?
आरआरबी की आधिकारिक जानकारी के अनुसार एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 परीक्षा 7 अगस्त से शुरू हो रही है। ऐसे में उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड 4 दिन पहले यानी करीब 3 या 4 अगस्त 2025 को उनके संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगा।उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (डीओबी) तैयार रखें, क्योंकि इनके जरिए लॉग इन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षा से पहले सिटी इंटिमेशन स्लिप भी जारी की जाएगी, जिससे परीक्षा स्थल का शहर और शिफ्ट का समय तय होगा।
RRB NTPC UG Exam City Slip 2025 Kab Jari Hogi?
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, आरआरबी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी देने वाला लिंक सक्रिय करेगा। इस लिंक के माध्यम से आवेदक निम्नलिखित कार्य कर सकेंगे:
- अपना परीक्षा शहर पहले से जान सकेंगे
- सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) की निर्धारित तिथि की जांच कर सकेंगे
- यात्रा और आवास की योजना पहले से बना सकेंगे
इसके अलावा, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवार इस लिंक का उपयोग करके अपना निःशुल्क यात्रा प्राधिकरण भी डाउनलोड कर सकेंगे, जिससे वे रेलवे द्वारा निर्धारित नियमों के तहत बिना किराया दिए परीक्षा केंद्र तक यात्रा कर पाएंगे।
ई-कॉल लेटर (एडमिट कार्ड) परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले संबंधित आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर अपने क्षेत्रीय आरआरबी पोर्टल पर जाकर नवीनतम अपडेट प्राप्त करते रहें।
RRB NTPC UG Exam Date 2025: आरआरबी एनटीपीसी स्नातक परीक्षा 2025 विवरण
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2025 के लिए कुल 1.21 करोड़ (12167679) उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इनमें से 58.4 लाख (5840861) ने स्नातक पदों के लिए और 63.26 लाख (6326818) ने 12वीं स्तर के पदों के लिए आवेदन किया है। बड़ी संख्या में आवेदन आने के कारण परीक्षा एक महीने तक चलेगी। बोर्ड ने 12वीं स्तर की सीबीटी परीक्षा की प्रारंभ और समाप्ति तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण डिटेल नीचे दी तालिका में देखें।
विवरण | जानकारी |
---|---|
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
पदों का स्तर | अंडरग्रेजुएट स्तर |
एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट स्तर परीक्षा तिथि | 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 |
परीक्षा का माध्यम | ऑनलाइन |
परीक्षा अवधि | 90 मिनट |
चयन प्रक्रिया | CBT 1, CBT 2, Skill Test, दस्तावेज़ सत्यापन, मेडिकल टेस्ट |
RRB NTPC CBT 1 Exam Pattern 2025: क्या है आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 परीक्षा पैटर्न 2025?
आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा 15 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया में दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं (CBT-1 और CBT-2) होंगी। अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट भी अनिवार्य है। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी, जहां प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।
CBT-1 के आधार पर कुल रिक्तियों से 15 गुना अधिक उम्मीदवारों को CBT-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में आरआरबी एनटीपीसी CBT-1 परीक्षा पैटर्न 2025 देख सकते हैं। CBT-1 परीक्षा की समय अवधि 90 मिनट होगी। इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे — 40 प्रश्न सामान्य ज्ञान से, 30 प्रश्न गणित से और 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग से पूछे जाएंगे।
विषय | प्रश्न संख्या | अंक |
सामान्य जागरूकता | 40 | 40 |
गणित | 30 | 30 |
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्क (General Intelligence and Reasoning) | 30 | 30 |
कुल | 100 | 100 |
Also Read in English: RRB NTPC Undergraduate Exam Date 2025
RRB NTPC UG Vacancy 2025: रिक्त पदों की संख्या
आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल भर्ती 2025 के लिए परीक्षा सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले उपलब्ध होगा। दोनों ही दस्तावेज आरआरबी की रीजनल वेबसाइट्स से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
इस भर्ती के तहत कुल 3445 रिक्तियां हैं, जिनमें शामिल हैं:
-
कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क: 2022 पद
-
ट्रेन क्लर्क: 72 पद
-
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट: 361 पद
-
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 990 पद
Comments
All Comments (0)
Join the conversation