RRB NTPC CBT 1 2025: आज रेलवे एनटीपीसी सिटी इंटिमेशन स्लिप होगी जारी, यहां से rrbcdg.gov.in करें डाउनलोड

RRB NTPC CBT 1 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड आज यानी 19 जून 2025 को RRB NTPC सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

Priyanka Pal
Jun 19, 2025, 11:51 IST
RRB NTPC CBT 1 सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025

RRB NTPC CBT 1 सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025

RRB NTPC CBT 1 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आज 19 जून, 2025 को RRB NTPC पीजी पोस्ट के लिए सिटी इंटिमेशनल स्लिप जारी करने जा रहा है। जो उम्मीदवार 29 जून से 21 जुलाई, 2025 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। 

उम्मीदवारों को अपनी सिटी इंटिमेशनल स्लिप डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। आमतौर पर एग्जाम से 10 दिन पहले सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी जाती है, इसलिए इसे आज जारी किया जा सकता है। वहीं आरआरवी, एनटीपीसी एमडिट कार्ड 25 जून वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

RRB NTPC CBT 1 2025: डायरेक्ट लिंक

 रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से सीबीटी 1 की सिटी इंटिमेशनल स्लिप आज जारी की जा सकती है। जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी:

RRB NTPC CBT 1 सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025: डायरेक्ट लिंक

RRB NTPC CBT 1 2025: हाइलाइट्स

आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम 2025 अंडरग्रेजुएट पोस्ट के लिए 29 जून से 21 जुलाई तक किया जाएगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे नीचे टेबल में दिए गए हाइलाइट्स की जांच कर सकते हैं:

संगठन 

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

एग्जाम का नाम 

आरआरबी एनटीपीसी, अंडरग्रेजुएट

एग्जाम सिटी स्लिप डेट 

19 जून (संभावित)

एग्जाम डेट 

29 जून से 21 जुलाई, 2025

एडमिट कार्ड डेट 

25 जून (संभावित)

ऑफिशियल वेबसाइट 

rrbcdg.gov.in

RRB NTPC CBT 1 2025: सिटी इंटिमेशनल स्लिप कैसे करें डाउनलोड 

जो उम्मीदवार रेलवे भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने जा रहे हैं। उन्हें एक बार अपने परीक्षा केंद्र की जांच आवश्य कर लेनी चाहिए। नीचे दिए गए स्टेप के जरिए आप सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 होम पेज पर, CEN No.05/2024 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 अब अपना RRB Registration No. और DOB दर्ज कर पासवर्ड डालें।

स्टेप 4 सब्मिट बटन पर क्लिक करें और Admit Card डाउनलोड करें।

स्टेप 5 अपनी डिटेल्स वेरिफाई करें।

स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Content Writer

    Priyanka Pal is a passionate writer with 2.5 years of experience in creative storytelling and research writing. She is a graduate with a BJMC from Ramlal Anand College, Delhi University. With a strong background in social media handling and education beat coverage, she brings both creativity and insight to her work. Her interests also include general knowledge and current affairs, allowing her to engage a wide range of audiences with compelling and informative content.

    ... Read More

    Get here latest School, CBSE and Govt Jobs notification and articles in English and Hindi for Sarkari Naukari, Sarkari Result and Exam Preparation. Empower your learning journey with Jagran Josh App - Your trusted guide for exams, career, and knowledge! Download Now

    Trending

    Latest Education News