RRB JE Exam 2026: चक्रवात के कारण टली आरआरबी जेई परीक्षा, कल जारी होंगे एडमिट कार्ड

Last Updated: Oct 29, 2026, 13:02 IST

RRB JE Exam 2026: उम्मीदवार आरआरबी जेई एग्जाम की सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड कल डाउनलोड कर सकेंगे। रेलवे की ओर से उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए सूचित किया जाएगा। 

RRB JE Exam 2026: चक्रवात के कारण टली आरआरबी जेई परीक्षा, कल जारी होंगे एडमिट कार्ड
RRB JE Exam 2026: चक्रवात के कारण टली आरआरबी जेई परीक्षा, कल जारी होंगे एडमिट कार्ड

RRB JE Exam 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर, DMS, CMA सीबीटी 1 की नई डेट जारी की है। अधिसूचना के अनुसार आंध्रप्रदेश के कुछ केंद्रों पर 28 अक्टूबर की परीक्षा चक्रवात के कारण टाली गई है। प्रभावित हुए उम्मीदवारों के लिए अब यह परीक्षा 2 नवंबर को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आरआरबी की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

प्रभावित हुए उम्मीदवार अपनी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड 30 अक्टूबर से डाउनलोड कर सकेंगे। रिवाइज्ड शेड्यूल केवल CEN 04/2026 प्रभावित उम्मीदवारों पर लागू होता है। 

RRB JE Exam 2026: नई एग्जाम डेट 2026

आरआरबी ने जेई सीबीटी 1 एग्जाम की नई डेट जारी की है। अधिसूचना के अनुसार 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाले एग्जाम की डेट 2 नवंबर, 2026 कर दी गई है। प्रभावित होने वाले उम्मीदवार अपब 30 अक्टूबर को सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

रेलवे भर्ती  बोर्ड द्वारा कंफर्म किया गया है कि जिन उम्मीदवारों पर असर पड़ा है, उन्हे पोस्टपोन हुई परीक्षा के बारे में SMS और ईमेल से अपडेट मिलेंगे। ये जानकारी एप्लीकेशन प्रोसेस के दौरान दिए गए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर भेजी जाएगी।

किसी भी सवाल या समस्या के लिए, उम्मीदवार सोमवार से शुक्रवार (सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच) हेल्पडेस्क से फोन नंबर 9592-001-188 या 0172-5653333 पर, अथवा ईमेल rrb.help@csc.gov.in के जरिए संपर्क कर सकते हैं।

RRB JE Exam 2026 Postponed: एग्जाम नोटिस कैसे डाउनलोड करें?

आरआरबी जेई एग्जाम 2026 का नोटिस उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  2. संबंधित रीजनल रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की वेबसाइट ओपन करें।
  3. CEN नंबर 04/2026 के तहत CBT 1 परीक्षा को पोस्टपोन करने के बारे में नोटिस देखें।
  4. 27 अक्टूबर 2026 का ऑफिशियल नोटिस PDF खोलें।
  5. नोटिस में दिए गए एग्जाम की जगह और सेंटर कोड चेक करें।
  6. आगे के लिए नोटिस डाउनलोड करें।

प्रभावित होने वाले परीक्षा केंद्र 

उम्मीदवार आरआरबी जेई सीबीटी 1 परीक्षा 2026 के प्रभावित परीक्षा केंद्र यहां नीचे देख सकते हैं:

  • श्रीकाकुलम 38141
  • विशाखापटनम 8827, 9208, 9417
  • राजमुंदरी - 7954
  • विजयवाड़ा - 8031


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 29, 2026, 13:02 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News